Current Affairs
Hindi

विज्ञापन क्षमता बढाने के लिए भारतीय रेलवे ने अर्नेस्ट एंड यंग को सलाहकार नियुक्त किया

व्यापक विज्ञापन अभियान के तहत भारतीय रेलवे की विज्ञापन क्षमता के दोहन के लिए रेलवे ने 09 मार्च 2016 को अर्नेस्ट एंड यंग को सलाहकार नियुक्त किया है. यह वैश्विक कंपनी भारतीय रेलवे विभाग, स्टेशनों और रेलगाडि़यों में व्यापक रूप से विज्ञापन क्षमता के अवसरों की पहचान करेगी और आय के अधिकतम संसाधन तलाश करने हेतु सलाहकार के रूप में अपनी भूमिका निभायेगी.
•    रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभाकर प्रभु का अर्नेस्ट एंड यंग को सलाहकार नियुक्त करने का मुख्य उद्देश्य विज्ञापनों के जरिये नॉन फेयर बॉक्सी रूट से अधिकतम राजस्व की प्राप्ति है.
•    अर्नेस्ट‍ एंड यंग को भारतीय रेलवे ने देश के करीब 7,000 रेलवे स्टेशनों के व्यापक नेटवर्क के तहत चलने वाली रेलगाडि़यों और उसकी पूंजी क्षमता को जांचने के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी है.
•    अर्नेस्ट एंड यंग ने अपने विशिष्ट कार्यक्रमों के तहत मार्केटिंग एंड एडवरटाइजिंग रिस्क सर्विसेज (मार्स) को रेलवे की सेवाओं के लिए प्रस्तुत करने का प्रस्ताव किया है.
•    विज्ञापनदाताओं को अपनी मूल्यगत रणनीति को विकसित करने में सहूलियत होगी.
•    भारतीय रेलवे की इस पहल से निवेश की भरपाई में स्वाभाविक मदद मिलेगी.
•    विज्ञापन के क्षेत्र में रेलवे अपनी टिकटिंग और स्टेशन से जुड़े आंकड़े को व्यवस्थित कर पायेगा.  
•    इससे विज्ञापनदाताओं के कारोबार को सुगम बनाने और जिम्मेदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी.
•    अर्नेस्ट एंड यंग बहुराष्ट्रीय पेशेवर सेवाएं देने वाली कंपनी है और इसका मुख्यांलय लंदन में है.
•    यह बीमा, टैक्स, लेन-देन व्यापार और परामर्श सेवाएं प्रदान करने वाली अग्रणी वैश्विक कंपनी भी है.
•    यह कम्पनी कई अन्य देशों को भी अपनी सेवाएं उपलब्ध कराती है और यह कानूनी कार्यक्रम का भी परिचालन करती है.
•    अब तक राइट्स रेलवे की परामर्श दात्री संस्था थी लेकिन अब अर्नेस्ट एंड यंग को यह जिम्मेवारी दी गयी है.
•    अर्नेस्ट एंड यंग को रेलवे ने अब तक बहुपार्टी नीलामी संबंधी सेवाएं दे रखी हैं.•    इस माध्यम से विज्ञापनदाताओं को अपने निवेश की वापसी संबंधी आकलन में भी मदद मिलेगी.

Read More
Read Less

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नारी शक्ति पुरस्कार-2015 प्रदान किए

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 8 मार्च 2016 को 22 संस्थानों/व्यक्तियों को 'नारी शक्ति पुरस्कार-2015' प्रदान किए.
•    नारी शक्ति पुरस्कार, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय प्रतिवर्ष महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में शानदार योगदान करने वाले संस्थानों और व्यक्तियों को देता है. 
•    नारी शक्ति् पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाने वाला अत्यंत प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार है, जो उन लोगों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने महिलाओं की दशा में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए शानदार काम किया हो.
•    संस्थानों को प्रदान किए जाने वाले नारी शक्ति पुरस्कार के छह वर्ग हैं, जिनके नाम रानी रुद्रम्मा देवी, माता जीजाबाई, कन्नागी देवी, रानी गायदिनलियू जेलियांग, देवी अहिल्या बाई होल्कर और रानी लक्ष्मीबाई है. इसी तरह व्यक्तिगत पुरस्कारों के दो वर्ग हैं, जिनके तहत साहस एवं बहादुरी, महिलाओं के प्रयास/सामुदायिक कार्य/महिला सशक्तिकरण के लिए पुरस्कार दिए जाते हैं.
•    नारी शक्ति पुरस्कार के तहत संस्थानों को दो लाख रुपए नकद और प्रमाण पत्र तथा व्यक्तिगत वर्ग में एक लाख रुपए नकद और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाते हैं. इस वर्ष संस्थान वर्ग में सात पुरस्का‍र और व्यक्तिगत वर्ग में 15 पुरस्कार दिए गए. 
प्राप्त कर्ताओं की सूची:
1.    अन्गादिपुरम ग्राम पंचायत, मलप्पुरम (पंचायत) - केरल.
2.    हरियाणा (राज्य).
3.    गुरिया स्वयं सेवी संस्थान (सीएसओ) - उत्तर प्रदेश.
4.    जागोरी (सीईओ) - दिल्ली
5.    कनकलता महिला शहरी सहकारी बैंक (संस्था) – असम.
6.    प्रौद्योगिकी सूचना, पूर्वानुमान और आकलन परिषद (संस्था) – दिल्ली.
7.    निर्णायक ट्रस्ट (सीएसओ) - दिल्ली.
8.    सीनियर लुसी कुरियन (व्यक्तिगत) महाराष्ट्र.
9.    डॉ (श्रीमती) सौरभ सुमन (व्यक्तिगत) – बिहार.
10.   बसंती देवी (व्यक्तिगत) - उत्तराखंड.
11.   सुपर्णा बक्शी गांगुली (व्यक्तिगत) – कर्नाटक.
12.   मीना शर्मा (व्यक्तिगत) - राजस्थान.
13.   प्रीति पाटकर (व्यक्तिगत) - महाराष्ट्र.
14.    उत्तरा पदवार (व्यक्तिगत) - मध्य प्रदेश.
15.    पोलुमती विजया निर्मला (व्यक्तिगत) आंध्र प्रदेश.
16.    वासु प्रिमलानी – दिल्ली.
17.    सुजाता साहू (व्यक्तिगत) – हरियाणा.
18.    ज्योति म्हाप्सेकर (व्यक्तिगत)- महाराष्ट्र.
19.    सुमिता घोष (व्यक्तिगत) – दिल्ली.
20.    अंजलि शर्मा (व्यक्तिगत) – दिल्ली.
21.    कृष्णा यादव (व्यक्तिगत) – दिल्ली.
22.    शकुंतला मजूमदार (व्यक्तिगत) – महाराष्ट्र.

Read More
Read Less

भारतीय पुरुष और महिला टीम ने विश्व टीम टेबल टेनिस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

भारत की पुरुष और महिला टीमों ने 6 मार्च 2016 को कुआलालम्पुर में आयोजित विश्व टीम टेबल टेनिस चैंपियनशिप की दूसरी डिवीजन में स्वर्ण पदक जीता. 
•    भारतीय महिला टीम ने पहले लक्जमबर्ग को 3-1 से हराकर खिताब जीता जबकि पुरुष टीम ने ब्राजील को 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया.
•    महिला फाइनल में मौमा दास ने डेनियल कोंसब्रक को 3-0 से पराजित किया. मणिका बत्रा ने टेसी गोंडरिंगर को 3-1 से पराजित कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया. 
•    के. शामिनी अपना मुकाबला साराह डी नटे से 0-3 से हार गयीं लेकिन मणिका ने डेनियल को 3-0 से हराकर भारत को जीत दिलाई.
•    विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप की शुरुआत वर्ष 1926 में हुई थी और वर्ष 1957 से यह प्रतियोगिता द्विवार्षिक आयोजित की जाती है.
•    यह प्रतियोगिता 5 अलग-अलग वर्गों में आयोजित की जाती है जिसमें पुरुष एकल, महिला एकल, पुरुष युगल, महिला युगल और मिश्रित युगल वर्ग शामिल हैं. वर्तमान में यह विषम वर्ष में आयोजित की जाती हैं.
•    विश्व टीम टेबल टेनिस चैंपियनशिप सम वर्षों में आयोजित की जाती हैं.

Read More
Read Less

संसद में महिलाओं की प्रतिनिधित्व के मामले में भारत 103वां

महिला सांसदों के मामले में भारत दुनिया में 103वें नंबर पर है। वर्तमान में 543 सदस्यों वाली लोकसभा में 65 महिला सांसद हैं, यानी 12 फीसदी से भी कम। इसी तरह 243 सदस्यीय राज्यसभा में कुल 31 महिलाएं है। 
•    इस सूची के मुताबिक, महिला जनप्रतिनिधियों के मामले में भारत एशियाई देशों, यहां तक कि सार्क देशों की कतार में भी सबसे पीछे खड़ा है। 
•    सिर्फ श्रीलंका को छोड़ दें तो तमाम पड़ोसी देशों की संसदों में महिलाओं की भागीदारी भारत से बेहतर है। नेपाल में महिला सांसदों की संख्या करीब 30 फीसदी है जबकि पाकिस्तान और बांग्लादेश की संसदों में महिलाओं की मौजूदगी 20 प्रतिशत के आसपास है। 
•    देश में महिला विधायकों का राष्ट्रीय औसत 7.3 प्रतिशत है 
•    केरल में सिर्फ 6 फीसदी महिला विधायक हैं। 
•    महाराष्ट्र विधानसभा में सिर्फ 4 प्रतिशत महिलाएं हैं। 
•    साइबर स्टेट कहे जाने वाले कर्नाटक में सिर्फ 2 फीसदी महिलाएं ही विधायक चुनी गई हैं। 
•    मेघालय में सिर्फ 2 फीसदी महिला विधायक हैं 
•    संसद के निचले सदन लोकसभा में 12 फीसदी महिला सांसद हैं जबकि वहीं राज्य सभा में ये संख्या मामूली रुप से कुछ ज्यादा 12.8 फीसदी है। यह 22 फीसदी के वैश्विक औसत से काफी कम है।

Read More
Read Less

पटना पाइरेट्स ने स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग का खिताब जीता

पटना पाइरेट्स ने 6 मार्च 2016 को स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग के तीसरे संस्करण का खिताब जीता. टूर्नामेंट के फाइनल में पटना पाइरेट्स ने दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में यू मुंबा को 31-28  से हरा दिया 

•    पटना पाइरेट्स को 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि, जबकि यू मुंबा को 50 लाख रूपये की राशि प्रदान की गई.
•    पुनेरी पल्टन ने बंगाल वारियर्स को 31-27 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया. 
•    पुणे को 30 लाख रुपए और बंगाल को 20 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई.
•    यू मुंबा के रिशंक देवाडिगा  वर्ष 2016 सत्र के सर्वश्रेष्ठ रेडर और पटना पायरेट्स के संदीप नरवाल सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर चुने गए. 
•    इसके अलावा पटना पायरेटस के रोहित कुमार मोस्ट वेल्यूएबल प्लेयर और पटना पायरेट्स के ही प्रदीप नरवाल राइजिंग स्टार चुने गए.
•    विजेता: पटना पाइरेट्स 
•    उपविजेता: यू मुंबा 
•    तीसरा स्थान: पुनेरी पल्टन
•    चौथा स्थान: बंगाल वारियर्स
•    प्रो कबड्डी लीग संयुक्त रूप से मार्शल स्पोर्ट्स प्राइवेट द्वारा 14 मार्च 2014 को शुरू किया गया था. 
•    प्रो कबड्डी लीग को स्वदेशी खेल कबड्डी को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से भारत के नेशनल स्पोर्ट्स क्लब, मुंबई में शुरू किया गया था. 
•    इस टूर्नामेंट में अलग-अलग लोगों या संगठनों के स्वामित्व की आठ टीमें भाग लेती हैं. प्रो कबड्डी लीग का पहला संस्करण जयपुर पिंक पैंथर ने जीता था.

Read More
Read Less

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस #PledgeForParity थीम के साथ मनाया गया

8 मार्च 2016 को #Pledge For Parity के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. वर्ष 2016 के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम, “वर्ष 2030 तक  प्लेनेट 50-50: लैंगिक समानता के लिए क़दम”, है . 
•    इस थीम का उद्देश्य वर्ष 2030 तक सभी लड़कियों और लड़कों को गुणवत्तापूर्ण बचपन विकास, देखभाल और पूर्व प्राथमिक शिक्षा एवं प्राथमिक शिक्षा सुनिश्चित करना है 
•    दूसरा उद्देश्य बाल-विवाह और अन्य महिला बाल विकृति प्रथाओं को पूर्णतः समाप्त करना भी है 
•    हर साल 8 मार्च को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है.
•    अमेरिका में सोशलिस्ट पार्टी के आह्वान पर यह दिवस सबसे पहले 28 फ़रवरी 1909 में मनाया गया था. 
•    1990 में सोशलिस्ट इंटरनेशनल के कोपेनहेगन सम्मेलन में इसे अन्तर्राष्ट्रीय दर्जा दिया गया. उस समय इसका प्रमुख उद्देश्य महिलाओं को वोट देने के अधिकार दिलवाना था .
•    इस दिन को संयुक्त राष्ट्र की मान्यता प्राप्त है .

Read More
Read Less

शोधकर्ताओं ने पश्चिमी घाट में सांप की नई 'ब्लैक शिल्डटेल' प्रजाति की खोज की

शोधकर्ताओं ने पश्चिमी घाट की सहयाद्री पर्वत श्रृंखला में सांप की नई 'ब्लैक शिल्डटेल' प्रजाति की खोज की है .
•    चार वैज्ञानिकों की टीम ने सांप की ऐसी प्रजाति को खोज निकाला है जो 144 वर्ष के दौरान वहां दिखाई नहीं दे रही थी. 
•    इस सांप का नाम भारतीय सर्प विज्ञान संस्था के संस्थापक नीलम कुमार खैरे के नाम पर रखा गया. 
•    नेशनल सेंटर फॉर बायोलोजिकल साइंसेज के अनुसंधानकर्ता डॉ वरद गिरि के अनुसार अनुसंधानकर्ताओं की टीम ने 144 वर्ष के अंतराल के बाद सांप की नई प्रजाति को खोजा है.
•    15 वर्ष तक चले अनुसंधान की सफलता का मुख्य श्रेय डॉ डेविड ग्रोवर, डॉ मार्क विल्किंसन, डॉ वरदगिरि तथा अशोक कैप्टन को जाता है.
•    इस सांप को ‘ब्लैक शील्डटेल’ के रूप में भी जाना जाता है. 
•    इससे पहले इसकी तीन प्रजातियों का ही पता था नीले और चमकीले रंग के कृष्ण वर्णीय सांप की यह पहली प्रजाति है. 
•    यह बिना जहर वाला सांप है.
•    यह पश्चिमी घाटी के दक्षिण महाराष्ट्र, गोवा, उत्तर कर्नाटक, सहयाद्री पर्वतमाला के जंगलों में पाया जाता है.
•    अब तक इस प्रकार के सांपों की चार प्रजातियां मिली हैं.
•    इस प्रजाति के सांप की लंबाई 1.5 फिट तक होती है.

Read More
Read Less

महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए महिला ई-हाट की हुई शुरुवात

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने ग्रामीण महिला कारोबारियों को बढ़ावा देने के लिए 7 मार्च 2016 को ऑनलाइन प्लेटफार्म 'महिला-ई-हाट' का लोकार्पण किया. 
•    इस ऑनलाइन प्लेटफार्म का उद्देश्य छोटे महिला कारोबारीयों और कामगारों को सशक्त बनाना है तथा उन्हें एक प्लेटफ़ॉर्म प्रदान करना है.
•    इस प्लेटफार्म पर महिला कारोबारी और कलाकार कुछ भी बेच सकती हैं.
•    इनमें खानपान और रहन-सहन से संबंधित उपकरण, घरेलू सामान, खिलौना और परिधान हो सकते हैं.
•    इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के लिए महिला उद्यमियों को ऑनलाइन सूचना भरनी होगी या ई-मेल, पत्र के जरिए आवश्यक प्रारूप में सूचना देनी होगी. 
•    विक्रेता अपने विवेक से उत्पाद का मूल्य तय कर सकता है.
•    सामान की आपूर्ति के लिए ई-कॉमर्स कंपनी 'ईबे' का सहयोग लिया जाएगा.
•    इस प्लेटफार्म का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम 'मेक इन इंडिया' को डिजिटल तकनीक के माध्यम से बढ़ावा देना है.
•    महिला ई-हाट का प्रबंधन राष्ट्रीय महिला कोष के हाथों में होगा और वही इसकी निगरानी करेगा.
•    यह प्लेटफार्म अंग्रेजी और हिन्दी में उपलब्ध होगा लेकिन जल्दी ही इसे अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराया जाएगा.
•    यह प्लेटफ़ॉर्म http://mahilaehaat-rmk.gov.in/ के नाम से उपलब्ध है.

Read More
Read Less

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व क्रिकेटर अरविंद डी सिल्वा की अध्यक्षता में 8 मार्च 2016 को एक नए राष्ट्रीय क्रिकेट चयन समिति का गठन किया.
•    समिति के अन्य सदस्यों में श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा, रोमेश कालूवितराना, पूर्व आफ स्पिनर रंजीत मदुरासिंघे और ललित कालूपेरुमा शामिल हैं.
•    यह समिति कपिला विजुगनाजयवर्दने की अध्यक्षता वाली चयन समिति का स्थान लेगी जो अप्रैल 2015 में नियुक्त की गई. 
•    विजुगनावर्दने चयन समिति को श्रीलंका बोर्ड द्वारा बर्खास्त कर दिया गया था.
•    विजुगनावर्दने चयन समिति को बर्खास्त करने का कारण बांग्लादेश में संपन्न एशिया कप और भारत में द्विपक्षीय श्रृंखला में राष्ट्रीय टीम के खराब प्रदर्शन था. 
•    जनवरी 2016 में, श्रीलंका ने न्यूजीलैंड से हारने के बाद आईसीसी टी20 रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान गवां दिया था.
•    इसके अलावा, बोर्ड ने टी 20 क्रिकेट विश्व कप के लिए कप्तान एंजेलो मैथ्यूज टीम का कप्तान और दिनेश चांदीमल को उप कप्तान बनाए जाने की घोषणा की.

Read More
Read Less

रिजर्व बैंक एफडीआई संबंधी जानकारी आईबी, रॉ के साथ साझा करेगा

भारतीय रिजर्व बैंक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) संबंधी सूचनाएं देश की खुफिया एजेंसियों आईबी और रॉ के साथ साझा करेगा। 
•    इसका मकसद देश में कालाधन आने से रोकना है।

•    आर्थिक अपराधों पर अंकुश के लिए राजस्व सचिव की अगुवाई वाले एक सरकारी समूह की हालिया बैठक में इस बारे में फैसला किया गया। 
•    ‘खुफिया प्रणाली पर कार्यसमूह’ की बैठक में खुफिया ब्यूरो (आईबी) के प्रतिनिधियों की राय थी कि सूचना का होना महत्वपूर्ण है। बैठक में यह फैसला किया गया कि रिजर्व बैंक भारत में वास्तव में आने वाले एफडीआई के बारे में सूचनाओं को आईबी और कैबिनेट सचिवालय से साझा करेगा। 
•    यह कदम इस दृष्टि से महत्वपूर्ण है कि सरकार को उम्मीद है कि व्यापार को उदार बनाने तथा कारोबार की स्थिति सुगम करने के कदमों से देश में विदेशी निवेश का प्रवाह बढ़ेगा। 
•    एफडीआई या तो स्वत: मंजूर मार्ग (जिसका रिकार्ड रिजर्व बैंक के पास होता है) या आर्थिक मामलों के विभाग के तहत अंतर मंत्रालयी निकाय विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) के जरिये आता है।
•    देश में निवेश आने की जानकारी सिर्फ रिजर्व बैंक के पास होती है। रिजर्व बैंक इस सूचना को अपनी वेबसाइट पर डाल सकता है .
•    संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं निवेश सम्मेलन की एक रिपोर्ट के अनुसार 2015 में भारत में एफडीआई का प्रवाह लगभग दोगुना होकर 59 अरब डालर पर पहुंच गया है। 
•    विदेशी निवेश भारत के लिए इस दृष्टि से महत्वपूर्ण है कि उसे 2012-13 से 2016-17 के दौरान करीब 1,000 अरब डालर के निवेश की जरूरत है।

Read More
Read Less

All Rights Reserved Top Rankers