Current Affairs
Hindi

नरेन्द्र मोदी ने की सेतु भारतम परियोजना की शुरुवात

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 04 मार्च 2016 को सेतु भारतम परियोजना का शुभारंभ किया. 
•    परियोजना का उद्देश्य वर्ष 2019 तक सभी राष्ट्रीय राजमार्गों को रेलवे क्रासिंग से मुक्त करना है.
•    ऐसे 208 स्थानों की पहचान की गई है, जहां रेल ओवर ब्रिज या अंडर पास बनाए जाने हैं. 
•    इन पर 10 हजार 200 करोड़ रुपए की लागत आएगी.
•    केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्रालय की योजना के अनुसार लगभग 1500 पुल 50 से 60 वर्ष पुराने हैं. 
•    इन डेढ हजार पुलों को तोड़कर अधिक क्षमता युक्त नए पुल बनाए जाएंगे. 
•    इन पुलों पर करीब 30 हजार करोड़ रुपए की लागत आएगी.
•    208 आरओबी का विवरण इस प्रकार हैं:
•    आंध्र प्रदेश - 33
•    पश्चिम बंगाल - 22
•    बिहार - 20
•    कर्नाटक - 17
•    महाराष्ट्र और असम – 12-12
•    झारखंड - 11
•    पंजाब एवं हरियाणा – 10-10
•    राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश – 9-9
•    गुजरात - 8
•    मध्य प्रदेश -6
•    छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश – 5-5
•    केरल और ओडिशा – 4-4 
•    उत्तराखंड- 2

All Rights Reserved Top Rankers