Current Affairs
Hindi

सुनील मित्तल को इस वर्ष का हार्वर्ड अल्मनाइ पुरस्कार मिला

भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और चेयरमैन सुनील भारती मित्तल को इस वर्ष के हार्वर्ड बिजनेस स्कूल अल्मनाइ अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया है। 

•    यह पुरस्कार वर्ष 1968 से प्रत्येक वर्ष हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के उस पूर्व विद्यार्थी को को दिया जाता है जिसने उच्च मानकों और मूल्यों को कायम रखते हुए अपनी कंपनी और समुदायों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की हो।
•    कंपनी ने एक बयान में बताया कि इस वर्ष का पुरस्कार मित्तल को दिया गया है। 
•    पुरस्कार मिलने पर मित्तल ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के प्रबंधन कार्यक्रम को श्रेय दिया जिसने उन्हें भारती एयरटेल को बनाने में मदद की। 
•    स्कूल के डीन के सलाहकर पद पर 2010 में अपनी सेवाएं दे चुके मित्तल ने कहा कि स्कूल द्वारा विश्व स्तर के व्यापारिक नेतृत्व देना लगातार जारी है।
•    भारती इंटरप्राइजेज एक विशाल भारतीय व्यापारिक समूह है जिसका मुख्यालय भारत के नई दिल्ली में स्थित है, जहाँ से इसका संचालन संपूर्ण भारत और कुछ अन्य देशों में भी किया जाता है, जैसे श्री लंका, बांग्लादेश, जर्सी, गर्नसी और सेशेल्स
•    साथ ही अफ्रीका के बुर्किना फासो, चाड, कांगो ब्राज़ाविल, कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य, गबोन, घाना, केन्या, मेडागास्कर, मालावी, नाइजर, नाइजीरिया, सिएरा लेओन, तंज़ानिया, युगांडा और जाम्बिया में भी इसका विस्तार हो रहा है। 

All Rights Reserved Top Rankers