Current Affairs
Hindi

संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस-2016 मनाया गया

विश्व भर में 29 मई 2016 को संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस मनाया गया. 
•    इस दिवस का विषय था – हमारे नायकों का सम्मान.
•    यह दिवस शांति सैनिकों के योगदान को सम्मान देने एवं उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है. 
•    इस दिन वर्ष 1948 से संयुक्त राष्ट्र के अधीन कार्यरत 3400 शांति सैनिकों को विश्व भर में शांति स्थापित करने हेतु अपनी जान गंवा देने पर याद किया जाता है. 
•    इसके अतिरिक्त संयुक्त राष्ट्र डाक प्रशासन (यूएनपीए) द्वारा इस अवसर पर छह डाक टिकटों का संग्रह जारी किया गया.
•    शांति स्थापना हेतु शहीद हुए सैनिकों को याद करना एवं उन्हें सम्मान प्रदान करना.
•    सभी पुरुष एवं महिला शांति सैनिकों को श्रद्धांजलि देना एवं उनके कार्यो, जज्बे एवं समर्पण का सम्मान करना.

•    इसे संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 57/129 प्रस्ताव पारित कर के 11 दिसम्बर 2002 को अपनाया गया.
•    इसे यूक्रेनी शांति स्थापना एसोसिएशन एवं यूक्रेन सरकार के आग्रह पर अपनाया गया.
•    इसे पहली बार 2003 में मनाया गया.
•    मई 29 की तिथि को इसलिए रखा गया है क्योंकि इस दिन 1948 में संयुक्त राष्ट्र ट्रूस सुपरविज़न आर्गेनाईजेशन (यूएनटीएसओ) को अरब-इसराइल युद्ध में शांति वार्ता की निगरानी रखने के लिए निर्धारित किया गया था.
•    वर्ष 2015 का विषय था – शांति के लिए एकता.

All Rights Reserved Top Rankers