Current Affairs
Hindi

अनुसूजित जातियों से जुडा संविधान संशोधन विधेयक पारित

संसद ने आज संविधान (अनुसूचित जातियां) आदेश (संशोधन) विधेयक 2016 को ध्वनिमत से पारित कर दिया। लोकसभा इस विधेयक को पहले की पारित कर चुकी और आज राज्यसभा ने इसे ध्वनिमत से पारित कर दिया। 

•    केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने राज्यसभा में इस विधेयक को पेश किया जिसमें छत्तीसगढ में कुछ अनूसूचित जातियों के नाम के पर्यावाची शब्द जोडे गये हैं। 
•    हरियाणा में कुछ नयी जातियों में इसमें शामिल किया गया है। 
•    राजस्थान में भी कुछ जातियों को जोडा गया है। केरल में कुछ क्षेत्रों से परिवर्तन शामिल है। 
•    इसके साथ ही ओडिशा में दो जातियों को अनुसूचित जाति की सूची से हटाया गया है। 
•    इस बदलाव के बाद माना जा रहा है की चुनावों में लोगों को रिझाना मौजुदा सरकार के लिए बहुत आसान हो जाएगा . 
•    माना ये भी जा रहा है इसके बाद अरक्ष्ण का फैदा और अधिक लोगों को मिलेगा जिससे लोगों के जीवन स्तर को सुधारने में मदद मिलेगी 
रूस ने नए वोस्तोचिनी कोस्मोड्रोम से नए राकेट को लांच किया

Read More
Read Less

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने मास्को चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

अंतरराष्ट्रीय कलाकार सुदर्शन पटनायक ने 27 अप्रैल 2016 को मॉस्को में आयोजित '9वें मॉस्को सैंड स्कल्प्चर चैंपियनशिप 2016' में भारत के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया.
•    यह मेडल सैंड ऑफ फेस्टिवल के निदेशक पावेल मीनीलकोव ने प्रदान किया.
•    यह प्रतियोगिता 21 से 27 अप्रैल तक रूस के मास्को के कोलोमेंशको में आयोजित किया गया था.
•    सुदर्शन पटनायक ने यह पुरस्कार अपनी 15 फीट ऊंची अहिंसा और शांति का संदेश देती महात्मा गाँधी की कलाकृति के लिए जीता है. 
•    सुदर्शन का जन्म 15 अप्रैल 1977 को ओडिशा के पुरी जिले में हुआ.
•    उन्होंने अभी तक 50 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय रेत शिल्प प्रतियोगिताओं मे हिस्सा लिया है 
•    सुदर्शन रेत-कलाकारी में 9 बार लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं.
•    वे पुरी में 'सुदर्शन सैंड आर्ट इंस्टिट्यूट' नाम से एक संस्था चलाते हैं, जहां बच्चे रेत-कला सीखने आते हैं.

Read More
Read Less

भारतीय नौसेना के वीर और निपट सेवानिवृत हुए

 

1971 वॉर के दौरान हुए ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के तहत पाकिस्तान की कमर तोड़ने वाले आईएनएस वीर और निपत गुरुवार को सेवा निवृत्त हो गये  हैं। 
•    दोनों युद्धपोत 22वें किलर्स स्क्वॉड्रन के गौरवशाली विरासत के उत्तराधिकारी हैं। आईएनएस वीर ने 29 और निपत ने 28 वर्ष की कमीशंड सेवा पूरी की है। 
•    आईएनएस वीर और निपत शुरू में ओएसए श्रेणी की मिसाइल बोट के रूप में भारतीय नौसेना में कार्यरत रहे। 
•    आईएनएस वीर और निपत को 100 नौसैनिक व 7 अधिकारियों द्वारा चलाया जाता है।
•    दोनों युद्धपोत को इस प्रकार से डिजाइन किया गया है कि ये अधिकतम 42नॉटिकल मील (समुद्री मील) की रफ्तार से समुद्र में चल सकती हैं।
•    इनमें चार शक्तिशाली गैस टरबाइन इंजन हैं। 
•    दोनों पोत सतह से सतह पर हमला करने वाली 4 गाइडेड मिसाइल से लैस रहती हैं।
•    इसके अलावा इनमें एक मध्यम रेंज की एंटी-एयरक्राफ्ट गन एके-176, दो क्लोज रेंज की एके-630 गन, लघु क्षमता वाले हथियार और रडार भी लगे हुए हैं।

Read More
Read Less

दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी रियो ओलंपिक्स में मच्छरों से बचाव वाले पोशाक के साथ खेलेंगे

दक्षिण कोरिया ने 27 अप्रैल 2016 को के दौरान मच्छरों से बचाव के लिए विशेष रूप से तैयार यूनिफार्म पहनने की घोषणा की 
•    ये कदम इसीलिए उठाया गया है ताकि जीका वायरस से बचाव हो सके.
•    दक्षिण कोरियन टीम की ड्रेस सियोल में जारी की गयी.
•    इस यूनिफार्म में शर्ट एवं ट्राउज़र शामिल हैं जिसे विशेष रूप से मच्छरों से बचाव हेतु बनाया गया है.  
•    खिलाड़ी कोई विशेष तरह के कपड़े नहीं पहन सकते लेकिन वे मच्छरों से बचाव हेतु क्रीम या अन्य उपाय कर सकते हैं.
•    यह निर्णय ब्राज़ील में जीका वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण लिया गया. \
•    ये बिमारी वायरस एडीस मच्छर द्वारा फैलता है.
•    विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे वैश्विक आपातकाल घोषित किया. इससे नवजात शिशुओं को माइक्रोसेफली एवं अन्य मस्तिष्क संबंधी रोग हो सकते हैं. 
•    ब्राज़ील सरकार ने गर्भवती महिलाओं को खेलों के आयोजन स्थलों से दूर रहने की हिदायत जारी की है.

Read More
Read Less

गुजरात में आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा

गुजरात सरकार ने सरकारी नौकरियों में आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने की 29 अप्रैल 2016 को घोषणा की है 
•    गुजरात सरकार ने सामान्य वर्ग में पाटीदारों सहित आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की है .
•    इस आरक्षण के लिए 1 मई 2016 को अधिसूचना जारी की जाएगी. 
•    इस घोषणा के अनुसार छह लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवार आरक्षण के पात्र होंगे.
•    इस फैसले के बाद आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए आरक्षण देने वाला गुजरात देश का पहला राज्य बन गया है जहां 
•    सरकार इसके लिए ऑर्डिनेंस लेकर आएगी. सरकार का ऑर्डिनेंस आने से शिक्षा और नौकरी में सवर्णों को भी लाभ मिलेगा. 
•    इस आदेश का फायदा पाटीदारों समुदाय को भी मिलेगा जो आरक्षण की मांग को लेकर काफी दिनों से आंदोलन कर रहे हैं.

Read More
Read Less

बिंद्रा रियो ओलंपिक के सद्भावना राजदूत बने

सलमान खान को रियो ओलंपिक के लिए भारतीय दल का सद्भावना दूत बनाने को लेकर उपजे विवाद के बाद स्टार निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को सलमान के साथ दूत बनाया गया है 
•    चैंपियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से भी इसके लिए संपर्क किया गया है। 
•    ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पहले और इकलौते खिलाड़ी बिंद्रा ने ने इस खबर की पुष्टि की है 
•    आइओए ने तेंदुलकर और आस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान से भी इस बारे में संपर्क किया है। 
•    अभिनव बिंद्रा 10  मीटर एयर रायफल स्पर्धा में भारत के एक प्रमुख निशानेबाज हैं। 
•    उन्होंने बीजिंग ओलंपिक खेलों की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वंर्ण पदक जीतकर व्यकक्तिगत स्व्र्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए । 
•    बिंद्रा ने क्वालीफाइंग मुकाबले में चौथा स्थान हासिल किया था, जबकि उनके प्रतियोगी गगन नारंग बहुत करीबी अंतर से फाइनल में पहुंच पाने से वंचित रह गए। 
•    वे नौवें स्थान पर रहे थे। 
•    पच्चीवस वर्षीय अभिनव बिंद्रा एयर राफल निशानेबाजी में वर्ष 2006 में विश्व चैम्पियन भी रह चुके हैं।

Read More
Read Less

रूस ने नए वोस्तोचिनी कोस्मोड्रोम से नए राकेट को लांच किया

रूस ने सुदूर पूर्व क्षेत्र चीन की सीमा के पास बने वोस्तोचिनी कोस्मोड्रोम से पहले रॉकेट का शुभारंभ किया गया ।

•    रॉकेट इसके साथ तीन उपग्रहों अर्थात् Mikhailo Lomonosov, Samsat -218 और Aist - 2 डी ले जा रहा है । 
•    वोस्तोचिनी कोस्मोड्रोम सिविल राकेट लांच करने के लिए बनी एक नयी लांच पैड है जो अभी भी निर्माणाधीन है 
•    वर्तमान में, रूस के पास बड़े सैन्य लांच की सुविधा है । 
•    लेकिन इसे प्रक्षेपण के लिए , अब भी बैकोनुर कोस्मोड्रोम  पर निर्भर रहना पड़ता है । 
•    नई कोस्मोड्रोम अपनी खुद की जमीन से सबसे मिशन शुरू करने के लिए रूस सक्षम करने के लिए जा रहा है। 
•    वर्तमान में, रूस के पास अपना कोई भी अलुन्चिंग पैड न होने हुए भी दुनिया का सबसे बड़ा सैन्य शस्त्र लांच करने वाला देश है 

•    वोस्तोचिनी कोस्मोड्रोम में सात लांच पैड इसं साल के अंत तक बनाए जाने की योजना है 

Read More
Read Less

28 अप्रैल 2016 को राज्यसभा ने उद्योग (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2015 पारित किया

•    लोकसभा ने इसे 10 दिसंबर 2015 को बिल पारित कर दिया था •    यह वाणिज्य और उद्योग,  राज्य मंत्री  निर्मला सीतारमन द्वारा पेश किया गया था।
•    अब, यह राष्ट्रपति को भेजा जा रहा है।
•    भारत के सुप्रीम कोर्ट ने अपने 20 जनवरी, 1997 को दिए गये अपने फैसले में , केंद्र और राज्यों (बिहार आसवनी और एक अन्य बनाम भारत संघ और अन्य) के बीच शराब के उत्पादन के नियमन के सीमांकन की सिफारिश की थी 
•    1951 अधिनियम विकास और धातु, दूरसंचार, परिवहन, किण्वन (जो शराब का उत्पादन भी शामिल है) सहित कुछ दूसरों उद्योगों के बीच नियमन प्रदान करता है।
•    अदालत ने फैसला सुनाया कि केंद्र और औद्योगिक उपयोग के राज्यों के लिए शराब के उत्पादन को विनियमित करना चाहिए
•    इस नए नुइयम के बाद माना जा रहा है की कई अलग अलग कंपनियों पर इसका व्यापक असर पड़ेगा 

Read More
Read Less

राष्ट्रमंडल जूडो चैंपियनशिप में गरिमा ने स्वर्ण जीता

मारीशस में चल रही 12 वीं राष्ट्रमंडल जूडो चैंपियनशिप में भारत के जूनियर जुडो खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण सहित छह पदक जीते हैं। 
•    भारतीय जूडो महासंघ से शुक्रवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्या लक्ष्मी को 44 किलो वर्ग, गरिमा चौधरी को 63 किलो वर्ग, संदीप को 56 किलो वर्ग और यायमा सिंह ने 81 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। 
•    मंजीत नंदलाल को 66 किलो वर्ग में रजत और रजिंदर सिंह को 0 किलो वर्ग में कांस्य मिला । 
•    भारतीय जूडो महासंघ ने 2018 में होने वाले राष्ट्रमंडल जूडो चैम्पियनशिप की मेजबानी भारत को दी  है। इसकी मेजबानी जयपुर को करनी है।
•    राष्ट्रमंडल जूडो चैम्पियनशिप के तहत कैडेट्स, सीनियर्स, मास्टर्स एवं विजुअली ईम्पेयर्ड वर्ग के मुकाबले होते हैं। यह पहला मौका है, जब राष्ट्रमंडल जूडो चैम्पियनशिप का आयोजन भारत में हो रहा है। इसकी तारीफ हालांकि अभी तय नहीं की गई है।
•    

Read More
Read Less

दो भारतीयों विद्वानों उच्चतम मंगोलियाई सम्मान मिला

मंगोलिया ने दो भारतीय विद्वानों–लोकेश चंद्र और मंसूरा हैदर को मंगोलियन स्टडीज में उनके योगदान के लिए अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘नॉर्थ स्टार’ से 28/4/2016 को नवाजा।     

•    मंगोलिया के विदेश मंत्री लुनडेग प्यूरेवसुरेन ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के अध्यक्ष लोकेश चंद्र और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के पूर्व अकादमिक सलाहकार मंसूरा हैदर को मंगोलियाई दूतावास में एक कार्यक्रम में इस पुरस्कार से सम्मानित किया। 
•    इसमें केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भी हिस्सा लिया। 
•    इन्हें ये पुरस्कार दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों के निर्माण और मंगोलिया के इतिहास और संक्रोतो में दिए गये योगदान के लिए दिया गया है 
•    मंगोलिया पूर्व और मध्य एशिया में एक भूमि से घिरा देश है। इसकी सीमाएं उत्तर में रूस, दक्षिण, पूर्वी और पश्चिमी में चीन से मिलती हैं। 
•    मंगोलिया की सीमा कज़ाख़िस्तान से नहीं मिलती, लेकिन इसकी सबसे पश्चिमी छोर कज़ाख़िस्तान के पूर्वी सिरे से केवल 24 मील (38 किमी) दूर है। 
•    देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर उलान बाटोर है, जहाँ देश की लगभग 38% जनसंख्या निवास करती है। मंगोलिया में संसदीय गणतंत्र है।

Read More
Read Less

All Rights Reserved Top Rankers