Current Affairs
Hindi

सरकार ने मिशन इन्द्रधनुष में 4 नए टिके जोड़े

स्वास्थ्य मंत्रालय जल्द ही अपने प्रमुख प्रतिरक्षण कार्यक्रम 'मिशन इंद्रधनुष' में  नए टीके शामिल करेगा।

•    मिशन इंद्रधनुष के तहत मंत्रालय ने 201 उच्च फोकस जिलों के लगभग 50% बच्चों को टिके के लिए पहचान की है।
•    एक साल के समय में, 1.62 करोड़ बच्चों को अतिरिक्त टीकाकरण के दायरे में लाया गया है।
•    सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी राष्ट्रव्यापी प्रतिरक्षण अभियान के तहत वर्ष 2020 तक 90% शिशुओं का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है।
•    स्वास्थ्य मंत्रालय ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसियों के साथ बातचीत कर पैसे भी इकठ्ठा कर रही है 
•    मिशन इंद्रधनुष अभियान को भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सभी बच्चों को टीकाकरण के अंतर्गत लाने के लिये "'मिशन इंद्रधनुष'" को प्रारंभ किया गया था 
•    इंद्रधनुष के सात रंगों को प्रदर्शित करने वाला मिशन इंद्रधनुष का उद्देश्य उन बच्चों का 2020 तक टीकाकरण करना है जिन्हें डिफ्थेरिया ,बलगम, टिटनस ,पोलियो ,तपेदिक ,खसरा तथा हेपिटाइटिस-बी आदि के टीके नहीं लगे हैं 

Read More
Read Less

नासा ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में सफलतापूर्वक फैलने वाला एक कमरा भेजा

नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा ) ने सफलतापूर्वक अपनी पहली प्रयोगात्मक फैलने योग्य कमरे को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस ) में तैनात किया है ।
•    प्रयोगात्मक फैलने वाले कमरे को बीम (बिगेलो विस्तार गतिविधि मॉड्यूल) नाम दिया गया है 
•    इस कमरे (बीम) को नेवादा कंपनी बिगेलो एयरोस्पेस द्वारा बनाया गया है। 
•    यह एक दो साल के परीक्षण के लिए आईएसएस से जुड़ी होगी .
•    यह एल्यूमीनियम और मुलायम कपड़े जो से बना है । 
•    इसका वजन भी बहुत कम होता है और जगह भी कम लेता है । 
•    पूरी तरह से विस्तार होने पर यह 4 मीटर लंबा और 16 घन मीटर के साथ व्यास में 3.2 मीटर की दूरी तक फ़ैल जाता है 
•    नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार की शाखा है जो देश के सार्वजनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों व एरोनॉटिक्स व एरोस्पेस संशोधन के लिए जिम्मेदार है। 
•    वर्तमान में नासा अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को समर्थन दे रही है और ओरायन बहु-उपयोगी कर्मीदल वाहन व व्यापारिक कर्मीदल वाहन के निर्माण व विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है। 
•    संस्था लॉन्च सेवा कार्यक्रम (एलएसपी) के लिए भी जिम्मेदार है जो लॉन्च कार्यों व नासा के मानवरहित लॉन्चों कि उलटी गिनती पर ध्यान रखता है।

Read More
Read Less

रक्षा मंत्री ने मझगाँव डॉक शिपबिल्डर लिमिटेड, मुंबई में पनडुब्बी कार्यशाला का उद्घाटन किया

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने मझगांव डॉक लिमिटेड शिपबिल्डर्स मुंबई, महाराष्ट्र में अत्याधुनिक पनडुब्बी कार्यशाला का उद्घाटन किया।
•    ये उद्घाटन भारतीय नौसेना के लिए पनडुब्बी निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
•    ये इमारत करोड़ 153 रुपये की लागत से निर्मित संरचना है। 
•    यह एक साथ कई पनडुब्बियों के निर्माण को संभालने के लिए सक्षम है 
•    इस कार्यशाला में मलजल उपचार योजना, ग्रे जल उपचार संयंत्र, वर्षा जल संचयन, सीवेज, तेल पानी और भूरे रंग के पानी के उपचार के लिए क्रमश: तेल जल विभाजक संयंत्र, नगर निगम नालियों में शून्य निर्वहन जैसी कई विशेषताएं है।
•    पनडुब्बी एक प्रकार का जलयान (वॉटरक्राफ़्ट) है जो पानी के अन्दर रहकर काम कर सकता है। यह एक बहुत बड़ा, मानव-सहित, आत्मनिर्भर डिब्बा होता है। 
•    पनडुब्बियों के उपयोग ने विश्व का राजनैतिक मानचित्र बदलने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। 
•    पनडुब्बियों का सर्वाधिक उपयोग सेना में किया जाता रहा है और ये किसी भी देश की नौसेना का विशिष्ट हथियार बन गई हैं। 
•    पनडुब्बियाँ पहले भी बनायी गयीं थीं, किन्तु ये उन्नीसवीं शताब्दी में लोकप्रिय हुईं तथा सबसे पहले प्रथम विश्व युद्ध में इनका जमकर प्रयोग हुआ।

Read More
Read Less

एलिस्टर कुक 10000 टेस्ट रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान एलिस्टर कुक 30 मई 2016 को टेस्ट मैचों में 10,000 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने.
•    कुक की आयु 31 वर्ष 5 माह एवं 5 दिन है, उन्होंने यह उपलब्धि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच के चौथे दिन नुवान प्रदीप की गेंद पर फ्लिक लगाकर हासिल की. यह उनका 128वां टेस्ट था.
•    कुक के नाबाद 47 रनों की बदौलत इंग्लैंड ने यह टेस्ट नौ विकेट से जीता.
•    इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंडुलकर के नाम था, उन्होंने वर्ष 2005 में ईडन गार्डन में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए यह रिकॉर्ड बनाया था. उस समय सचिन की आयु 31 वर्ष 10 माह एवं 20 दिन थी.
•    टेस्ट मैचों में 10000 रन बनाने वाले खिलाड़ी
•    एलिस्टर कुक (इंग्लैंड): उन्होंने 30 मई 2016 को 31 वर्ष 5 माह एवं 5 दिन की आयु में यह रिकॉर्ड बनाया.
•    सचिन तेंडुलकर (भारत): उन्होंने 16 मार्च 2005 को 31 वर्ष 10 माह एवं 20 दिन की आयु में यह रिकॉर्ड बनाया.
•    जैक्स कालिस (दक्षिण अफ्रीका): उन्होंने 27 फरवरी 2009 को 33 वर्ष 4 माह 11 दिन में यह रिकॉर्ड बनाया.
•    रिकी पॉन्टिंग (ऑस्ट्रेलिया): उन्होंने 30 मई 2008 को 33 वर्ष 5 माह एवं 11 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड बनाया.
•    महेला जयवर्धने (श्रीलंका): उन्होंने 26 दिसम्बर 2011 को 34 वर्ष 6 माह एवं 29 दिनों में यह रिकॉर्ड बनाया.
•    कुक यह रिकॉर्ड बनाने वाले 12वें खिलाड़ी एवं दूसरे ओपनर हैं. उनसे पहले सचिन पहले ओपनर थे.
•    अन्य 10 खिलाड़ी हैं – एलेन बॉर्डर, ब्रेन लारा, राहुल द्रविड़, कुमार संगकारा, सुनील गावसकर, रिकी पॉन्टिंग, महेला जयवर्धने, जैक्स कालिस, शिवनारायण चन्द्रपॉल एवं स्टीव वॉ.

Read More
Read Less

ए आर रहमान जापान के फुकुओका पुरस्कार-2016 से सम्मानित

भारत के प्रसिद्ध संगीतकार ए आर रहमान को 30 मई 2016 को जापान के शीर्ष सांस्कृतिक सम्मान ‘फुकुओका पुरस्कार-2016’ से सम्मानित किया गया. उन्हें यह पुरस्कार संगीत द्वारा एशियाई संस्कृति में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए दिया गया.
•    यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले वे 27वें व्यक्ति होंगे. इस पुरस्कार के तहत संगीतकार रहमान को "फ्राम द हार्ट- द वर्ल्ड ऑफ ए आर रहमान्स म्यूजिक" विषय पर व्याख्यान देने के लिए जापान आमंत्रित किया गया है. यह व्याख्यान सितम्बर 2016 में आयोजित होगा. यह सम्मान प्रत्येक वर्ष दिया जाता है.
•    जापान के फुकुओका शहर में वर्ष 1990 में इस वार्षिक पुरस्कार की स्थापना की गयी.
•    इसका मुख्यु उद्देश्य एशिया की अनोखी और विविधतापूर्ण संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए काम करने वाले लोगों, संगठनों और समूहों को प्रोत्साहित करना है.
•    ए आर ने मणिरत्नम की तमिल फिल्म रोजा के साथ अपने फिल्मी करियर का आगाज किया.
•    उन्होंने राम गोपाल वर्मा की फिल्म रंगीला से हिंदी सिनेमा में करियर की शुरुआत की.
•    इसके बाद उन्होंने बॉम्बे, दिल से, ताल, लगान, रंग दे बसंती, दिल्ली 6, रॉकस्टार, हाईवे और तमाशा सहित अनेक फिल्मों में अपने संगीत का हुनर दिखाया.
•    डैनी बॉयल की स्लमडॉग मिलेनियर के गीत ‘जय हो’ से रहमान ने हॉलीवुड में भी अपने संगीत का जादू बिखेरा. 
•    ‘जय हो’ को दो एकेडमी अवार्ड और एक गोल्डन ग्लोब ट्राफी प्राप्त हुए.

Read More
Read Less

31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया

हर साल 31 मई दुनिया भर में तम्बाकू निषेध दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 
•    तम्बाकू निषेध दिवस के मौके पर देश में राष्ट्रीय स्तर की तम्बाकू मुक्ति सेवा की शुरुआत की गई।
•    इसके तहत तम्बाकू छोड़ने को इच्छुक कोई भी व्यक्ति सोमवार को छोड़कर बाकी दिन टॉल फ्री नंबर 1800-11-2356 पर कॉल कर तम्बाकू छोड़ने के बारे में जानकारी और मदद हासिल कर सकता है। 
•    स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने सोमवार को नई दिल्ली में तम्बाकू मुक्ति सेवा की शुरुआत की।
•    भारत में तम्बाकू का सेवन करने वालों की तादाद चीन के बाद दूसरी सबसे अधिक है। 
•    आंकड़ों के मुताबिक देश की करीब 35 फीसदी आबादी किसी ना किसी रूप में तम्बाकू का सेवन करती है। 
•    युवाओं को तम्बाकू की लत से बचाने के लिए जरूरी है कि स्कूल स्तर पर ही छात्रों को इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरुक किया जाए।
•    पुरुषों में 50 फीसदी और महिलाओं में 25 फीसदी कैंसर की वजह तम्बाकू का उपयोग है। 
•    भारत में हर साल 8 से 9 लाख लोगों की मौत तम्बाकू सेवन की वजह से होती है। 
•    ये संख्या एचआईवी/एड्स, टीबी और मलेरिया को मिलाकर होने वाली मौतों से भी अधिक है।
•    तम्बाकू सेवन और इससे होने वाली बीमारियों की वजह से देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाला बोझ साल 2011 में जीडीपी का 1.16 फीसदी था। 

Read More
Read Less

संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस-2016 मनाया गया

विश्व भर में 29 मई 2016 को संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस मनाया गया. 
•    इस दिवस का विषय था – हमारे नायकों का सम्मान.
•    यह दिवस शांति सैनिकों के योगदान को सम्मान देने एवं उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है. 
•    इस दिन वर्ष 1948 से संयुक्त राष्ट्र के अधीन कार्यरत 3400 शांति सैनिकों को विश्व भर में शांति स्थापित करने हेतु अपनी जान गंवा देने पर याद किया जाता है. 
•    इसके अतिरिक्त संयुक्त राष्ट्र डाक प्रशासन (यूएनपीए) द्वारा इस अवसर पर छह डाक टिकटों का संग्रह जारी किया गया.
•    शांति स्थापना हेतु शहीद हुए सैनिकों को याद करना एवं उन्हें सम्मान प्रदान करना.
•    सभी पुरुष एवं महिला शांति सैनिकों को श्रद्धांजलि देना एवं उनके कार्यो, जज्बे एवं समर्पण का सम्मान करना.

•    इसे संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 57/129 प्रस्ताव पारित कर के 11 दिसम्बर 2002 को अपनाया गया.
•    इसे यूक्रेनी शांति स्थापना एसोसिएशन एवं यूक्रेन सरकार के आग्रह पर अपनाया गया.
•    इसे पहली बार 2003 में मनाया गया.
•    मई 29 की तिथि को इसलिए रखा गया है क्योंकि इस दिन 1948 में संयुक्त राष्ट्र ट्रूस सुपरविज़न आर्गेनाईजेशन (यूएनटीएसओ) को अरब-इसराइल युद्ध में शांति वार्ता की निगरानी रखने के लिए निर्धारित किया गया था.
•    वर्ष 2015 का विषय था – शांति के लिए एकता.

Read More
Read Less

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मालती ज्ञान पीठ पुरस्कार 2016 प्रदान किए

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 29 मई 2016 को राष्ट्रपति भवन में वर्ष 2016 के लिए मालती देवी ज्ञान पीठ पुरस्कार प्रदान किये.
•    इस सम्मान समारोह में पंजाब के 15 अध्यापकों को शिक्षा क्षेत्र में योगदान हेतु पुरस्कृत किया गया.
•    पुरस्कार प्राप्त करने वाले अध्यापकों को 1 लाख रूपए नगद, सर्टिफिकेट एवं मेडल प्रदान किए गये.
•    यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधार जा सके एवं कन्या छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके.
•    मालती ज्ञान पीठ पुरस्कार का आरंभ मोहिंदर सिंह सिंघले एजुकेशन एंड रिसर्च सोसाइटी द्वारा किया गया.
•    प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं समाजसेवी मालती मोहिंदर सिंह सिंघले के सम्मान में इसकी शुरुआत की गयी.
•    प्रत्येक वर्ष पंजाब के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को उनके योगदान के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है.
•    जिन शिक्षकों को पहले से ही राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर पुरस्कार प्राप्त हो उन्हें इस पुरस्कार हेतु चयनित नहीं किया जाता.

Read More
Read Less

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल-9 ख़िताब जीता

बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 29 मई 2016 को इंडियन प्रीमियर लीग-9 (आईपीएल) के फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर ख़िताब जीता. 
•    सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 208 रन बनाये जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 200 रन ही बना पाई. 
•    टीम बैंगलोर की ओर से क्रिस गेल ने सबसे अधिक 38 गेंदों में 76 रन बनाए, जबकि विराट कोहली ने 35 गेंदों में 54 रन बनाए.
•    हैदराबाद की ओर से बेन कटिंग ने 4 ओवर में 35 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि स्पिनर बिपुल शर्मा ने 2 ओवर में 17 रन देकर एक विकेट लिया. 
•    भुवनेश्वर कुमार को कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने 4 ओवर में महज 25 रन (इकोनॉमी 6.25) दिए.
•    सनराइजर्स हैदराबाद ने टीम के रूप में पहली बार और शहर के रूप में दूसरी बार इस ट्राफी पर कब्जा किया. 
•    हैदराबाद से पहले डेक्कन चार्जर्स नाम से टीम खेलती थी, जिसने 2009 में यह ट्रॉफी जीती थी.
•    क्रिस गेल ने ट्वंटी-20 क्रिकेट में 9000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह विश्व के पहले बल्लेबाज हैं. गेल अपने 254वें मैच में इस रिकॉर्ड तक पहुंचे.
•    औरेंज कैप - विराट कोहली : 973 रन (16 मैच)
•    पर्पल कैप - भुवनेश्वर कुमार : 23 विकेट (17 मैच)
•    मोस्ट वेल्यूएबल प्लेयर - विराट कोहली : 356.5 अंक
•    सर्वाधिक छक्के - विराट कोहली : 38 छक्के 
•    फेयरप्ले अवार्ड - सनराइजर्स हैदराबाद
•    आईपीएल विजेता :
•    2008 : राजस्थान रॉयल्स
•    2009 : हैदराबाद डैक्कन चार्जर्स
•    2010 : चेन्नई सुपरकिंग्स
•    2011 : चेन्नई सुपरकिंग्स
•    2012 : कोलकाता नाइटराइडर्स
•    2013 : मुम्बई इंडियंस
•    2014 : कोलकाता नाइटराइडर्स
•    2015 : मुम्बई इंडियंस
•    2016 : सनराइजर्स हैदराबाद

Read More
Read Less

भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिक स्प्रिंगर थीसिस अवार्ड से सम्मानित

भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिक अर्नब डे ने मई 2016 को प्रतिष्ठित स्प्रिंगर थीसिस पुरस्कार प्राप्त किया.
•    उन्होंने यह पुरस्कार ट्यूमर शमन ए-20 के अध्ययन हेतु ट्रांसजेनिक चूहों विकसित करने के लिए प्राप्त किया.
•    उनके शोध को न्यूयॉर्क कोलम्बिया यूनिवर्सिटी द्वारा नामांकित किया गया.
•    इससे पहले उनकी मधुमेह के उपचार हेतु विकसित की गयी परियोजना को युवा अन्वेषक पुरस्कार मिल चुका है. 
•    उन्होंने अपन पीएचडी शोधकार्य क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर एवं अपने शिक्षण संस्थान कोलकाता प्रेसीडेंसी कॉलेज को समर्पित किया. 
•    यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय प्रकाशक स्प्रिंगर द्वारा प्रदान किया जाता है. स्प्रिंगर पत्रिकाएं, पुस्तकें एवं पीएचडी शोध कार्यो को प्रकाशित करता है.
•    स्प्रिंगर विश्व के सर्वश्रेष्ठ पीएचडी शोधकार्य को पुस्तक के रूप में प्रकाशित करता है, जिसका शीर्षक होता है – ‘स्प्रिंगर थीसिस:रेकोग्नाईजिंग आउटस्टैंडिंग पीएचडी रिसर्च’
•    विजेता को 500 यूरो (555 अमेरिकी डॉलर) भी दिए जाते हैं.
•    केवल उन्हीं शोधकार्यो को तरजीह दी जाती है जिन्हें ‘सामान्य पाठकों के लिए मौलिक प्रासंगिकता’ वाला समझा जाता है.
•    शोधकार्यों को यूरोपियन मॉलिक्यूलर बायोलॉजी आर्गेनाईजेशन (ईएमबीओ) रिपोर्ट्स में भी स्थान दिया जा चुका है.

Read More
Read Less

All Rights Reserved Top Rankers