Current Affairs
Hindi

अन्तरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने नेपोलियन सिंह को अन्तरराष्ट्रीय अंपायर घोषित किया

अन्तरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने 3 मार्च 2016 को हॉकी अंपायर नेपोलियन सिंह को अन्तरराष्ट्रीय अंपायर बनाया.
•    एफआईएच ने गुवाहाटी और शिलांग में हुए 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में नेपोलिपयन के प्रदर्शन को देखकर यह निर्णय लिया.
•    नेपोलियन के करियर की शुरुआत मणिपुर में वर्ष 2013 में हुई तीसरी हॉकी इंडिया जूनियर महिला चैम्पियनशिप से हुई. 
•    नेपोलियन राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी भी रहे हैं और उनके पास नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (एनआईएस) का कोचिंग डिप्लोमा भी है.
•    इससे पहले वे मलेशिया में वर्ष 2015 में जूनियर पुरुष एशिया कप में अंपायर भी रह चुके हैं.
•    30 वर्षीय नेपोलियन उन खिलाडियों में हैं जिन्होंने हाल ही में अपने बेहतर प्रदर्शन के कारण पदोन्नति प्राप्त की. 
•    इसके साथ ही, भारत के अब तक 14 अंपायर (10 पुरुष, 4 महिलाएं) अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर नियुक्त किये जा चुके हैं.

All Rights Reserved Top Rankers