Current Affairs
Hindi

भारत का पहला पुनः प्रयोग किया जाने वाला स्पेस शटल आरएलवी-टीडी लॉन्च

•    भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 23 मई 2016 को पुनः प्रयोग हो सकने वाला स्वदेशी स्पेस शटल (आरएलवी-टीडी) श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश) से लांच किया.
•    इसे सॉलिड राकेट मोटर (एसआरएम) द्वारा ले जाया गया. नौ टन के एसआरएम का डिजाईन इस प्रकार से बनाया गया है जिससे यह धीरे-धीरे घर्षण को सहन करता है.
•    शटल को लॉन्च करने के बाद व्हीकल को बंगाल की खाड़ी में बने वर्चुअल रनवे पर लौटाने का फैसला किया गया. 
•    सॉलिड फ्यूल वाला स्पेशल बूस्टर इसकी फर्स्ट स्टेज रही. ये आरएलवी-टीडी को 70 किमी तक ले गई. इसके बाद आरएलवी-टीडी को बंगाल की खाड़ी में नेविगेट करा लिया गया. 
•    यह स्पेस शटल रियूजेबल लॉन्च व्हीकल-टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर (RLV-TD) से लॉन्च होगा. 
•    6.5 मीटर लंबे हवाई जहाज की तरह दिखने वाले स्पेसक्राफ्ट का वजन 1.75 टन है.
•    इस परियोजना की लागत 95 करोड़ रूपये है. यह अमेरिका के स्पेस शटल जैसा ही है.
•    आरएलवी-टीडी के जिस मॉडल का प्रयोग किया जाएगा, वह इसके अंतिम रूप से 6 गुना छोटा है. आरएलवी-टीडी का अंतिम रूप बनने में 10-15 साल का समय लगेगा.
•    इसका निर्माण थिरुवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर में 600 वैज्ञानिकों की टीम द्वारा पांच वर्ष में किया गया.

Read More
Read Less

भारत और ओमान ने चार अहम रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत और ओमान ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूत करने का संकल्प लिया है और दोनों देशों ने सैन्य सहयोग बढ़ाने पर जोर देते हुए चार प्रमुख समझौते किए। 
•    रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की ओमान की प्रथम यात्रा के बाद रक्षा सहयोग, समुद्री अपराध रोकथाम, समुद्री मुद्दे और उड़ान सुरक्षा सूचना आदान प्रदान पर समझौते किए गए।
•    ओमान को पश्चिम एशिया में सबसे करीबी देशों में से एक माना जाता है। 
•    ओमान के रक्षा मामलों के मंत्री बदेर बिन सौद बिन हरीब अल बुसैदी के न्योते पर एक आधिकारिक यात्रा पर गए पर्रिकर ने रविवार को अपनी यात्रा संपन्न की और संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना हो गए।
•    वार्ताओं के दौरान सेना से सेना के बीच आदान-प्रदान बढ़ाने सहित द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के सभी पहलुओं पर चर्चा हुई। 
•    दोनों पक्ष द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और विस्तारित और मजबूत करेंगे । पर्रिकर ने दोहराया कि ओमान के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को भारत काफी महत्व देता है।
•    उन्होंने भारतीय नौसेना जहाजों के समुद्री डकैती विरोधी गश्त को ओमान द्वारा मिल रहे सहयोग और वायुसेना के विमानों को उतरने और उड़ान भरने के लिए मिलने वाले तकनीकी सहयोग की सराहना की।

Read More
Read Less

21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया गया

संचार क्रांति के जनक कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विभन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
•    कांग्रेस कार्यालय में भी महापुरुष की पुण्यतिथि आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाई गई।
•    आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने का उद्देश्य राष्ट्रीय हितों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों, आतंकवाद के  कारण आम जनता को हो रही परेशानियों, आतंकी हिंसा से दूर रखना है। 
•    इसी उद्देश्य से स्कूल-कॉलेज और वि‍श्ववि‍द्यालयों में आतंकवाद और हिं‍सा के खतरों पर परि‍चर्चा, वाद-वि‍वाद, संगोष्ठी, सेमीनार और व्याख्यान आदि‍ का आयोजन कि‍या जाता है।
•    राजीव गांधी की देश के गरीबों के प्रति जो सोच थी वह हमेशा उदारवादी व उनके उत्थान की ही रही •    इसी सोच को आगे लेकर वह पंचायती राज व्यवस्था लागू करने के लिये आगे बढ़ते रहे हैं। 
•    देश में कम्प्यूटर युग की शुरूआत राजीव गांधी जी की ही देन है

Read More
Read Less

बार्सिलोना ने जीता कोपा डेल रे का खिताब

अतिरिक्त समय में जोर्डी अल्बा और नेमार के गोल की मदद से बार्सिलोना ने सेविला को 2-0 से हराकर 28वीं बार कोपा डेल रे (किंग्स कप) पर कब्जा किया।
•    पहले हाफ में दोनों टीमों ने कड़ी प्रतिद्वंद्विता दिखाई, लेकिन मध्यांतर से ठीक पहले खेल में उस समय बड़ा बदलाव आया जब सेविला के स्ट्राइकर केविल गामिरो को गिराने के कारण जेवियर मास्केरानो को बाहर किए जाने के बाद बार्सिलोना की टीम 10 खिलाडि़यों की रह गई। 
•    सेविला ने दूसरे हाफ की शुरुआत काफी अच्छी की और इस बार भी दोनों टीमों को एक भी गोल दागने का अवसर नहीं मिला। 
•    नेमार को गिराने के कारण सेविला के बानेगा को 89वें मिनट में बाहर किया गया। 
•    अतिरिक्त समय शुरू होने के सात मिनट में ही लियोन मेसी के पास को अल्बा ने गोल में बदलकर बार्सिलोना को बढ़त दिलाई। 
•    इसके बाद मेसी ने एक बार फिर मौका बनाया। मेसी के पास पर इस बार नेमार ने गोल किया।

Read More
Read Less

बार्सिलोना ने जीता कोपा डेल रे का खिताब

अतिरिक्त समय में जोर्डी अल्बा और नेमार के गोल की मदद से बार्सिलोना ने सेविला को 2-0 से हराकर 28वीं बार कोपा डेल रे (किंग्स कप) पर कब्जा किया।
•    पहले हाफ में दोनों टीमों ने कड़ी प्रतिद्वंद्विता दिखाई, लेकिन मध्यांतर से ठीक पहले खेल में उस समय बड़ा बदलाव आया जब सेविला के स्ट्राइकर केविल गामिरो को गिराने के कारण जेवियर मास्केरानो को बाहर किए जाने के बाद बार्सिलोना की टीम 10 खिलाडि़यों की रह गई। 
•    सेविला ने दूसरे हाफ की शुरुआत काफी अच्छी की और इस बार भी दोनों टीमों को एक भी गोल दागने का अवसर नहीं मिला। 
•    नेमार को गिराने के कारण सेविला के बानेगा को 89वें मिनट में बाहर किया गया। 
•    अतिरिक्त समय शुरू होने के सात मिनट में ही लियोन मेसी के पास को अल्बा ने गोल में बदलकर बार्सिलोना को बढ़त दिलाई। 
•    इसके बाद मेसी ने एक बार फिर मौका बनाया। मेसी के पास पर इस बार नेमार ने गोल किया।

Read More
Read Less

भारत, एंटीबायोटिक दवाओं पर रेड लाइन अभियान की हुई तारीफ़

लाल अभियान के साथ दवाओं के रोगाणुरोधी प्रतिरोध पर वैश्विक समीक्षा द्वारा सराहना की गई।
•    2014 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन और अर्थशास्त्री जिम ओ'नील की अध्यक्षता में इसकी समीक्षा हुई थी  ।
•    समीक्षा के अनुसार, एंटीबायोटिक दवाओं पैकेजिंग के लिए लाल रेखा अभियान' के  तहत भारत अपने विचार दुनिया के समक्ष रखने के साथ साथ वो इस विचारधारा का नेतृत्व भी कर रहा है ।
•    अभियान फ़रवरी 2016 को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया था ।
•    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले दिनों सर्दी-खांसी और बुखार से लेकर मधुमेह तक के इलाज के लिए प्रयुक्त लगभग 350 दवाओं को प्रतिबंधित कर दिया़  
•    इनमें कुछ एंटीबायोटिक थीं, तो कई फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशनवाली दवाइयां. 
•    मंत्रालय का कहना है कि ये लोगों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हैं और इनके सुरक्षित विकल्प मौजूद हैं. 
•    आजकल मामूली दिक्कतों पर एंटीबायोटिक्स लेना एक आदत बनती जा रही है, जो आगे चल कर कई परेशानियां पैदा करती हैं. 
•    दुनिया का पहला एंटीबायोटिक पेनिसिलिन, निमोनिया जैसी बीमारी में बेहद कारगर था़, सिर्फ एक खुराक में असर दिखानेवाली यह दवा, निमोनिया के अलावा कई अन्य बीमारियों में रामबाण मानी जाती थी, क्योंकि एंटीबायोटिक की खोज ही इसी से शुरू हुई थी़  लेकिन अब निमोनिया के लिए भी यह नाकाफी है, इसकी जगह मरीज को कई अन्य एंटीबायोटिक देने पड़ते हैं. 

Read More
Read Less

मलेशिया की महिलाओं ने दुनिया की सबसे लंबी गलीचे की बुनाई की

बोर्नियो, मलेशिया में 400 से अधिक महिला बुनकरों को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स खिताब से सम्मानित किया गया. हाथ से बानाए गये इस दुनिया के सबसे लम्बे गलीचे की लम्बाई करीब 1128.272 मीटर है •    गलीचे को स्थानीय संस्कृति और परंपरा के एक प्रतीक के रूप में बनाया गया था।
•    इसकी शुरुवात एक स्थानीय महिला संगठन पेंग दोह बेलगा ने की ।
•    पूरा गलीचा महिलाओं द्वारा हाथ से बुना गया था 
•    गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक इससे पहले भी एक ऐसा ही गलीचा था लेकिन उसकी लम्बाई मात्र 797.51 मीटर थी और ये स्वीडन में बनाया गया था 
•    मलेशिया दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक उष्णकटिबंधीय देश है। यह दक्षिण चीन सागर से दो भागों में विभाजित है।
•    मलय प्रायद्वीप पर स्थित मुख्य भूमि के पश्चिम तट पर मलक्का जलडमरू और इसके पूर्व तट पर दक्षिण चीन सागर है। 
•    देश का दूसरा हिस्सा, जिसे कभी-कभी पूर्व मलेशिया के नाम से भी जाना जाता है, दक्षिण चीन सागर में बोर्नियो द्वीप के उत्तरी भाग पर स्थित है। 
•    यह 13 राज्यों से बनाया गया एक एक संघीय राज्य है।

Read More
Read Less

भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में एकीकरण की मांग

भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के शीर्ष बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने मई 2016 में अपने 5 सहयोगी बैंकों तथा नवगठित भारतीय महिला बैंक (बीएमबी) के खुद में विलय के लिए सरकार से अनुमति मांगी. 
•    अगर ये हो जाता है तो इससे सार्वजनिक बैंकिंग क्षेत्र में एकीकरण की प्रक्रिया का प्रारंभ माना जायेगा, जो भारत जैसी तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाले देश के बैंकिंग व्यवस्था के सुदृढ़ एवं केंद्रीकृत स्वरूप को प्राप्त करने में सहायक होगा.
•    भारतीय स्टेट बैंक के अनुसार, केंद्र सरकार से अनुषंगी बैंकों के साथ विलय के लिए 'सैद्धान्तिक मंजूरी' की मांग बैंक द्वारा की गई है. 
•    इसके अलावा एसबीआई ने भारतीय महिला बैंक के खुद में विलय के लिए भी मंजूरी मांगी है. इस प्रस्ताव के तहत एसबीआई इन बैंकों का कारोबार, परिसंपत्तियों तथा देनदारियों का अधिग्रहण करेगा.
•    भारतीय स्टेट बैंक ने अनुषंगी बैंकों के साथ विलय के लिए 'सैद्धान्तिक मंजूरी' की मांग के साथ ही यह कहा है कि यह फैसला शुद्ध रूप से अभी संभावना के स्तर पर है और इन अधिग्रहणों को पूरा करने को लेकर कोई निश्चितता नहीं है. 
•    देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के पांच सहायक बैंकों में- स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर तथा स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद शामिल हैं. 
•    इनमें से स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर तथा स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर सूचीबद्ध हैं. 
•    एसबीआई ने सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ सौराष्ट्र को वर्ष 2008 में खुद में मिलाया था. उसके बाद 2010 में उसने स्टेट बैंक ऑफ इंदौर का विलय किया था.

Read More
Read Less

गुजराती लोकगायिका दीवालीबेन भील का निधन

लोकगायिका दीवालीबेन भील का 19 मई 2016 को जूनागढ़, गुजरात में निधन हो गया. वह 82 वर्ष की थी.
•    उन्होंने कई तरह के लोकगीतों, गरबा आदि को अपना स्वर दिया था. जिनमें से कई कालजयी बन गयी हैं. उन्होंने गुजराती फिल्म के लिए भी गायन किया था.
•    दीवालीबेन भील गिर जंगल में आदिवासी परिवार में पैदा हुई और 9 साल की उम्र में उनकी शादी हो गयी.
•    जब वह जूनागढ़ के वंजारी चौक पर गरबा कर रही थी तब वहां आकाशवाणी की मौजूद टीम थी. हेमू गढ़वी ने उनका गाना रिकॉर्ड किया था और उन्हें आकाशवाणी मे गाने के लिए निमंत्रण दिया.
•    दीवालीबेन का पह्ला गाना ‘फूल उतरया फूलवड़ी आ रे लोल.....’ रिकॉर्ड किया गया और ऑल इंडिया रेडियो एवं दूरदर्शन पर प्रदर्शित किया गया.
•    दीवालीबेन द्वारा उल्लेखनीय गीत कगलीय लखी लखी थकी, वरसे वरसे आशाधी केरे मेघ और चेलैया खामा खामारे शामिल हैं.
•    केन्द्र सरकार ने वर्ष 1990 में उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया.

Read More
Read Less

रतन पी वटल नीति आयोग के प्रधान सलाहकार नियुक्त

पूर्व वित्त सचिव रतन पी वटल को 20 मई 2016 को नीति आयोग में सामाजिक क्षेत्र के लिए मुख्य सलाहकार नियुक्त किया है. 
•    वो फरवरी में वित्त सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे.
•    कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें तीन वर्षों के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है.
•    वटल आंध्र प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी रहे हैं.
•    वटल 30 नवंबर 2013 के बाद से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इंडिया के एक निदेशक के रूप में रहे.
•    अगस्त 2015 से अप्रैल 2016 तक वह वित्त सचिव रहे.
•    वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में वह स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) अधिकारी भी रहे.
•    उन्होंने अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर और अंतरराष्ट्रीय संबंध में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है.
•    नीति आयोग भारत सरकार द्वारा गठित एक नया संस्‍थान है जिसे योजना आयोग के स्‍थान पर बनाया गया है।
•    1 जनवरी 2015 को इस नए संस्‍थान के संबंध में जानकारी देने वाला मंत्रिमंडल का प्रस्‍ताव जारी किया गया।
•    यह संस्‍थान सरकार के थिंक टैंक के रूप में सेवाएं प्रदान करेगा और उसे निर्देशात्‍मक एवं नीतिगत गतिशीलता प्रदान करेगा। 
•    नीति आयोग, केन्‍द्र और राज्‍य स्‍तरों पर सरकार को नीति के प्रमुख कारकों के संबंध में प्रासंगिक महत्‍वपूर्ण एवं तकनीकी परामर्श उपलब्‍ध कराएगा। 

Read More
Read Less

All Rights Reserved Top Rankers