Current Affairs
Hindi

अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति के लिए नामांकित होने वाली पहली महिला बनी नीता अंबानी

अरबपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की सदस्यता के 
•    स्विट्जरलैंड स्थित आईओसी ओलंपिक अभियान की सर्वोच्च संस्था है और उसकी ग्रीष्म और शीतकालीन तथा पैरालिंपिक खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी होती है।

•    रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्षा नीता अंबानी को आईओसी के नये सदस्य के लिये उम्मीदवार के रूप में नामांकित किया गया है।
•    चुनाव दो से चार अगस्त के बीच रियो डि जनेरियो में 129वें आईओसी सत्र में होंगे। स्वतंत्र चयन प्रक्रिया आईओसी सदस्यों की भर्ती की नयी प्रणाली अपनाता है जो ओलंपिक एजेंडा 2020 की सिफारिशों पर आधारित है। 
•    एक बार चुने जाने पर वह 70 साल की उम्र तक सदस्य बनी रहेंगी। अंबानी आईओसी के लिये नामांकित होने वाली पहली भारतीय महिला हैं।
•    आईओसी में पहले भारतीय प्रतिनिधि सर दोराबजी टाटा थे जबकि राजा रणधीर सिंह वर्तमान में आईओसी के मानद सदस्य हैं। वह 2000 से 2014 तक इसके सदस्य रहे थे। 
•    ओलंपिक चार्टर और आईओसी नियमों के अनुसार जिस श्रेणी के तहत अंबानी के नाम पर विचार किया जा रहा है, वह उन स्वयंसेवकों के लिये है जो आईओसी और ओलंपिक अभियान का अपने देश में प्रतिनिधित्व करेंगे। वे आईओसी के अंदर अपने देश के प्रतिनिधि नहीं होते हैं। इस तरह के नामांकितों की सेवानिवृति की उम्र 70 साल होती है।

Read More
Read Less

श्रीरामकृष्णन केरल विधानसभा के अध्यक्ष बने

सीपीएम के पी श्रीरामकृष्णन को आज 14 वीं केरल विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। पोन्नानी विधानसभा सीट से विधायक श्रीरामकृष्णन एलडीएफ की ओर से विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे थे। 
•    उन्होंने 140 सदस्यों वाली विधानसभा में 92 मत हासिल किए, जबकि यूडीएफ के प्रत्याशी वी पी सजीन्द्रन को 46 मत मिले। 
•    सीपीएम की राज्य समिति के सदस्य 48 वर्षीय श्रीरामकृष्णन को उनके खुशमिजाज व्यक्तित्व और मृदुभाषी स्वभाव के लिए जाना जाता है। 
•    चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पिनरई विजयन और विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला एक साथ चलकर उन्हें अध्यक्ष की कुर्सी तक ले गए। 
•    विधानसभा में भाजपा के एकमात्र सदस्य ओ राजगोपाल ने श्रीरामकृष्णन के पक्ष में मतदान किया। 
•    एलडीएफ प्रत्याशी के पक्ष में अपने मतदान के निर्णय को जायज ठहराते हुये भाजपा नेता ने कहा कि इसका एकमात्र कारण यह है कि यूडीएफ ने खुलेआम जोर देकर कहा था कि उसे भाजपा विधायक के वोट की जरूरत नहीं है। 
•    राजगोपाल ने कहा कि भाजपा सरकार की सभी नीतियों का आंख मूंद कर विरोध नहीं करेगी बल्कि सदन में मुद्दे के आधार पर निर्णय लेगी।

Read More
Read Less

राहुल जोहरी ने बीसीसीआई के पहले सीईओ का कार्यभार संभाला

पूर्व मीडिया पेशेवर राहुल जोहरी ने 1 मई को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में अपना कार्यभार संभाला। 
•    सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त न्यायमूर्ति आर.एम. लोढ़ा समिति द्वारा की गई सिफारिशों को मानते हुए यह फैसला लिया गया। 
•    बोर्ड ने नए सीईओ का स्वागत किया है। 
•    वह सचिव अजय शिर्के को रिपोर्ट करेंगे।
•    बीसीसीआई ने अपने ट्वीट में कहा, बोर्ड, सीईओ राहुल का स्वागत करता है। 
•    उन्होंने 1 मई से अपना कार्यभार संभाला है। 
•    बोर्ड की नियमावली के अनुसार, सचिव में सभी कार्यकारी शक्तियां निहित होती है। 
•    हालांकि, यह और बात है कि नियमावली खुद ही जांच के दायरे में है।
•    इससे पहले, राहुल एशिया पेसिफिक के कार्यकारी उपाध्यक्ष और 'डिस्कवरी नेटवर्क' के साथ दक्षिण एशिया के लिए महाप्रबंधक के रूप में भी काम कर चुके हैं।

Read More
Read Less

पूर्व दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी यूपीएससी सदस्य नियुक्त`

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 31 मई 2016 को भीम सेन बस्सी, आईपीएस (सेवानिवृत) को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का सदस्य नियुक्त किया.
•    वे फरवरी 2021 तक इस पद पर आसीन रहेंगे.
•    वे अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिज़ोरम एवं केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के वर्ष 1977 के आईपीएस अधिकारी हैं.
•    अपने 38 वर्ष के करियर में उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों – दिल्ली पुलिस कमिश्नर, दिल्ली पुलिस विशेष आयुक्त (ट्रैफिक), दिल्ली पुलिस विशेष आयुक्त (विजिलेंस), चंडीगढ़ पुलिस में इंस्पेक्टर जनरल एवं गोवा पुलिस में डीजीपी पदों पर कार्य किया.
•    वे 29 फरवरी 2016 को दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत हुए.
•    उन्होंने  पांडिचेरी में सहायक पुलिस अधीक्षक पद से पुलिस करियर की शुरुआत की.
•    यूपीएससी के सदस्यों का कार्यकाल एवं नियुक्ति भारत के संविधान के अनुच्छेद 316 के तहत परिभाषित है.
•    संविधान के तहत यूपीएससी का सदस्य अधिकतम छह वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु तक पद पर रह सकता है.
•    दीपक गुप्ता यूपीएससी के चेयरमैन हैं. अन्य सदस्यों में अलका सिरोही, डेविड आर सेमली, मनबीर सिंह, पूर्व नौसेना उपाध्यक्ष डी के देवान, विनय मित्तल, छतर सिंह, प्रोफेसर हेम चन्द्र, अरविन्द सक्सेना एवं प्रोफेसर कुमार जोशी शामिल हैं.

Read More
Read Less

एडमिरल सुनील लांबा ने नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला

एडमिरल सुनील लांबा ने नए नौसेना प्रमुख के रूप में 31 मई 2016 को कमान संभाली और देश के समुद्री सीमा क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया. 

•    नेविगेशन एवं डायरेक्शन के विशेषज्ञ 58 वर्षीय लांबा के पास नौसेना प्रमुख के रूप में तीन वर्ष का कार्यकाल होगा.उन्होंने एडमिरल आरके धवन के बाद नौसेना प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली है. 
•    धवन सेवानिवृत्त हो गए हैं. 
•    नौसेना में सेवाएं देने वाले पुरुष एवं महिलाएं पेशेवर रूप से प्रशिक्षित, प्रतिबद्ध एवं देशभक्त हैं और वे यह सुनिश्चित करने के प्रति प्रतिबद्ध हैं कि राष्ट्रीय हितों की कसिी भी जगह, कसिी भी समय और हर जगह रक्षा की जाए.
•    डिफेंस सर्वसिेज स्टाफ कॉलेज के पूर्व छात्र लांबा नौसेना प्रमुख बनने वाले 21वें भारतीय हैं. पहले दो नौसेना प्रमुख ब्रितानी थे.
•    इससे पहले इसी साल फरवरी में उन्होंने पश्चिम कमान के प्रमुख का पद संभाला था. 
•    पूर्व में वे कोच्चि स्थित दक्षिणी कमान के फ्लैग ऑफसिर कमांडिंग इन चीफ के पद पर काम कर चुके हैं. 
•    उन्होंने नौसेना प्रमुख से सेवानिवृत्त हुए एडमिरल आरके धवन की जगह ली है.
•    इससे पहले सोमवार को पश्चिमी नौसेना कमान के अधिकारियों ने लांबा को पारंपरिक पुलिंग आउट समारोह के साथ विदा किया था. 
•    उन्होंने कहा है कि भारतीय नौसेना के साथ सहयोग करने की कई देशों ने इच्छा जतायी है. भारतीय नौसना के कार्यप्रदर्शन की भी उन्होंने सराहना की है.

Read More
Read Less

अशोक लवासा ने वित्त सचिव का पद संभाला

वित्त मंत्रालय में व्यय सचिव अशोक लवासा ने मंगलवार को नए वित्त सचिव बनाए गए। रतन वटल के इस साल अप्रैल में सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद खाली पड़ा था।
•    यहां मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 1980 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी लवासा को नया वित्त सचिव बनाया।
•    वटल के सेवानिवृत्त होने के बाद लवासा को पर्यावरण मंत्रालय से हटाकर वित्त मंत्रालय में व्यय सचिव बनाया गया था।
•    परंपरा के मुताबिक वित्त मंत्रालय में वरिष्ठतक आईएएस अधिकारी को वित्त सचिव बनाया जाता है।
•    आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव शक्तिकांत दास और लवासा एक ही बैच के हैं।
•    कार्मिक व प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने लवासा को वित्त सचिव नामित करने को मंजूरी दी है. 
•    लवासा के ही बैच के शक्तिकांत दास इस समय आर्थिक मामलों के विभाग में सचिव है. 
•    वहीं हसमुख अधिया राजस्व सचिव, अंजलि छिब दुग्गल वित्तीय सेवा विभाग में सचिव, नीरज कुमार गुप्ता निवेश एवं लोक आस्ति प्रबंधन विभाग में सचिव हैं.

Read More
Read Less

लेपरा इंडिया संगठन के सद्भावना दूत बने आर. माधवन

अभिनेता आर. माधवन कुष्ठ और तपेदिक जैसी बीमारियों के खिलाफ लड़ाई के लिए लेपरा इंडिया संगठन के सद्भावना दूत बन गये हैं। 
•    माधवन ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, लेपरा इंडिया का सद्भावना दूत बन गौरवान्वित हूं। 
•    इसके जरिए दुनिया में यह प्रसार कर रहे हैं कि कुष्ठ रोग का इलाज है और किसी को भी इसके साथ जीने की जरूरत नहीं है।
•    लेपरा इंडिया एक गैर सरकारी संगठन है, जो तपेदिक, मलेरिया, एचआईवी एड्स और सामुदायिक स्वास्थ्य और कुष्ठ रोग के क्षेत्र में काम कर रहा है।\
•    माधवान को सुधा कोंगरा द्वारा निर्देशित 2016 की फिल्म 'साला खडूस' में देखा गया था।
•    आर. माधवन बहुत जाने माने एक्टर हैं .
•    उन्हें पहली बार 3 इडियट फिल्म से प्रसिद्धि मिली जिसके बाद वो कई फिल्मों में नज़र आयें और पहचाने गये 
•    बॉलीवुड में उनकी पहचान बहुत अच्छे अभिनेता के तौर पर है 

Read More
Read Less

पुडुचेरी के नए मुख्यमंत्री होंगे वी नारायणसामी

पूर्व केंद्रीय मंत्री वी नारायणसामी केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के दसवें मुख्यमंत्री होंगे। सर्वसम्मति से कांग्रेस विधायक दल का नेता चुन लिया गया। 
•    हाल में संपन्न विधान सभा चुनावों में कांग्रेस गठबंधन ने 30 सदस्यीय सदन में 17 सीटों पर जीत हासिल की। 
•    इसमें कांग्रेस के 15 और द्रमुक के 2 विधायक शामिल हैं।
•    कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों से विचार-विमर्श के बाद पार्टी राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने नारायणसामी के नेता चुने जाने की घोषणा की। 
•    नारायणसामी संप्रग-दो सरकार में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री थे, जबकि संप्रग-1 में वह संसदीय कार्य राज्य मंत्री थे। 
•    विधायक दल का नेता चुने जाने की दौड़ में नारायणसामी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नमोशिवायम से कड़ी टक्कर मिल रही थी। 
•    लेकिन कांग्रेस आलाकमान के दखल देने के बाद पीसीसी प्रमुख पीछे हट गए। इसके चलते नारायणसामी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता तय कर दिया गया। 
•    वहीं चुनाव के बाद राष्ट्रपति की ओर से भाजपा नेता किरण बेदी को पुड्डुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Read More
Read Less

भारतीय डिस्क थ्रोअर्स सीमा ने रियो के लिए क्वॉलिफाइ किया

एशियाई खेलों की स्वर्ण पदकधारी चक्का फेंक ऐथलीट सीमा पूनिया ने आज अमेरिका के सालिनास में पैट यंग्स थ्रोअर्स क्लासिक 2016 प्रतियोगिता में 62.62 मीटर के प्रयास से सोने का तमगा जीतते हुए रियो ओलिंपिक के लिये क्वॉलिफाइ किया। 
•    32 वर्षीय सीमा ने हार्टनेल कॉलेज थ्रोअर्स परिसर में सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास 62.62 मीटर से रियो खेलों के क्वॉलिफिकेशन मार्क 61.00 से बेहतर प्रदर्शन किया।
•    सीमा ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता और इस प्रक्रिया में उन्होंने अमेरिका की 2008 ओलिंपिक चक्का फेंक चैम्पियन स्टेफनी ब्राउन-ट्रैफटन को पहले स्थान में पीछे छोड दिया। 
•    उन्होंने इससे पहले 2004 और 2012 ओलिंपिक के लिये क्वालिफाइ किया था लेकिन दोनों ही मौकों पर वह क्वालिफिकेशन राउंड से आगे बढ़ने में असफल रही थीं।
•    सीमा 'टारगेट ओलिंपिक पोडियम' योजना के अंतर्गत खेल मंत्रालय द्वारा मुहैया कराये जा रहे कोष से अमेरिका में ट्रेनिंग कर रही हैं। 
•    इस ऐथलीट ने 61.03 मीटर के थ्रो से चीन के ग्वांग्झू में 2014 एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीता था। 
•    उन्होंने 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में 61.61 मीटर के प्रयास से रजत पदक हासिल किया था। 
•    हरियाणा की इस ऐथलीट का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 64.84 मीटर है जो उन्होंने 2004 में किया था। 
•    उन्होंने 2006 मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेलों में रजत के अलावा 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य अपने नाम किया था। 
•    वह करियर में 10 बार 61.00 मी से उपर का प्रयास कर चुकी हैं

Read More
Read Less

ममता बैनर्जी ने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए पश्चिम बंगाल के मुख्यनमंत्री पद की शपथ ली

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बैनर्जी ने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए 27 मई 2016 को पश्चिम बंगाल के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली. 
•    विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने 294 में से 211 सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल किया है.
•    कोलकाता में प्रसिद्ध रेड रोड़ पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्‍यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने उन्‍हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी.
•    ममता बैनर्जी ने बंगला में शपथ ली. उनके मंत्री मंडल में 42 मंत्री बनाये गए हैं. जिनमें से 18 नये चेहरे हैं.
•    सात मंत्री अल्‍पसंख्‍यक समुदाय से हैं. तीन महिलाओं को मंत्रिपरषिद में शामिल किया गया है.
भूटान के प्रधानमंत्री त्‍शेरिंग तोबगे बंगलादेश के उद्योग मंत्री अमीर हुसैन अमु और कोलकाता में उप-उच्‍चायुक्‍त भी समारोह में शामिल हुए.
•    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जबरदस्त चुनाव प्रदर्शन के बाद  भी ममता बनर्जी का चुनाव जीत जाना उनके कद को और बड़ा बनाता है.

Read More
Read Less

All Rights Reserved Top Rankers