Current Affairs
Hindi

गुलामी की सूची में भारत सबसे ऊपर

भारत में बंधुआ मजदूरी, वेश्यावृत्ति और भीख जैसी आधुनिक गुलामी के शिकंजे में एक करोड़ 83 लाख 50 हजार लोग जकड़े हुए हैं और इस तरह दुनिया में आधुनिक गुलामी से पीड़ितों की सबसे ज्यादा संख्या भारत में है। 
•    दुनियाभर में ऐसे गुलामों की तादाद तकरीबन 4 करोड़ 60 लाख है। 
•    ऑस्ट्रेलिया आधारित मानवाधिकार समूह ‘वाक फ्री फाउंडेशन’ की तरफ से आज जारी 2016 वैश्विक गुलामी सूचकांक के अनुसार, दुनियाभर में महिलाओं और बच्चों समेत 4 करोड़ 58 लाख लोग आधुनिक गुलामी के गिरफ्त में हैं। 
•    दो साल पहले 2014 में यह तादाद 3 करोड़ 58 लाख थी। 
•    उत्तर कोरिया में इसकी व्यापकता सबसे ज्यादा है। वहां आबादी का 4.37 प्रतिशत आधुनिक गुलामी की गिरफ्त में हैं। वर्ष 2014 की पिछली रिपोर्ट में भारत में आधुनिक गुलामी में जकड़े लोगों की तादाद 1 करोड़ 43 लाख बताई गई थी। 
•    सूचकांक के अनुसार, आधुनिक गुलामी सभी 167 देशों में पाई गई है। इसमें शीर्ष पांच देश एशिया के हैं। भारत इसमें शीर्ष पर है। 
•    भारत के बाद चीन (33 लाख 90 हजार), पाकिस्तान (21 लाख 30 हजार), बांग्लादेश (15 लाख 30 हजार) और उज्बेकिस्तान (12 लाख 30 हजार) का स्थान है। 
•    सूचकांक के अनुसार, इन पांच देशों में कुल मिलाकर 2 करोड़ 66 लाख लोग गुलामी में बंधे हैं, जो दुनिया के कुल आधुनिक गुलामों का 58 फीसद है। 
•    सूचकांक में आबादी के अनुपात में गुलामों की तादाद के आधार पर 167 देशों का क्रम तय किया गया है। 

Read More
Read Less

स्नैपडील ने कैलिफोर्निया में डाटा विज्ञान केन्द्र खोला

ऑनलाइन विपणन मंच उपलब्ध कराने वाली कंपनी स्नैपडील ने कैलिफरेनिया के सॉन कालरेस में एक डाटा विज्ञान केन्द्र स्थापित किया है। 
•    इस केन्द्र के जरिये वैश्‍विक स्तर पर बेहतर प्रतिभायें और उच्च गुणवत्ता के निदान तैयार किये जा सकेंगे।
•    इस केन्द्र के जरिये बडे आंकडों और अत्याधुनिक विश्लेषणों पर गौर किया जा सकेगा। 
•    यह स्नैपडील के उपभोक्ता केन्द्रित प्रयासों में और स्पष्टता लाने में मदद करेगा।
•    कंपनी के सह-संस्थापक रोहित बंसल ने कहा, ‘‘हमने केलिफोर्निया में एक डाटा विज्ञान इंजन स्थापित किया है। 
•    इसमें प्रतिभाओं को बेहतर होने का मौका मिलता है।
•    इससे हमारे बेहतर उपभोक्ता अनुभवों और हमारी आपूर्ति र्शंखला को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। 
•    स्नैपडील मौजूदा विश्लेषणात्मक टीम के जरिये व्यापक स्तर पर डाटा माइनिंग पर काम कर रही है।
•    स्नैपडील की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस केन्द्र में जाने माने वैश्‍विक ब्रांड जैसे ग्रुपॉन, गूगल, याहू और अमेजन के अनुभवी डाटा वैज्ञानिक काम कर रहे हैं डाटा विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नितिन शर्मा इसका नेतृत्व कर रहे हैं।

Read More
Read Less

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में 1 जून 2016 को केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और वन्य जीवों की तस्करी से निपटने के लिए भारत और अमेरिका के मध्य सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी प्रदान की. 
•    इस मंजूरी से भारत वन्यजीव संरक्षण और वन्यजीव क्षेत्रों के प्रबंधन तथा वन्यजीवों और उनसे बनने वाले उत्पादों के अवैध कारोबार से निपटने से जुड़े अमेरिकी संस्थानों की विशेषज्ञता से लाभान्वित होंगे.

प्रजातियों के संरक्षण के प्रयासों और वन्यजीव अपराधों के मामलों में बेहतर वैज्ञानिक प्रमाण संग्रहण में उपयोगी है, जिससे बेहतर अमल का मार्ग प्रशस्त होगा.
•    भारतीय वन्यजीव संस्थान के मौजूदा यूनेस्को श्रेणी-2 केंद्र की संस्थागत क्षमता को सुगम बनाया जा सकेगा.
इससे जैव विविधता के संरक्षण संबंधी जटिल मामलों को समझकर जनता, विशेषकर युवाओं और बच्चों को संवेदनशील बनाने हेतु वन प्रबंधकों का जनता के साथ तालमेल मजबूत बन सकेगा.
•    भारत और अमेरिका समृद्ध जैव विविधता और प्राकृतिक धरोहर से संपन्न रहे हैं और उन्होंने अपने-अपने यहां संरक्षित क्षेत्रों का एक नेटवर्क स्थापित किया है. 
•    वन्यजीव सरंक्षण से जुड़ी प्राथमिक समस्याओं को निपटाने हेतु दोनों देशों के पास अपनी व्यवसायिक कुशलता को साझा करने की संभावनाएं मौजूद हैं, ऐसे में यह सहमति ज्ञापन सहयोग का सुविधाजनक मंच उपलब्ध कराएगा.

Read More
Read Less

एनबीसीसी,बिहार में गंगा सफाई योजना आरंभ करेगा

राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम लिमिटेड (एनबीसीसी) ने मई 2016 के अंतिम सप्ताह में घोषणा की कि वह बिहार में गंगा सफाई हेतु एक परियोजना आरंभ करेगा.
•    दिसम्बर 2015 में, जल संसाधन मंत्रालय (गंगा नदी विकास और संरक्षण विभाग) ने एनबीसीसी को बिहार में नदी की स्वच्छता एवं सफाई कार्यों हेतु चयनित किया.
•    इस संबंध में मंत्रालय द्वारा तीन शहरों में परियोजना को मंजूरी दी गयी है.
•    परियोजना की विशेषताएं
•    एनबीसीसी गाद की सफाई करेगा.
•    नए घाटों का निर्माण किया जायेगा.
•    नदी की सतह की सफाई की जाएगी.
•    यहां शमशान एवं सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण किया जायेगा.
•    गांवों की नालियों का सिस्टम भी सुधारा जायेगा ताकि यहां का अपशिष्ट पानी नदी में न गिरे.
•    राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम लिमिटेड (एनबीसीसी)
•    यह श्रेणी-1 में नवरत्न संगठन है.
•    यह केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र ईकाई है. इसका अधिकतम भाग भारत सरकार द्वारा अधिग्रहित है.
•    यह रियल एस्टेट विकास एवं भवन निर्माण व्यापार में कार्यरत संगठन है.
•    इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है.

Read More
Read Less

पूर्व दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी यूपीएससी सदस्य नियुक्त`

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 31 मई 2016 को भीम सेन बस्सी, आईपीएस (सेवानिवृत) को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का सदस्य नियुक्त किया.
•    वे फरवरी 2021 तक इस पद पर आसीन रहेंगे.
•    वे अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिज़ोरम एवं केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के वर्ष 1977 के आईपीएस अधिकारी हैं.
•    अपने 38 वर्ष के करियर में उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों – दिल्ली पुलिस कमिश्नर, दिल्ली पुलिस विशेष आयुक्त (ट्रैफिक), दिल्ली पुलिस विशेष आयुक्त (विजिलेंस), चंडीगढ़ पुलिस में इंस्पेक्टर जनरल एवं गोवा पुलिस में डीजीपी पदों पर कार्य किया.
•    वे 29 फरवरी 2016 को दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत हुए.
•    उन्होंने  पांडिचेरी में सहायक पुलिस अधीक्षक पद से पुलिस करियर की शुरुआत की.
•    यूपीएससी के सदस्यों का कार्यकाल एवं नियुक्ति भारत के संविधान के अनुच्छेद 316 के तहत परिभाषित है.
•    संविधान के तहत यूपीएससी का सदस्य अधिकतम छह वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु तक पद पर रह सकता है.
•    दीपक गुप्ता यूपीएससी के चेयरमैन हैं. अन्य सदस्यों में अलका सिरोही, डेविड आर सेमली, मनबीर सिंह, पूर्व नौसेना उपाध्यक्ष डी के देवान, विनय मित्तल, छतर सिंह, प्रोफेसर हेम चन्द्र, अरविन्द सक्सेना एवं प्रोफेसर कुमार जोशी शामिल हैं.

Read More
Read Less

सिएट ने जो रूट को साल का इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना

टीम इंडिया के स्टार बैट्समैन विराट कोहली को साल का सिएट टी20 खिलाड़ी चुना गया जबकि पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर को लाइफटाइम अचीवमेंट से नवाजा गया. इस दौरान कई पूर्व और वर्तमान क्रिकेटर उपस्थित थे.
•    इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट को साल का इंटरनेशनल क्रिकेटर और साल का बेस्ट बैट्समैन चुना गया. भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन को साल का इंटरनेशनल बॉलर और रोहित शर्मा को साल का भारतीय क्रिकेटर चुना गया.
•    कोहली ने इस साल अब तक टी20 में बेहतरीन फॉर्म दिखाई है. उन्हें भारत में हुए वर्ल्ड टी20 में टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था. इसके बाद उन्होंने आईपीएल नौ में रिकॉर्ड 973 रन बनाए.
•    जबकि साठ साल के वेंगसरकर ने अपने करियर में 116 टेस्ट मैचों में 17 शतकों की मदद से 6868 रन बनाए थे. उनके नाम पर ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर लगातार तीन टेस्ट शतक जमाने का रिकॉर्ड है. वह 1983 की वर्ल्ड कप विनर भारतीय टीम का हिस्सा भी थे.
•    पुरस्कार विजेताओं की पूरी लिस्ट इस प्रकार है
•    लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- दिलीप वेंगसरकर
•    साल का इंटरनेशनल क्रिकेटर- जो रूट
•    साल का इंटरनेशनल बैट्समैन- जो रूट

Read More
Read Less

एडमिरल सुनील लांबा ने नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला

एडमिरल सुनील लांबा ने नए नौसेना प्रमुख के रूप में 31 मई 2016 को कमान संभाली और देश के समुद्री सीमा क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया. 

•    नेविगेशन एवं डायरेक्शन के विशेषज्ञ 58 वर्षीय लांबा के पास नौसेना प्रमुख के रूप में तीन वर्ष का कार्यकाल होगा.उन्होंने एडमिरल आरके धवन के बाद नौसेना प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली है. 
•    धवन सेवानिवृत्त हो गए हैं. 
•    नौसेना में सेवाएं देने वाले पुरुष एवं महिलाएं पेशेवर रूप से प्रशिक्षित, प्रतिबद्ध एवं देशभक्त हैं और वे यह सुनिश्चित करने के प्रति प्रतिबद्ध हैं कि राष्ट्रीय हितों की कसिी भी जगह, कसिी भी समय और हर जगह रक्षा की जाए.
•    डिफेंस सर्वसिेज स्टाफ कॉलेज के पूर्व छात्र लांबा नौसेना प्रमुख बनने वाले 21वें भारतीय हैं. पहले दो नौसेना प्रमुख ब्रितानी थे.
•    इससे पहले इसी साल फरवरी में उन्होंने पश्चिम कमान के प्रमुख का पद संभाला था. 
•    पूर्व में वे कोच्चि स्थित दक्षिणी कमान के फ्लैग ऑफसिर कमांडिंग इन चीफ के पद पर काम कर चुके हैं. 
•    उन्होंने नौसेना प्रमुख से सेवानिवृत्त हुए एडमिरल आरके धवन की जगह ली है.
•    इससे पहले सोमवार को पश्चिमी नौसेना कमान के अधिकारियों ने लांबा को पारंपरिक पुलिंग आउट समारोह के साथ विदा किया था. 
•    उन्होंने कहा है कि भारतीय नौसेना के साथ सहयोग करने की कई देशों ने इच्छा जतायी है. भारतीय नौसना के कार्यप्रदर्शन की भी उन्होंने सराहना की है.

Read More
Read Less

भारत की सुपरट्रेन टैल्गो का किया गया ट्रायल

स्पेन निर्मित टैलगो ट्रेन का भारत में पहला ट्रायल बरेली-मुरादाबाद रेल मार्ग पर किया गया। 
•    इसके लिए स्पेन से 5  टेलगो कम्पार्टमेंट बरेली के इज्जत नगर वर्कशॉप पहुंचे थे। साथ ही स्पेन के रेलवे कर्मियों का स्टाफ भी बरेली पहुंचा ।
•    टैलगो ट्रेन का पहला ट्रायल 115 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से किया गया। टैलगो ट्रेन का अगला ट्रायल मथुरा-पलवल और दिल्ली-मुंबई रूट पर 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से होगा। 
•    इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 200 से 250 किलोमीटर तक है। साथ ही इस ट्रेन को चलाने में 30 प्रतिशत कम ऊर्जा की खपत होती है ।
•    बता दें कि परीक्षण खाली डिब्बों और उसके बाद उन्हें रेत की बोरियों से भरकर किया जाएगा। जांच दल परीक्षण के दौरान डिब्बों में रहेगा। 
•    टैलगो डिब्बों का वजन कम होता है और उन्हें इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि वो गति कम किए बिना भी घुमावदार पटरियों पर चल सकते हैं।
•    नौ डिब्बों वाले टैलगो ट्रेन में दो एक्जीक्यूटिव क्लास कार, चार चेयर कार, एक कैफेटेरिया और एक पावर कार और एक कर्मचारियों के लिए टेल-एंड कोच और उपकरण होंगे। 
•    बरेली और मुरादाबाद के बीच 90 किलोमीटर लंबे खंड पर परीक्षण दो सप्ताह तक चलेगा। 
•    इसके बाद इसका परीक्षण मथुरा और पलवल के बीच राजधानी ट्रेन के मार्ग पर 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 40 दिनों तक किया जाएगा। 
•    तीसरा परीक्षण दिल्ली और मुंबई के बीच दो सप्ताह तक चलेगा।

Read More
Read Less

अशोक लवासा ने वित्त सचिव का पद संभाला

वित्त मंत्रालय में व्यय सचिव अशोक लवासा ने मंगलवार को नए वित्त सचिव बनाए गए। रतन वटल के इस साल अप्रैल में सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद खाली पड़ा था।
•    यहां मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 1980 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी लवासा को नया वित्त सचिव बनाया।
•    वटल के सेवानिवृत्त होने के बाद लवासा को पर्यावरण मंत्रालय से हटाकर वित्त मंत्रालय में व्यय सचिव बनाया गया था।
•    परंपरा के मुताबिक वित्त मंत्रालय में वरिष्ठतक आईएएस अधिकारी को वित्त सचिव बनाया जाता है।
•    आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव शक्तिकांत दास और लवासा एक ही बैच के हैं।
•    कार्मिक व प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने लवासा को वित्त सचिव नामित करने को मंजूरी दी है. 
•    लवासा के ही बैच के शक्तिकांत दास इस समय आर्थिक मामलों के विभाग में सचिव है. 
•    वहीं हसमुख अधिया राजस्व सचिव, अंजलि छिब दुग्गल वित्तीय सेवा विभाग में सचिव, नीरज कुमार गुप्ता निवेश एवं लोक आस्ति प्रबंधन विभाग में सचिव हैं.

Read More
Read Less

लेपरा इंडिया संगठन के सद्भावना दूत बने आर. माधवन

अभिनेता आर. माधवन कुष्ठ और तपेदिक जैसी बीमारियों के खिलाफ लड़ाई के लिए लेपरा इंडिया संगठन के सद्भावना दूत बन गये हैं। 
•    माधवन ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, लेपरा इंडिया का सद्भावना दूत बन गौरवान्वित हूं। 
•    इसके जरिए दुनिया में यह प्रसार कर रहे हैं कि कुष्ठ रोग का इलाज है और किसी को भी इसके साथ जीने की जरूरत नहीं है।
•    लेपरा इंडिया एक गैर सरकारी संगठन है, जो तपेदिक, मलेरिया, एचआईवी एड्स और सामुदायिक स्वास्थ्य और कुष्ठ रोग के क्षेत्र में काम कर रहा है।\
•    माधवान को सुधा कोंगरा द्वारा निर्देशित 2016 की फिल्म 'साला खडूस' में देखा गया था।
•    आर. माधवन बहुत जाने माने एक्टर हैं .
•    उन्हें पहली बार 3 इडियट फिल्म से प्रसिद्धि मिली जिसके बाद वो कई फिल्मों में नज़र आयें और पहचाने गये 
•    बॉलीवुड में उनकी पहचान बहुत अच्छे अभिनेता के तौर पर है 

Read More
Read Less

All Rights Reserved Top Rankers