Current Affairs
Hindi

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व क्रिकेटर अरविंद डी सिल्वा की अध्यक्षता में 8 मार्च 2016 को एक नए राष्ट्रीय क्रिकेट चयन समिति का गठन किया.
•    समिति के अन्य सदस्यों में श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा, रोमेश कालूवितराना, पूर्व आफ स्पिनर रंजीत मदुरासिंघे और ललित कालूपेरुमा शामिल हैं.
•    यह समिति कपिला विजुगनाजयवर्दने की अध्यक्षता वाली चयन समिति का स्थान लेगी जो अप्रैल 2015 में नियुक्त की गई. 
•    विजुगनावर्दने चयन समिति को श्रीलंका बोर्ड द्वारा बर्खास्त कर दिया गया था.
•    विजुगनावर्दने चयन समिति को बर्खास्त करने का कारण बांग्लादेश में संपन्न एशिया कप और भारत में द्विपक्षीय श्रृंखला में राष्ट्रीय टीम के खराब प्रदर्शन था. 
•    जनवरी 2016 में, श्रीलंका ने न्यूजीलैंड से हारने के बाद आईसीसी टी20 रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान गवां दिया था.
•    इसके अलावा, बोर्ड ने टी 20 क्रिकेट विश्व कप के लिए कप्तान एंजेलो मैथ्यूज टीम का कप्तान और दिनेश चांदीमल को उप कप्तान बनाए जाने की घोषणा की.

All Rights Reserved Top Rankers