Current Affairs
Hindi

चीन ने 23 मई 2016 को अपने पुराने सहयोगी सूडान के साथ 600 मेगावाट परमाणु रिएक्टर के निर्माण पर समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

•    ये समझौता नूर बेकरी के नेतृत्व में एक चीनी प्रतिनिधिमंडल के सूडान में तीन दिन की यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए गए थे।
•    वो राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन के प्रमुख और राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग के उप निदेशक है।
•    चीनी सरकार के स्वामित्व वाली राष्ट्रीय परमाणु निगम ने सूडान के साथ परमाणु ऊर्जा के विकास के लिए 600 मेगावाट के परमाणु रिएक्टर बनवाने के लिए दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
•    चीन पहले से ही पकिस्तान में परमाणु बिजली रिएक्टरों का निर्माण करता आया है और वर्तमान में कराची में दो 1100 मेगावाट रिएक्टरों का निर्माण कर रहा है
•    सूडान उत्तरी पूर्व अफ्रीका में स्थित एक देश है। 
•    यह अफ्रीका और अरब जगत का सबसे बड़ा देश है, इसके अलावा क्षेत्रफल के लिहाज से दुनिया का दसवां सबसे बड़ा देश है। 
•    इसके उत्तर में मिस्र, उत्तर पूर्व में लाल सागर, पूर्व में इरिट्रिया और इथियोपिया, दक्षिणपूर्व में युगांडा और केन्या, दक्षिण पश्चिम में कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और मध्य अफ़्रीकी गणराज्य, पश्चिम में चाड और पश्चिमोत्तर में लीबिया स्थित है। 
•    दुनिया की सबसे लंबी नदी नील नदी, देश को पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में विभाजित करती है। इसकी राजधानी खार्तूम है।

Read More
Read Less

ममता बैनर्जी ने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए पश्चिम बंगाल के मुख्यनमंत्री पद की शपथ ली

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बैनर्जी ने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए 27 मई 2016 को पश्चिम बंगाल के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली. 
•    विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने 294 में से 211 सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल किया है.
•    कोलकाता में प्रसिद्ध रेड रोड़ पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्‍यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने उन्‍हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी.
•    ममता बैनर्जी ने बंगला में शपथ ली. उनके मंत्री मंडल में 42 मंत्री बनाये गए हैं. जिनमें से 18 नये चेहरे हैं.
•    सात मंत्री अल्‍पसंख्‍यक समुदाय से हैं. तीन महिलाओं को मंत्रिपरषिद में शामिल किया गया है.
भूटान के प्रधानमंत्री त्‍शेरिंग तोबगे बंगलादेश के उद्योग मंत्री अमीर हुसैन अमु और कोलकाता में उप-उच्‍चायुक्‍त भी समारोह में शामिल हुए.
•    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जबरदस्त चुनाव प्रदर्शन के बाद  भी ममता बनर्जी का चुनाव जीत जाना उनके कद को और बड़ा बनाता है.

Read More
Read Less

भारतीय वायुसेना ने ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया

भारतीय वायुसेना द्वारा 27 मई 2016 को सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल का वेस्टर्न फायरिंग रेंज में सफल परीक्षण किया गया. 
•    इसके पहले नबंवर  2015 में सेना ने पोखरण मोबाइल लॉन्चर से इसका टेस्ट किया था.
•    शॉर्ट रेंज वाली यह मिसाइल 290 किलोमीटर तक मार कर सकती है. 
•    यह मिसाइल डीआरडीओ एवं रशियन टेक्नोलॉजी के सहयोग से बनाई गई है. 
•    ब्रह्मोस मिसाइल की स्पीड 2.8 मैक है. यह विश्व की सबसे अधिक तीव्र गति की मिसाइलों में शामिल है.
•    ब्रह्मोस मिसाइल जमीन और समुद्र से आसमान में दुश्मन पर हमला कर सकती है.
•    वर्ष 2007 में ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम को भारतीय सेना के सैन्य बेड़े में शामिल किया गया.
•    ब्रह्मोस मिसाइल अपने साथ 300 किलोग्राम तक विस्फोटक ले जा सकती है.
•    भारतीय सेना में ब्रम्होस की एक ख़ास जगह है . इस मिसाइल को डॉ. अब्दुल कलाम से जोड़कर भी देखा जाता है जिन्हें भारत का मिसाइल मैन कहा जाता है .

Read More
Read Less

रेलवे मंत्रालय ने रेल हमसफर सप्ताह आरंभ किया

रेलवे मंत्रालय ने 26 मई 2016 को रेल हमसफर सप्ताह आरंभ किया. 
•    इसका उद्देश्य रेलवे मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के लिए किये गये उपायों पर प्रकाश डालना है.
•    रेल हमसफर सप्ताह 1 जून 2016 तक मनाया जायेगा.
•    इस सप्ताह के प्रत्येक दिन को एक विशेष विषय प्रदान किया गया है:
•    26 मई : स्वच्छता दिवस
27 मई : सत्कार दिवस
28 मई : सेवा दिवस
29 मई : सतर्कता दिवस
30 मई : सामंजस्य दिवस
31 मई : संयोजन दिवस
1 जून : संचार दिवस
•    सभी ज़ोनल रेलवे दफ्तरों में यह सुनिश्चित किया जायेगा कि यात्री सुविधा क्रियाकलापों को पूरा किया जायेगा.
•    26 मई को स्टेशनों एवं रेलगाड़ियों में स्वच्छता पर बल दिया जायेगा. स्टेशनों पर की गयी स्वच्छता की जीएम एवं डीआरएम द्वारा निगरानी की जाएगी. 
•    27 मई को स्टेशनों एवं ट्रेनों में पानी की व्यवस्था की जांच की जाएगी. साथ ही गाड़ियों में पैंट्री कार की भी जांच एवं निगरानी की जाएगी.
•    28 मई को 10 से 4 बजे तक ट्रेनों की आवाजाही पर ध्यान दिया जायेगा तथा उन्हें समयसारणी के अनुसार ही चलाया जाना सुनिश्चित किया जायेगा.
•    29 मई को सभी ज़ोनल रेलवे स्टेशनों पर समयनिष्ठा एवं टिकट चेकिंग ड्राइव चलायी जाएगी.
•    30 मई को रेलवे स्टाफ कॉलोनियों की निगरानी की जाएगी. इन कॉलोनियों में सफाई अभियान चलाया जायेगा तथा सुविधाओं का आकलन किया जायेगा. 
31 मई को डीआरएम एवं जीएम अपने स्टाफ के साथ बैठक आयोजित करेंगे तथा विभिन्न सुधारों एवं आवश्यकताओं पर चर्चा करेंगे.
15 जून को डीएआरएम एवं जीएम इस एक सप्ताह के दौरान किये गये कार्यों  एवं गतिविधियों की समीक्षा करेंगे.

Read More
Read Less

सुनील मित्तल को इस वर्ष का हार्वर्ड अल्मनाइ पुरस्कार मिला

भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और चेयरमैन सुनील भारती मित्तल को इस वर्ष के हार्वर्ड बिजनेस स्कूल अल्मनाइ अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया है। 

•    यह पुरस्कार वर्ष 1968 से प्रत्येक वर्ष हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के उस पूर्व विद्यार्थी को को दिया जाता है जिसने उच्च मानकों और मूल्यों को कायम रखते हुए अपनी कंपनी और समुदायों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की हो।
•    कंपनी ने एक बयान में बताया कि इस वर्ष का पुरस्कार मित्तल को दिया गया है। 
•    पुरस्कार मिलने पर मित्तल ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के प्रबंधन कार्यक्रम को श्रेय दिया जिसने उन्हें भारती एयरटेल को बनाने में मदद की। 
•    स्कूल के डीन के सलाहकर पद पर 2010 में अपनी सेवाएं दे चुके मित्तल ने कहा कि स्कूल द्वारा विश्व स्तर के व्यापारिक नेतृत्व देना लगातार जारी है।
•    भारती इंटरप्राइजेज एक विशाल भारतीय व्यापारिक समूह है जिसका मुख्यालय भारत के नई दिल्ली में स्थित है, जहाँ से इसका संचालन संपूर्ण भारत और कुछ अन्य देशों में भी किया जाता है, जैसे श्री लंका, बांग्लादेश, जर्सी, गर्नसी और सेशेल्स
•    साथ ही अफ्रीका के बुर्किना फासो, चाड, कांगो ब्राज़ाविल, कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य, गबोन, घाना, केन्या, मेडागास्कर, मालावी, नाइजर, नाइजीरिया, सिएरा लेओन, तंज़ानिया, युगांडा और जाम्बिया में भी इसका विस्तार हो रहा है। 

Read More
Read Less

'ब्रह्मोस' मिसाइल को दूसरे देशों को एक्सपोर्ट करने के लिए भारत-रूस सहमत

भारत और रूस 'सैद्धांतिक तौर' पर दुनिया की सबसे तेज एंटी शिप क्रूज़ मिसाइल ब्रह्मोस का निर्यात दूसरे देशों को करने के लिए तैयार हो गए हैं। 

•    इन देशों में यूएई, वियतनाम, दक्षिण अफ्रीका और चिली शामिल हैं।
•    रूस ब्रह्मोस ज्वाइंट वेंचर में पार्टनर देश है। इसलिए सहमति के लिए बातचीत कई अन्य देशों से चल रही है। 
•    जिनमें फिलिपीन्स, दक्षिण कोरिया, अल्जीरिया, ग्रीस, मलेशिया, थाईलैंड, मिस्त्र, सिंगापुर, वेनेजुएला और बुल्गारिया के साथ इसे अगले स्तर पर ले जाया गया है।
•    इस साल के अंत तक ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूएई के साथ डील पर हस्ताक्षर करेगा। 
•    वियतनाम के मामले में चीन ने अपनी चिंता का भारत के हथियार उपलब्ध कराने को लेकर पहले ही इज़हार किया है। 
•    दक्षिण चीन सागर और वियतनाम समुद्री सीमाओं को लेकर संघर्षरत हैं।
•    ब्रह्मोस एक शॉर्ट रेंज रैमजेट सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल है। जिसे पनडुब्बियों, जहाजों, एयरक्राफ्ट्स और जमीन से भी लॉन्च किया जा सकता है। 
•    मिसाइल बनाने के लिए ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की गयी थी । 
•    ब्रह्मोस का नाम दोनों देशों की दो नदियों के नामों के आधार पर रखा गया है। इसमें भारत की ब्रह्मपुत्र और रूस की मोस्कवा।

Read More
Read Less

फोर्ब्स की विश्व की 2000 शक्तिशाली कंपनियों में भारत की 56 कंपनियां शुमार

विश्व की 2000 सबसे बड़ी और शक्तिशाली सूचीबद्ध कंपनियों में से 56 भारत में हैं।
•    यह बात फोर्ब्स की सालाना सूची में कही गई, जिसमें 579 कंपनियों के साथ अमेरिका शीर्ष पर है।
•    मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज फोर्ब्स 2015 की 'ग्लोबल 2000' सूची में 56 भारतीय कंपनियों में अग्रणी है।
•    इस सूची में विश्व की सबसे बड़ी कंपनियों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई है और इससे स्पष्ट है कि मौजूदा वैश्विक कारोबार परिदृश्य में अमेरिका और चीन प्रभुत्व की स्थिति में है।
•    पहली बार चीन के चार सबसे बड़े बैंक शीर्ष चार स्थानों पर हैं।
•    चीन में विश्व की 232 सबसे बड़ी कंपनियां हैं और यह पहली बार जापान को पार कर अन्य देशों से आगे बढ़ गया है।
•    इधर 218 कंपनियों के साथ जापान तीसरे स्थान पर आ गया है।
•    रिलायंस इंडस्ट्रीज इस सूची में 142वें स्थान पर है जो पिछले साल के 135वें स्थान से नीचे है। रिलायंस का बाजार मूल्यांकन 42.9 अरब डॉलर और बिक्री 71.7 अरब डॉलर रहा है।
•    रिलायंस के बाद भारतीय स्टेट बैंक का स्थान रहा जो 152वें स्थान पर है और उसका बाजार मूल्यांकन 33 अरब डॉलर है।
•    जिन अन्य भारतीय कंपनियों से इस सूची में जगह बनाई उनमें 
•    ओएनजीसी (183), 
•    टाटा मोटर्स (263), 
•    आईसीआईसीअई बैंक (283),
•    इंडियन ऑयल (349), 
•    एचडीएफसी बैंक (376), 
•    एनटीपीसी (431), 
•    टीसीएस (485), 
•    भारती एयरटेल (506), 
•    एक्सिस बैंक (558), 
•    इन्फोसिस (672), 
•    भारत पेट्रोलियम (757), 
•    विप्रो (811), 
•    टाटा स्टील (903) 
•    अडाणी एंटर प्राइजेज (944) 

Read More
Read Less

मराठी साहित्यकार और आलोचक आर जी जाधव की मृत्यु

मराठी के वरिष्ठ साहित्यकार, लेखक और आलोचक आरजी जाधव का शुक्रवार को वैकुंठ श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
•    जाधव का शुक्रवार सुबह ही 83 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया था। 
•    जाधव औरंगाबाद में वर्ष 2004 में हुए अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष बनाए गए थे।
•    महाराष्ट्र सरकार ने वर्ष 2015 में उन्हें विंदा करंदीकर जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया था। 
•    उन्होंने कई पुस्तकें लिखी थीं, जिसमें 'आनंदाचा दोह', 'नीली पहाट' और 'बापू' कुछ प्रसिद्ध रचनाएं हैं। 
•    वह साधना ट्रस्ट से भी जुड़े रहे और डॉ. नरेंद्र दाभोलकर के साथ काम किया था।
•    जाधव अपनी प्रखर लेखनी के लिए देशभर में मशहूर रहे.
•    सामाजिक चेतना, रजिनिक विफलताओं पर जैम कर लिखने वाले जाधव को कई पुरस्कारों और सम्मानों से नवाज़ा जा चुका है .

Read More
Read Less

हिरोशिमा का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने ओबामा

हिरोशिमा का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने ओबामा अमेरिकी राष्ट्रपति जापान के दौरे पर हैं .
•    ओबामा ने अमेरिकी परमाणु हमले में मारे गये लोगों को हिरोशिमा पीस मेमोरियाल पार्क में श्रद्धांजलि दी। 
•    ओबामा ने परमाणु हमले के दौरान जीवित बचे लोगों से मुलाकात भी की। 
•    हिरोशिमा की यात्रा करने वाले वो पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं। 
•    इससे पहले जिमी कार्टर ने हिरोशिमा का दौरा किया था लेकिन वे राष्ट्रपति पद से हटने के बाद वहां गए थे।
•    बता दें हिरोशिमा में छह अगस्त 1945 को पहला परमाणु बम गिराया गया था। \
•    इस हमले में लाखों लोग मारे गए थे। कई सालों तक विकिरण से यहां मौतें होती रही थी।
•    इसके तीन दिन बाद जापान के दक्षिणी शहर नागासाकी पर परमाणु बम गिराया गया था। 
•    इस हमले में 74 हजार लोग मारे गए थे। इसे दूसरे विश्वयुद्ध के निर्णायक कदमों में से एक माना जाता है।

Read More
Read Less

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने संजय बांगड़ को जिम्बाब्वे दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम का हेड कोच नियुक्त किया है.
•    वनडे और टी-20 सिरीज के लिए भारतीय टीम महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में अगले महीने जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी.
•    बीसीसीआई के सचिव अजय शिर्के ने एक विज्ञप्ति में बताया कि बांगड़ टीम के हेड कोच होंगे, जबकि अभय शर्मा को फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है.
•    ज़िम्बाब्वे में भारतीय टीम तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच और तीन टी-20 अंतरारष्ट्रीय मैच खेलेगी.
•    दौरा 8 जून से शुरू होगा.
•    भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड दुनिया की सबसे धनी खेल संस्थाओँ मेँ माना जाता है। 
•    इसकी आय के प्रमुख स्रोत है- क्रिकेट आयोजनोँ से प्राप्त धनराशि, आयोजक कम्पनियोँ से प्राप्त अनुबन्ध राशि, प्रसारण अधिकारोँ के बेचने से प्राप्त धनराशि इत्यादि। 
•  

Read More
Read Less

All Rights Reserved Top Rankers