अन्तरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने नेपोलियन सिंह को अन्तरराष्ट्रीय अंपायर घोषित किया
अन्तरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने 3 मार्च 2016 को हॉकी अंपायर नेपोलियन सिंह को अन्तरराष्ट्रीय अंपायर बनाया.
• एफआईएच ने गुवाहाटी और शिलांग में हुए 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में नेपोलिपयन के प्रदर्शन को देखकर यह निर्णय लिया.
• नेपोलियन के करियर की शुरुआत मणिपुर में वर्ष 2013 में हुई तीसरी हॉकी इंडिया जूनियर महिला चैम्पियनशिप से हुई.
• नेपोलियन राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी भी रहे हैं और उनके पास नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (एनआईएस) का कोचिंग डिप्लोमा भी है.
• इससे पहले वे मलेशिया में वर्ष 2015 में जूनियर पुरुष एशिया कप में अंपायर भी रह चुके हैं.
• 30 वर्षीय नेपोलियन उन खिलाडियों में हैं जिन्होंने हाल ही में अपने बेहतर प्रदर्शन के कारण पदोन्नति प्राप्त की.
• इसके साथ ही, भारत के अब तक 14 अंपायर (10 पुरुष, 4 महिलाएं) अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर नियुक्त किये जा चुके हैं.

• दक्षिण कोरिया का ये आतंकवाद विरोधी कानून जिसे पहली बार 15 साल पहले प्रस्तावित किया गया था पारित कर दिया। इस कानून पर चर्चा 23 फ़रवरी को शुरू किया गया।
भारतीय निशानेबाज जीतू राय ने पूर्व ओलिंपिक चैम्पियन पांग वेइ को पछाड़ते हुए यहां आईएसएसएफ विश्व कप की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में आज स्वर्ण जीत लिया।
सेल्युलॉयड मैन के नाम से प्रसिद्ध फिल्म आर्किविस्ट पीके नायर का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
मुंबई अंडर-23 टीम ने 3 मार्च 2016 को इंदौर स्थित होलकर स्टेडियम में मध्य प्रदेश टीम को हराकर सीके नायडू ट्रॉफी जीती.
पूर्व लोकसभा स्पीकर पूर्नो अजितोक संगमा का 4 मार्च 2016 को निधन हो गया. वे 68 वर्ष के थे.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 04 मार्च 2016 को सेतु भारतम परियोजना का शुभारंभ किया.
न्यूयार्क, अमेरिका में 3 मार्च 2016 को विश्व के सबसे महंगे रेलवे स्टेशन का शुभारम्भ किया गया. 4 साल पहले 9/11 में हुए आतंकी हमलों में नष्ट हुए स्थान पर ये रेलवे स्टेशन बना है. इसके निर्माण में 12 साल का समय लगा.
4 मार्च 2016 को अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार को वर्ष 2015 के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई.




