Current Affairs
Hindi

फ्रांसिस अर्नोल्ड मिलेनियम प्रौद्योगिकी पुरस्कार 2016 से सम्मानित

फ्रांसिस अर्नोल्ड, डिक और केमिकल इंजीनियरिंग, जैव प्रौद्योगिकी और जैव रसायन विभाग के प्रोफेसर बारबरा डिकिंसन, को मिलेनियम प्रौद्योगिकी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
•    मिलेनियम प्रौद्योगिकी पुरस्कार, लोगों के जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने के क्षेत्र में  प्रौद्योगिकीय नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है . 
•    इसकी पुरस्कार राशि होती है एक मिलियन यूरो (लगभग $ 1.1 मिलियन)
•    ये दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है 
•    अर्नोल्ड ने 1979 में प्रिंसटन विश्वविद्यालय में मैकेनिकल और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में अपनी स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
•    उन्होंने 1985 में यूसी बर्कले से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। 
•    वो कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय परुस्कार पा चुकी हैं 
•    उन्हें सभी तीन शाखाओं के लिए चुने गए अकादमियों-नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग (2000), चिकित्सा संस्थान (2004), और नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज (2008) में राष्ट्रीय सम्मान हासिल है 
•    वह सभी तीन शाखाओं के लिए चुनी जाने वाली पहली महिला हैं।
•    मिलेनियम प्रौद्योगिकी पुरस्कार प्रौद्योगिकी अकादमी फिनलैंड द्वारा दिया जाता है 
•    ये "प्रौद्योगिकीय नवाचारों को एक स्थायी तरीके से लोगों के जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने” सम्बन्धी खोजों के लिए दिया जाता है 
•    अर्नोल्ड ये पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला है

Read More
Read Less

इसरो ने हवा को इंधन के तौर पर इस्तेमाल करने वाले रॉकेट का परीक्षण शुरू किया

एक दोबारा इस्तेमाल किये जाने वाले प्रक्षेपण यान के सफलतापूर्वक परीक्षण के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एक ऐसे राकेट के परिक्षण की तैयारी कर रहा है जो हवा से अपने इंधन की जरूरत पूरी करेगा .
•    तरल ऑक्सीजन का इस्तेमाल अब तक इंधन के तौर पर होता आया है .
•    प्लानिंग है की यान हवा को भीतर खिंचकर उसे द्रव्य में बदल कर उसे इंधन की तरह इस्तेमाल करे 
•    नई प्रणाली, के तहत लम्बी दूरी तक इसी मैकेनिज्म को इस्तेमाल करने की कोशिश की जा रही है . इससे न सिर्फ वातावरण को फायदा होगा बल्कि प्रक्षेपण की कीमत भी गिरेगी 
•    इससे पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने एक ही मिशन में कई उपग्रहों भेज सकने वाले राकेट का अविष्कार किया था 
•    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन भारत का राष्ट्रीय अंतरिक्ष संस्थान है जिसका मुख्यालय कर्नाटक प्रान्त की राजधानी बेंगालुरू में है। 
•    संस्थान में लगभग सत्रह हजार कर्मचारी एवं वैज्ञानिक कार्यरत हैं। 
•    संस्थान का मुख्य कार्य भारत के लिये अंतरिक्ष संबधी तकनीक उपलब्ध करवाना है। 
•    अन्तरिक्ष कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्यों में उपग्रहों, प्रमोचक यानों, परिज्ञापी राकेटों और भू-प्रणालियों का विकास शामिल है।

Read More
Read Less

निर्देशक केन लोच की फिल्म ‘आई, डेनियल ब्लेक’ पाल्मे डी’ओर 2016 से सम्मानित

ब्रिटिश निर्देशक केन लोच की फिल्म ‘आई, डेनियल ब्लेक’ 22 मई 2016  को कांस फिल्म फेस्टिवल में पाल्मे डी’ओर पुरस्कार से सम्मानित की गयी.
•    वर्ष 2006 के बाद सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए यह लोच को मिला दूसरा पुरस्कार है. इससे पहले उन्हें ‘द विंड दैट शेक्स द बार्ले’ के लिए यह पुरस्कार मिल चुका है.
•    लोच एक ब्रिटिश फिल्म निर्देशक हैं.
•    वे प्राकृतिक, सामाजिक एवं यथार्थवादी फिल्मों के निर्देशन हेतु जाने जाते हैं.
•    वर्ष 1969 में बनी उनकी फिल्म ‘केस’ को ब्रिटिश फिल्म इंस्टिट्यूट द्वारा 20वीं सदी की सातवीं सबसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया गया.
•    पाल्मे डी’ओर (गोल्डन पाम) कांस फिल्म फेस्टिवल में दिया जाने वाला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार है.
•    इसकी शुरुआत वर्ष 1955 में की गयी.
•    पाल्मे डी’ओर पुरस्कार डेल्बेर्ट मन को मार्टी के लिए दिया गया.
•    2016 में जेन कैंपियन एकमात्र ऐसी महिला निर्देशक बनीं जिन्हें फिल्म द पियानो के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया. 
•    वर्ष 2015 में जैक्स ऑडियार्ड को धीपन के लिए पाल्मे डी’ओर प्रदान किया गया.
•    यह एक वार्षिक फिल्म फेस्टिवल है जिसका आयोजन फ़्रांस स्थित कांस में किया जाता है.
•    इसमें विश्व भर से नयी फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाती है.
•    इसकी स्थापना वर्ष 1946 में की गयी.
•    1 जुलाई 2014 को फ्रेंच टीवी ऑपरेटर कैनल+पियरे लेसक्योर को कांस फेस्टिवल का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया.

Read More
Read Less

पंकज आडवाणी विश्व और महाद्वीपीय खिताब एक साथ जीतने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए

भारत के स्टार स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने 22 मई 2016 को अबुधाबी में एशियाई 6-रेड स्नूकर खिताब जीता. इस जीत के साथ आडवाणी 6-रेड में विश्व और महाद्वीपीय खिताब दोनों को एक साथ जीतने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
•    आडवाणी का यह इस वर्ष का पहला खिताब है.
•    उन्होंने फाइनल में मलेशिया के शीर्ष वरीयता प्राप्त कीन हो मो को 7-5 से हराकर खिताब अपने नाम किया.
•    फाइनल में आडवानी ने अच्छी शुरुआत की और पहला फ्रेम 39-4 से जीता लेकिन वह दूसरा फ्रेम 6-51 से हार गए. इसी क्रम में आडवाणी ने तीसरा फ्रेम 40-14 जीता लेकिन चौथा फ्रेम 0-37 से हार गए.
•    पांचवें और छठे फ्रेम में क्रमश: 41-7 और 44-8 के अंतर से जीत हासिल की।. छह फ्रेम के बाद आडवानी 4-2 से बढ़त पर थे लेकिन कीन हो मो ने सातवां फ्रेम 38-21 से जीतकर अच्छी वापसी की.
•    आडवाणी ने आठवां फ्रेम 45-24 से जीतकर फिर से अपनी बढ़त मजबूत कर ली.
•    फाइनल में आडवानी ने 12 वां फ्रेम 53-24 से खिताब जीत लिया.
•    महाराष्ट्र के पुणे में जन्में पंकज आडवाणी बिलियर्डस एवं स्नूकर के खिलाड़ी हैं.
•    पंकज ने अपना पहला खिताब 18 वर्ष की आयु में जीता था और स्नूकर और बिलियर्डस दोनों वर्गों में खिताब जीतने वाले पहले एशियाई हैं.
•    पंकज राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान से सम्मानित होने वाले सबसे युवा भारतीयों में से हैं.
•    पंकज को अर्जुन अवार्ड और पद्मश्री अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है.
•    पंकज आडवाणी विश्व के एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईबीएसएफ विश्व बिलियर्डस चैम्पियनशिप में प्वाइंट और टाइम फार्मेट ख़िताब एक साथ दो बार वर्ष 2005 और 2008 में जीता था.

Read More
Read Less

भारत, थाइलैंड, म्यांमार को 1,400 किमी की सड़क से जोड़ा जाएगा

इस राजमार्ग से दशकों में पहली बार भारत को जमीन के रास्ते दक्षिण पूर्व एशिया से जोड़ा जा सकेगा. 
•    इससे तीनों देशों के बीच व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाया जा सकेगा. 
•    थाइलैंड में भारत के राजदूत भगवंत सिंह बिश्नोई ने बताया कि सात दशक पहले दूसरे विश्व युद्ध के समय म्यांमार में 73 पुल बनाए गए थे. 
•    अब इन पुलों को भारतीय वित्तपोषण से सुधारा जा रहा है जिससे वाहन सुरक्षित तरीके से राजमार्ग को पार सकेंगे. 
•    उन्होंने कहा कि मरम्मत का काम 18 महीने में पूरा हो जाएगा. इसके बाद राजमार्ग को तीनों देशों के यातायात के लिए खोल दिया जाएगा. 
•    यह राजमार्ग भारत में पूर्वी क्षेत्र में मोरेह से म्यांमार के तामू शहर जाएगा. फिलहाल इस 1,400 किलोमीटर की सड़क के इस्तेमाल के लिए त्रिपक्षीय मोटर वाहन करार को पूरा करने के लिए बातचीत चल रही है. 
•    यह सड़क थाइलैंड के मेई सोत जिले के ताक तक जाएगी. 
•    बिश्नोई ने कहा, ‘‘भारत और थाइलैंड के बीच बैठकें होती रहती हैं. 
•    हम दोनों देशों के बीच मजबूत सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और भाषायी संपर्क हैं. इस सड़क से हमारे बीच भौतिक संपर्क स्थापित होगा.’’

Read More
Read Less

लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी बने भारतीय सैन्य अकादमी के नये कमान्‍डेंट

भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) के नये कमान्डेंट लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी को बनाया गया। पिछले काफी वक्त से आइएमए मुखिया विहीन था।
•    लेफ्टिनेंट जनरल सैनी ने जून 1981 में जाट रेजीमेंट की 7वीं बटालियन से कमीशन लिया था। 
•    36 वर्ष के अपने करियर में वह कई महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रहे।
•    वो अपनी बटालियन, एक माउंटेन ब्रिगेड व जम्मू-कश्मीर में काउंटर इंसरजेंसी फोर्स को कमान कर चुके हैं। 
•    सैनी नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए) में सीनियर डायरेक्टिंग स्टाफ व नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स ट्रेनिंग सेंटर में वैपन इंस्ट्रक्ट्रर भी रहे।
•    सैनी एक अच्छे लेखक भी हैं। साथ ही कई मैगजीन, समाचार पत्रों व जर्नल में लिखते रहे हैं। 
•    अपनी उत्तम सेवा एवं शौर्य के लिए उन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं। 
•    आइएमए कमान्डेंट बनने से पहले वह एनडीसी, नई दिल्ली में सीनियर डायरेक्टिंग स्टाफ के पद पर आसीन थे। 
•    1922 में प्रिंस ऑफ़ वेल्स ने इंग्लैंड के सैंडहर्स्ट के रोंयल मिलिटरी ऐकडमी जाने वाले भारतीयों के एक पोषक स्कूल के रूप में देहरादून से बाहर इंडियन मिलिटरी कॉलेज की स्थापना की.

Read More
Read Less

विश्व की सबसे बड़ी क्रूज जहाज " हारमनी ऑफ द सी " ने शुरू की अपनी पहली यात्रा

संसार की सबसे बड़ी क्रूज शिप हारमनी ऑफ द सी पहली यात्रा के आगाज़ के लगभग 70,000 लोग गवाह बने। 
•    जहाज 120,000 टन वजनी,  66 मीटर लम्बी है .
•    यह दुनिया का सबसे चौड़ा जहाज है जबकि इसकी लंबाई 362 मीटर है 
•    यह पेरिस के एफिल टावर से भी 50 मीटर की ऊंचाई पर है। 
•    हारमोनी ऑफ द सी को अमेरिका के रॉयल कैरेबियन क्रूज़ेज़ लि. के लिए बनाया गया है। 
•    इस तैरते हुए शहर में 16 डेक हैं जो कि 6360 यात्रियों और 2100 क्रू सदस्यों को ले जाने में सक्षम है। •    इससे पहले टाइटैनिक को सबसे बाद जहाज के रूप में जाना जाता है 
•    हॉलीवुड ने जब इस पर आधारित एक फिल्म बनाई उसके बाद टाइटैनिक को सभी जान गये । 
•    नए क्रुज़ में टाइटैनिक से बेहतर सुविधा, होने के साथ साथ आलिशान इंटीरियर का भी ध्यान रखा गया है . 
•    माना जा रहा है की इससे बड़ी जहाज का बन पाना लगभग नामुमकिन है 

Read More
Read Less

ईरान और भारत ने चाबहार पोर्ट के समझौते पर हस्ताक्षर किये

जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट और कांडला पोर्ट ट्रस्ट के जॉइंट वेंचर इंडियन पोर्ट्स ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड अर्या बंदर कंपनी ऑफ ईरान के साथ फर्स्ट फेज में दो टर्मिनल्स और पांच मल्टि कार्गो बर्थ चाबहार पोर्ट प्रॉजेक्ट के अंतर्गत डिवेलप करने के समझौते पर हस्ताक्षर किया । 
•    भारत पहले दौर में में 200 मिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश करेगा। इसमें 150 मिलियन डॉलर ऐक्जिम बैंक मुहैया कराएगा। 
•    मई 2015 में गडकरी और ईरान के ट्रांसपोर्ट ऐंड अर्बन डिवेलपमेंट मंत्री डॉ अब्बास अहमद अखुंडी के बीच इस प्रोजेक्ट के विकास को लेकर हस्ताक्षर हुआ था। 
•    चाबहार साउथ-ईस्ट ईरान में है। इस पोर्ट के जरिए इंडिया बिना पाकिस्तान के सहारे लैंड लॉक्ड देश अफगानिस्तान पहुंच सकता है। 
•    नई दिल्ली अफगानिस्तान में आर्थिक और सिक्यॉरिटी के लिहाज से अपनी मौजूदगी मजबूत करने में लगी है। 
•    यह चाबहार पोर्ट से 883 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जारंग-डेलाराम रोड का निर्माण इंडिया ने 2009 में किया था। 
•    इससे अफगानिस्तान में गारलैंड हाइवे तक पहुंच बन सकती है। इससे अफगानिस्तान के चार बड़े शहरों- हेरात, कंधार, काबुल और मजार-ए-शरीफ तक पहुंच बन सकती है।
•    इस पोर्ट का इस्तेमाल शिप क्रूड ऑइल और यूरिया के लिए किया जा 
•    इसमें 85.21 मिलियन डॉलर निवेश कर बर्थ को कॉन्टेनर टर्मिनल और एक मल्टि-पर्पस कार्गो टर्मिनल में बदला जाएगा। 
•    अमेरिकी दबाव में यूपीए सरकार ने ईरान से अपने रिश्ते जिस हद तक बिगाड़ लिए थे, उस पृष्ठभूमि में यह थोड़ा संतोषजनक है कि जिनेवा में हुए समझौते की रूपरेखा तय करने में भारत की भी थोड़ी-बहुत भूमिका रही है।
•    ईरान के बाद सर्वाधिक शिया मुसलमान भारत में ही हैं।
•    समझौते के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत घटी, तो अपने यहां भी रुपये और शेयर बाजार में मजबूती दिखी, पर फिलहाल ये शुरुआती संकेत ही हैं। 

Read More
Read Less

सी.पी.आई के कद्दावर नेता के. अनिरुधन का निधन

दिग्गज पूर्व विधायक और सांसद के. अनिरुधन का  23 मई 2016 को उनके आवास पर निधन हो गया।•    वो 92 वर्ष के थे ।
•    अनिरुधन कुछ समय के लिए उम्र से संबंधित बीमारियों से पीड़ित थे.
•    दक्षिणी भागों में कम्युनिस्ट पार्टी के आंदोलन का निर्माण करने के लिए उन्हें उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है, 
•    अनिरुधन 1963, 1965, 1979 और 1980 में राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे।
•    अनिरुधन एक सक्रिय ट्रेड यूनियन नेता भी रहे. 
•    1967 के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री आर शंकर को हराने के बाद उन्होंने चिरायिनकीझु निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था ।
•    वह अपने स्कूल के दिनों के दौरान स्वतंत्रता आंदोलन की तरफ आकर्षित थे ।
•    उन्हें ज़मीन से जुड़े नेता के तौर पर जाना जाता था 
•    दक्षिण भारत में उनका सम्मान उच्च कोटि का था और वो  की समस्याएं सुनने में और उसे सुलझाने में विश्वास रखा करते थे 

Read More
Read Less

अनुराग ठाकुर निर्विरोध बीसीसीआई के अध्यक्ष निर्वाचित

अनुराग ठाकुर 22 मई 2016 को मुंबई में निर्विरोध रूप से बीसीसीआई के 34वें अध्यक्ष निर्वाचित किये गये. 
•    वे सितंबर 2017 तक बीसीसीआई अध्यक्ष पद पर रहेंगे.
•    अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से बीजेपी के लोकसभा सांसद भी हैं. वे दूसरे सबसे युवा बीसीसीआई अध्यक्ष हैं. 
•    उनसे पहले 1963 में फतेह सिंह गायकवाड़ को 33 वर्ष की आयु में बीसीसीआई अध्यक्ष चुना गया था.
•    ठाकुर को शशांक मनोहर के स्थान पर चुना गया है. मनोहर को 12 मई 2016 को आईसीसी का पहला स्वतंत्र निदेशक चुना गया है.
•    अध्यक्ष चुने जाने से पहले ठाकुर ने बीसीसीआई के सचिव पद से इस्तीफ़ा दिया. ठाकुर (41) आईसीसी के कार्यकारी बोर्ड एवं एशियन क्रिकेट काउंसिल में भी बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व करेंगे.
•    इसके अतिरिक्त, ठाकुर ने अजय शिकरे को सचिव पद हेतु नामांकित किया. 
•    शिकरे आईसीसी की कार्यकारी बैठकों में बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व करेंगे.

Read More
Read Less

All Rights Reserved Top Rankers