Current Affairs
Hindi

ए आर रहमान जापान के फुकुओका पुरस्कार-2016 से सम्मानित

भारत के प्रसिद्ध संगीतकार ए आर रहमान को 30 मई 2016 को जापान के शीर्ष सांस्कृतिक सम्मान ‘फुकुओका पुरस्कार-2016’ से सम्मानित किया गया. उन्हें यह पुरस्कार संगीत द्वारा एशियाई संस्कृति में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए दिया गया.
•    यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले वे 27वें व्यक्ति होंगे. इस पुरस्कार के तहत संगीतकार रहमान को "फ्राम द हार्ट- द वर्ल्ड ऑफ ए आर रहमान्स म्यूजिक" विषय पर व्याख्यान देने के लिए जापान आमंत्रित किया गया है. यह व्याख्यान सितम्बर 2016 में आयोजित होगा. यह सम्मान प्रत्येक वर्ष दिया जाता है.
•    जापान के फुकुओका शहर में वर्ष 1990 में इस वार्षिक पुरस्कार की स्थापना की गयी.
•    इसका मुख्यु उद्देश्य एशिया की अनोखी और विविधतापूर्ण संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए काम करने वाले लोगों, संगठनों और समूहों को प्रोत्साहित करना है.
•    ए आर ने मणिरत्नम की तमिल फिल्म रोजा के साथ अपने फिल्मी करियर का आगाज किया.
•    उन्होंने राम गोपाल वर्मा की फिल्म रंगीला से हिंदी सिनेमा में करियर की शुरुआत की.
•    इसके बाद उन्होंने बॉम्बे, दिल से, ताल, लगान, रंग दे बसंती, दिल्ली 6, रॉकस्टार, हाईवे और तमाशा सहित अनेक फिल्मों में अपने संगीत का हुनर दिखाया.
•    डैनी बॉयल की स्लमडॉग मिलेनियर के गीत ‘जय हो’ से रहमान ने हॉलीवुड में भी अपने संगीत का जादू बिखेरा. 
•    ‘जय हो’ को दो एकेडमी अवार्ड और एक गोल्डन ग्लोब ट्राफी प्राप्त हुए.

All Rights Reserved Top Rankers