योइशिरोउएनो होंडा कार्स इंडिया के नये अध्यक्ष और सीईओ नियुक्त हुए
23 फरवरी 2016 को होंडा मोटर कंपनी ने भारत में अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ ) के रूप में योइशिरोउएनो के नाम की घोषणा की।
• योइशिरोउएनो1 अप्रैल 2016 से कत्सुशीइनौए की जगह लेंगे
• कत्सुशीयूरोप के लिए होंडा मोटर के संचालन अधिकारी और मुख्य संचालन अधिकारी के रूप में चुने गये हैं .
• योइशिरोउएनोहोंडा मलेशिया एसडीएन के सीईओ औरएमडीरह चुके हैं
• इससे पहले वो अमेरिकी होंडा मोटर कंपनी के ऑटोमोबाइल बिक्री के सहायक उपाध्यक्ष थे
• उन्होंने 30 साल तक होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड के साथ काम किया है
• उन्होंने न्यूजीलैंड और थाईलैंड में भी अपनी सेवाएं दी हैं
भारत में होंडा कंपनी बहुत जानी मानी है और इसे आज भी हीरो कंपनी से जोड़कर देखा जाता है लेकिन दोनों कंपनी के अलग होने के बाद होंडा के लिए भारत में अपनी पहचान को उसी स्तर पर बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है .

25 फरवरी 2016 को राजेंद्र सिंह को भारतीय तटरक्षक बल का महानिदेशक नियुक्त किया गया . वो इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले गैर नौ-सैनिक हैं .
24 फ़रवरी 2016 को विश्व व्यापार संगठन ने संयुक्त राज्य अमेरिका के पक्ष में फैसला सुनाया । अमेरिका ने इस मुक़दमे में सौर निर्यात के खिलाफ नई दिल्ली के भेदभाव को चुनौती दी थी ।
23 फरवरी 2016 न्यायमूर्ति सुभ्रोकमल मुखर्जी ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के 28 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
24फ़रवरी 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीकी अध्यक्षता मेंकेंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और मालदीव के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए इससेअंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन में दोहरे टैक्स के मापदंड से बचा जा सकता है .



