Current Affairs
Hindi

मनोज कुमार को 2015 वर्ष के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चयनित किया गया

 4 मार्च 2016 को अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार को वर्ष 2015 के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई.
•    जूरी में शामिल लता मंगेशकर, आशा भोसले, सलीम खान, नितिन मुकेश और अनूप जलोटा ने सर्वसम्मति से मनोज कुमार को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार देने की सिफारिश की.
•    दादा साहेब फाल्के पुरस्कार पाने वाले मनोज कुमार 47वें अभिनेता हैं. 
•    वर्ष 2014 में यह सम्मान शशि कपूर को दिया गया.
•    मनोज कुमार एक जाने-माने कलाकार और निर्देशक रहे हैं. उनकी फिल्म ‘हरियाली और रास्ता’, ‘वो कौन थी’,’हिमालय की गोद में’, ‘दो बदन’, ‘उपकार’, ‘पत्थमर के सनम’, ‘नील कमल’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’ और ‘क्रांति’ जैसी फिल्मों के लिए याद किया जाता है.
•    ‘उपकार’ फिल्म के लिए मनोज कुमार को राष्ट्री्य फिल्म पुरस्कार प्रदान किया गया था. 
•    भारत सरकार ने 1992 में उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया था.
•    1960 में उन्हें  ‘कांच की गुडि़या’ नामक फिल्म में पहली बार शीर्ष भूमिका निभाने का मौका मिला.
•    1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने उन्हें जय जवान, जय किसान नामक नारे पर आधारित फिल्मे बनाने के लिए कहा. इस पर उन्होंने ‘उपकार’ नाम से यादगार फिल्म  बनाई.
•    इससे पहले दिलीप कुमार, शशि कपूर, ए.गोपाल कृष्णन, सोमित्र चटर्जी, सत्यजीत रे, मृणाल सेन को भी दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जा चुका है.
•    इस पुरस्कार का प्रारंम्भ दादा साहेब फाल्के के जन्म शताब्दी वर्ष 1969 से हुआ. 
•    पुरस्कार के तहत एक स्वर्ण कमल, 10 लाख रुपये का नकद राशि और एक शॉल प्रदान किया जाता है. 
•    2012 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार अभिनेता प्राण को दिया गया.
•    वर्ष 2013 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार गीतकार गुलजार को दिया गया.

All Rights Reserved Top Rankers