Current Affairs
Hindi

वाइस एडमिरल सुनील लाम्बा नौसेना अध्यक्ष नियुक्त

वर्तमान फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (एफओसी-इन-सी) वाईस एडमिरल सुनील लाम्बा को 5 मई 2016 को भारतीय नौसेना के अगले अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया. वे 31 मई 2016 को 23वें नौसेना प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे.
सुनील लाम्बा वर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल रोबिन के. धोवान का स्थान लेंगे, वे 31 मई 2016 को सेवानिवृत हो रहे हैं.
•    वे भारतीय नौसेना की कार्यकारी शाखा में 1 जनवरी 1978 को भर्ती हुए.
•    उन्होंने अपने 38 वर्षों के कार्यकाल में विभिन्न पदों पर काम किया.
•    वे आईएनएस काकीनाडा, आईएनएस हिमगिरी एवं आईएनएस विराट की कमान संभाल चुके हैं.
•    पश्चिमी नौसेना की एफओसी-इन-सी कमान से पूर्व वे दक्षिणी एफओसी-इन-सी की कमान संभाल रहे थे.
•    उन्होंने नेविगेशन एवं डायरेकशन में पेशेवर कोर्स किया है.
•    उन्होंने इंग्लैंड में रॉयल कॉलेज ऑफ़ डिफेंस स्टडीज में अध्ययन किया.
•    17 जुलाई 1957 को जन्मे लांबा को परम विशिष्ट सवाल मेडल एवं अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
Read Less

पेट्रीसिया एस्पीनोसा को यूएनएफसीसीसी के कार्यकारी सचिव के रूप में चयनित किया

बान की मून ने यूएनएफसीसीसी (जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन) के कार्यकारी सचिव के रूप में मैक्सिकन राजनयिक पेट्रीसिया एस्पीनोसा का चयन किया है।
•    इससे पहले वो न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में मेक्सिको के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत थीं 
•    उन्होंने जर्मनी के लिए मेक्सिको में राजदूत के रूप में भी काम किया है 
•    उन्होंने दवा, यातायात, मानव अधिकार, महिलाओं को बढ़ावा देने, सामाजिक विकास और बच्चों के अधिकारों के क्षेत्र में भी काम किया है .
•    यूएनएफसीसीसी एक अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण संधि है जिसकी शुरुवात 1992 में रियो डि जेनेरियो में की गयी 
•    यह 1994 में अस्तित्व में आया।
•    इसमें यूरोपीय संघ (ईयू) और 196 देश सदस्य के रूप में शामिल है।
•    यह 1997 के क्योटो प्रोटोकॉल की मूल संधि है जिसकी पुष्टि यूएनएफसीसीसी के 192 दलों के द्वारा की गयी थी 
•    दोनों संधियों का परम उद्देश्य वातावरण में ग्रीन हाउस गैस (जीएचजी) की सांद्रता को स्थिर करना है 

Read More
Read Less

भारत के 7 बैंडमिंटन खिलाड़ियों ने रियो ओलंपिक्‍स क्‍वालीफाई कर लिया

रियो ओलंपिक्स 2016 के लिए भारत के 7 बैंडमिंटन खिलाड़ियों ने किया ओलंपिक्‍स क्‍वालीफाई कर लिया है। 
•    ओलंपिक कांस्य पदक विजेता सायना नेहवाल और पी.वी. सिंधू ने महिला सिंगल्‍स के लिए, किदांबी श्रीकांत ने पुरुष सिंगल्‍स, ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने महिला डबल्‍स तथा मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी ने पुरुष डबल्‍स के लिए क्‍वालीफाई किया है।
•    इसके बाद अब तक ओलंपिक के लिए क्‍वालीफाई करने वाले भारतीय खिलाडि़यों की संख्‍या 86 पहुंच गई है।
•    ट्रेनिंग के छह से सात हफ्ते सभी खिलाड़ियों के लिए अहम होंगे। युगल में पदक ओलंपिक में दो अच्छे मैच भारतीय खिलाड़ियों के लिए पदक सुनिश्चित कर सकते हैं।
•    दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी कश्यप के चोट से जल्द उबरने की उम्मीद है। 
•    भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भारतीय ओलंपिक संघ के रियो ओलंपिक के गुडविल एंबेसडर बनने का न्यौता स्वीकार कर लिया है. 
•    भारतीय ओलंपिक संघ ने 29 अप्रैल को तेंदुलकर को पत्र लिखकर ओलंपिक के गुडविल एंबेसडर बनने के लिए आमंत्रित किया था.

Read More
Read Less

हरमीत कौर ढिल्लों अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी में अहम पद पर नियुक्त

भारतीय अमेरिकी सिख महिला हरमीत कौर ढिल्लो को अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी में अहम पद पर नियुक्त किया गया.  हरमीत कौर 1 मई 2016 को चंडीगढ़ में जन्मी . उन्हें रिपब्लिकन नेशनल कमिटी की महिला समिति का सदस्य बनाया गया. इससे पहले वे कैलिफोर्निया जीओपी की उपाध्यक्ष थीं. वे कैलिफोर्निया रिपब्लिकन पार्टी की उपाध्यक्ष बनने वाली पहली महिला हैं.
•    वो एक मशहूर वकील हैं. 
•    वो उत्तर कैरोलिना में पली-बढीं.
•    वे बोर्डरूम एडवाइजर एवं वकील भी रह चुकी हैं. 
•    इसके अलावा उनके विभिन्न कॉरपोरेट एवं औद्योगिक क्लाइंट्स हैं.
•    उन्हें थॉमसन/वेस्ट पब्लिशिंग द्वारा नॉर्थन कैलिफोर्निया के सुपर लॉयर की उपाधि से भी सम्मानित किया गया.
•    उन्होंने अपने अनुभवों एवं विभिन्न कार्यक्षेत्रों में प्रैक्टिस करने के उपरांत वर्ष 2006 में अपनी लॉ फर्म आरंभ की.
•    उनका लीगल करियर न्याय आधारित मुद्दों, कानूनी चुनौतियों से निपटने एवं लोगों की सहायता तथा जटिल मुद्दों को सुलझाने से भरा रहा है.
•    उन्होंने न्यूयॉर्क, लंदन सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र में कानूनी अभ्यास किया. 
•    जटिल विवादों, बौद्धिक संपदा आदि मुद्दों पर उनकी विशेष रूचि रही है.

Read More
Read Less

नागालैंड की राजधानी कोहिमा 'धूम्रपान मुक्त शहर' घोषित

28 अप्रैल 2016 को नागालैंड की राजधानी कोहिमा को 'स्मोक-फ्री कोहिमा सिटी' कैंपेन के दौरान 'धूम्रपान मुक्त शहर' घोषित किया गया। 
•    कोहिमा ज़िले के उपायुक्त रोविलातुओ मोर ने कहा कि इसके क्रियान्वयन के लिए पुलिस और ज़िला प्रशासन द्वारा जल्द ही दिशा-निर्देश और नियम जारी किए जाएंगे। साल 2007 में चंडीगढ़ देश का पहला 'धूम्रपान मुक्त शहर' घोषित किया गया था।
•    शहर के उपायुक्त रोविलसू मोर ने कोहिमा को स्मोक-फ्री सिटी घोषित करते हुए कहा कि वह कुछ ऐसे दिशा-निर्देश जारी करने जा रहे हैं, जिससे यह शहर जल्दी ही पूरी तरह तम्बाकू मुक्त हो जाएगा। 
•    शहर को पूरी तरह तम्बाकू मुक्त बनाने के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे इसका बेहतर परिणाम मिल सके।
•    वर्ष 2007 में चंडीगढ़ शहर को स्मोक-फ्री सिटी का दर्जा दिया गया था।
•    इसके बाद केरल में कोट्टयम और हिमाचल प्रदेश में शिमला ने प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी। सिक्किम को पहले से ही स्मोक-फ्री स्टेट का दर्जा हासिल है।
    

Read More
Read Less

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने मास्को चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

अंतरराष्ट्रीय कलाकार सुदर्शन पटनायक ने 27 अप्रैल 2016 को मॉस्को में आयोजित '9वें मॉस्को सैंड स्कल्प्चर चैंपियनशिप 2016' में भारत के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया.
•    यह मेडल सैंड ऑफ फेस्टिवल के निदेशक पावेल मीनीलकोव ने प्रदान किया.
•    यह प्रतियोगिता 21 से 27 अप्रैल तक रूस के मास्को के कोलोमेंशको में आयोजित किया गया था.
•    सुदर्शन पटनायक ने यह पुरस्कार अपनी 15 फीट ऊंची अहिंसा और शांति का संदेश देती महात्मा गाँधी की कलाकृति के लिए जीता है. 
•    सुदर्शन का जन्म 15 अप्रैल 1977 को ओडिशा के पुरी जिले में हुआ.
•    उन्होंने अभी तक 50 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय रेत शिल्प प्रतियोगिताओं मे हिस्सा लिया है 
•    सुदर्शन रेत-कलाकारी में 9 बार लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं.
•    वे पुरी में 'सुदर्शन सैंड आर्ट इंस्टिट्यूट' नाम से एक संस्था चलाते हैं, जहां बच्चे रेत-कला सीखने आते हैं.

Read More
Read Less

बिंद्रा रियो ओलंपिक के सद्भावना राजदूत बने

सलमान खान को रियो ओलंपिक के लिए भारतीय दल का सद्भावना दूत बनाने को लेकर उपजे विवाद के बाद स्टार निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को सलमान के साथ दूत बनाया गया है 
•    चैंपियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से भी इसके लिए संपर्क किया गया है। 
•    ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पहले और इकलौते खिलाड़ी बिंद्रा ने ने इस खबर की पुष्टि की है 
•    आइओए ने तेंदुलकर और आस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान से भी इस बारे में संपर्क किया है। 
•    अभिनव बिंद्रा 10  मीटर एयर रायफल स्पर्धा में भारत के एक प्रमुख निशानेबाज हैं। 
•    उन्होंने बीजिंग ओलंपिक खेलों की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वंर्ण पदक जीतकर व्यकक्तिगत स्व्र्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए । 
•    बिंद्रा ने क्वालीफाइंग मुकाबले में चौथा स्थान हासिल किया था, जबकि उनके प्रतियोगी गगन नारंग बहुत करीबी अंतर से फाइनल में पहुंच पाने से वंचित रह गए। 
•    वे नौवें स्थान पर रहे थे। 
•    पच्चीवस वर्षीय अभिनव बिंद्रा एयर राफल निशानेबाजी में वर्ष 2006 में विश्व चैम्पियन भी रह चुके हैं।

Read More
Read Less

दो भारतीयों विद्वानों उच्चतम मंगोलियाई सम्मान मिला

मंगोलिया ने दो भारतीय विद्वानों–लोकेश चंद्र और मंसूरा हैदर को मंगोलियन स्टडीज में उनके योगदान के लिए अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘नॉर्थ स्टार’ से 28/4/2016 को नवाजा।     

•    मंगोलिया के विदेश मंत्री लुनडेग प्यूरेवसुरेन ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के अध्यक्ष लोकेश चंद्र और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के पूर्व अकादमिक सलाहकार मंसूरा हैदर को मंगोलियाई दूतावास में एक कार्यक्रम में इस पुरस्कार से सम्मानित किया। 
•    इसमें केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भी हिस्सा लिया। 
•    इन्हें ये पुरस्कार दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों के निर्माण और मंगोलिया के इतिहास और संक्रोतो में दिए गये योगदान के लिए दिया गया है 
•    मंगोलिया पूर्व और मध्य एशिया में एक भूमि से घिरा देश है। इसकी सीमाएं उत्तर में रूस, दक्षिण, पूर्वी और पश्चिमी में चीन से मिलती हैं। 
•    मंगोलिया की सीमा कज़ाख़िस्तान से नहीं मिलती, लेकिन इसकी सबसे पश्चिमी छोर कज़ाख़िस्तान के पूर्वी सिरे से केवल 24 मील (38 किमी) दूर है। 
•    देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर उलान बाटोर है, जहाँ देश की लगभग 38% जनसंख्या निवास करती है। मंगोलिया में संसदीय गणतंत्र है।

Read More
Read Less

टीवीएस रेसिंग के राष्ट्रीय रैली चैम्पियनशिप में श्रेया होंगी पहली महिला बाइकर

टीवीएस मोटर्स ने बाइक रेसर श्रेया सुंदर अयर को अपनी पहली फीमेल रेसर के तौर पर चुना है।
•    टीवीएस रेसिंग ने ने श्रेया सुंदर अय्यर के रूप में पहली महिला रेसर को टीम में शामिल किया है जो कि इस वर्ष इंडियन नेशनल रैली चैंपियनशिप में शामिल होंगी।
•    भारत की किसी भी रेसिंग टीम की पहली महिला सदस्य हैं श्रेया .
•    टीवीएस एक बेहतरीन बाइक और ट्रेनर की मौजूदगी में भारत की सर्वश्रेष्ठ रेसिंग टीम है।
•    17 वर्ष की उम्र से ही रेसिंग में करियर शुरू करने वाली श्रेया अभी तक दुबई के रेगिस्तान, हिमालय की सुरु घाटी के अलावा दक्षिण भारत की 2000 किलोमीटर की छह दिनों में ही पूरा कर चुकी हैं।
•    श्रेया को शुरू से मॉडलिंग और फिल्मों का बहुत शौक रहा है लेकिन बीके चलाना उनकी हॉबी हमेशा से बनी रही और यही कारण है की वो आज अपना सपना साकार करने में कामयाब रहीं 

Read More
Read Less

डोनाल्ड होंगे आस्ट्रेलियाई बॉलिंग कोच

आस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने अपने बॉलिंग कोच के तौर पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड को चुना है। 
•    ऑस्ट्रेलिया को इस साल श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका समेत कई टीमों के खिलाफ क्रिकेट सीरीज खेलनी हैं जिसे देखते हुये डोनाल्ड को अस्थाई रूप से टीम का गेंदबाजी कोच बनाया जा रहा है।
•    डोनाल्ड टीम के पिछले गेंदबाजी कोच क्रेग मैक्डरमॉट का स्थान लेंगे जिन्होंने हाल ही में भारत में खत्म हुई आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 
•    डोनाल्ड ने अपने 10 साल के लंबे इंटरनेशनल करियर में टेस्ट मैचों में 330 और वनडे मैचों में कुल 272 विकेट लिए हैं। 
•    उन्होंने स्टार तेज गेंदबाजों मोर्न मोर्केल, डेल स्टेन समते अनेक गेंदबाजों को गेंदबाजी के गुर सिखाए हैं। 
•    वह इससे पहले इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीम से भी बतौर गेंदबाजी कोच जुड़े चुके हैं।
 

Read More
Read Less

All Rights Reserved Top Rankers