Current Affairs
Hindi

रियो में स्ट्रीट चाइल्ड गेम्स में भारतीय बच्चों ने जीते पदक

भारत के सड़क पर रहने वाले बच्चों की एक टीम ने रियो डी जनेरियो, ब्राजील में आयोजित 'स्ट्रीट चाइल्ड' खेलों में भारत के लिए पांच पदक जीत लिया है। बच्चों के स्थानीय प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के बाद एनजीओ करुणालय ने उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए कोच नियुक्त किये। 
•    "मेरे अब बुरुंडी, पाकिस्तान, मिस्र, ब्रिटेन, अर्जेंटीना और ब्राजील से दोस्त हैं। यह मेरे लिए बहुत, ख़ुशी की बात है ", एक पदक विजेता ने कहा।
•    हपसीबा, ने  लड़कियों के 100 मीटर के डैश में एक स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा लड़कियों की  400 मीटर की दौड़ में रजत और 100 मीटर बाधा दौड़ में  कांस्य पदक जीता।
•    16 वर्षीय ये लड़की चेन्नई से चुने गए पांच बच्चों में से हैं जिन्हे स्ट्रीट चाइल्ड गेम्स में खलने का मौका दिया गया ।
•    यह खेल एक अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन स्ट्रीट चाइल्ड यूनाइटेड के द्वारा आयोजित या जाता है जिन्होंने हपसीबा और बाकी बच्चों की हवाई यात्रा का भी प्रबंध किया। 
•    एनजीओ हाशिए पर रह रहे सड़क के बच्चों को एकजुट होकर खेलने और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करता है। 
•    टूर्नामेंट 14 से 20 मार्च तक के लिए आयोजित किया गया था। 
•    अशोक, ने लड़कों के शॉट पुट में एक कांस्य पदक जीता, और एक अन्य टीम के सदस्य, स्नेहा ने 4x100 मीटर रिले दौड़ में तीसरे स्थान पर आकर कांस्य पदक अपने नाम किया

Read More
Read Less

23 मार्च 2016 विश्व मौसम विज्ञान दिवस

23 मार्च 2016 को विश्व मौसम विज्ञान दिवस-2016 (डब्ल्यूएमडी) मनाया गया, इस वर्ष का विषय था – गर्म, सूखा, भीगा - भविष्य का चेहरा.
•    डब्ल्यूएमडी-2016 के विषय द्वारा जलवायु परिवर्तन पर ध्यान केन्द्रित करने का प्रयास किया गया है क्योंकि बदलते मौसम के कारण मौसम में असमय एवं अप्राकृतिक परिवर्तन आ रहे हैं.
•    प्रत्येक वर्ष इस दिन जलवायु परिवर्तन से संबंधित शोध किये जाने पर पुरस्कार भी दिए जाते हैं. 
•    इस पुरस्कार में अन्तरराष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन पुरस्कार, प्रोफेसर डॉ विल्हो वैसैला पुरस्कार एवं द नोरबर्ट गेबियअर मम्म अन्तरराष्ट्रीय पुरस्कार शामिल हैं.
•    23 मार्च को मनाया जाने वाला अन्तरराष्ट्रीय मौसम विज्ञान वर्ष 1950 में विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) कन्वेंशन आरंभ किये जाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है.
•    डब्ल्यूएमओ, मौसम विज्ञान की जानकारी देने के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसी है जिसे 1951 में भू-विज्ञान एवं जल विज्ञान सम्बन्धी परिचालन के लिए आरंभ किया गया. 
•    इसका गठन अन्तरराष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन (आईएमओ) से हुआ जिसे 1873 में आरंभ किया गया. वर्तमान में 189 सदस्य राष्ट्र इसमें शामिल हैं.
•    वर्ष 2015 में विश्व मौसम विज्ञान दिवस का विषय था - जलवायु कार्य योजना हेतु जलवायु ज्ञान.

Read More
Read Less

'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' का शुभारंभ

कृषि को देश की अर्थव्यवस्था के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण बताते हुए केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने 22 मार्च 2016 को 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' और 'एकीकृत पैकेज बीमा योजना' की शुरुआत की। 
•    उन्होंने कहा कि इन संशोधित बीमा योजनाओं में कृषि क्षेत्र की समस्या को दूर करने की क्षमता है और एक अप्रैल से खरीफ फसलों को सुरक्षा देने के लिए इन्हें मिशन मोड पर लागू किया जाएगा।
•    उन्होंने कहा, "यह फसल बीमा पहले से अलग तरह का है और यह अंतर भारतीय किसानों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है।" जेटली ने कहा कि इस योजना का दायरा बड़ा होने के कारण बड़े जोखिम को छोटे प्रीमिय से सुरक्षा दी जा सकती है।
•    इस बीमा योजना के तहत खरीफ फसलों और तिलहनों के लिए किसानों के लिए देय प्रीमियम सम एश्योर्ड का दो फीसदी और रवी फसलों के लिए 1.5 फीसदी है। 
•    फसल खराब होने की स्थिति में किसानों को अधिक भुगतान किया जाएगा। शेष प्रीमियम राशि में से आधा केंद्र सरकार और आधा राज्य सरकार वहन करेगी।
•    सरकार योजना के दायरे में 50 फीसदी किसानों को लाना चाहती है। 
•    इनमें से अधिकांश ऐसे किसान होंगे, जो सिंचाई के लिए पूरी तरह बारिश पर ही निर्भर होते हैं। 
•    वित्तीय सेवा सचिव अंजुली छिब दुग्गल और राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के अध्यक्ष हर्ष कुमार भानवाला भी मौके पर मौजूद थे।
•    फसल बीमा योजना को लागू करने के बारे में चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाबार्ड में सभी बैंकों और बीमा कंपनियों के अधिकारियों से मिलने वाले हैं। 
•    बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के दायरे में 50 फीसदी से अधिक किसानों को लाने के लिए तरीके पर विचार किया जाएगा।

Read More
Read Less

कैबिनेट में कैपिटल गुड्स पॉलिसी मंजूर

कैबिनेट ने 23 मार्च 2016 को  कैपिटल गुड्स सेक्टर के लिए खास पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। 
•    सरकार ने मेक इन इंडिया वीक में इस पॉलिसी का एलान किया था। 
•    पॉलिसी के तहत सरकार ने 2022 तक 2.1 करोड़ रोजगार मुहैया कराने का लक्ष्य रखा है।
•    इसके अलावा कैबिनेट नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के लिए यूएई के साथ करार को भी मंजूरी दे दी है।
•    कैबिनेट ने आज कीऊल-हाथिदह और रांची-हटिया रेल लाइन को डबल करने को भी मंजूरी दे दी है। 
•    इसके अलावा सस्ते ग्रामीण आवास के लिए रियायतों को भी हरी झंडी मिल गई है। 
•    कैबिनेट अगले वित्त वर्ष में एयर इंडिया में 49 फीसदी हिस्सा बेचने का लक्ष्य रखा है।
•    इस दौरान कुल मैन्यूफैक्चरिंग गतिविधि में कैपिटल गुड्स की हिस्सेदारी बढ़ाकर 20 फीसद करने का लक्ष्य निर्धारित गया है. वर्तमान में अभी यह 12 फीसद है.
•    कैपिटल गुड्स नीति का मकसद ऐसी व्यवस्था को तैयार करना है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी हो.
•    इसके जरिये वर्ष 2025 तक 7.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के उत्पादन को हासिल करने का लक्ष्य है. वर्तमान में यह 2.3 लाख करोड़ रुपये है.

Read More
Read Less

प्रधानमंत्री ने डॉ अम्बेडकर नेशनल मेमोरियल फाउंडेशन की पट्टिका का अनावरण किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21-03-2016 दिल्ली में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर नेशनल मेमोरियल का शिलान्यास किया। 
•    डॉ. अंबडेकर मेमोरियल लेक्चर के दौरान बाबा साहेब को याद कर कहा कि वह मानवीय मूल्यों के रखवाले थे। 
•    उन्होंने समाज के एकीकरण का काम किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर कहा कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को सीमित करना गलत है।
•    उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी ने इस मेमोरियल के लिए पहल की, लेकिन उनके बाद जिनकी सरकार आई, उनके दिल में अंबेडकर नहीं रहे।उन्होंने कहा, ‘मैं 14 अप्रैल 2018 को इस स्मारक का उद्घाटन करने आऊंगा।
•    डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था और उनकी मृत्यु 6 दिसम्बर 1956 में हुई . 
•    भीमराव आंबेडकर को बाबा कह कर संबोधित किया जाता है .उन्हें संविधान का निर्माता माना जाता है . 
•    भीमराव आंबेडकर ने दलितों के उत्थान के लिए कई रुढ़िवादी नीतिओं को समाज के खिलाफ जाकर तोड़ा .

Read More
Read Less

न्यायमूर्ति एच एल दत्तू अंतरराष्ट्रीय समन्वय समिति ब्यूरो के सदस्य के रूप में नियुक्त

भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के प्रमुख न्यायमूर्ति एच एल दत्तू को मार्च 2016 में अंतर्राष्ट्रीय समन्वय समिति ब्यूरो, राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था (जेनेवा) के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया.
•    न्यायमूर्ति एच एल दत्तू के अंतर्राष्ट्रीय समन्वय समिति ब्यूरो के सदस्य के रूप में नियुक्त होने के साथ ही एनएचआरसी (भारत) अब राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था (जेनेवा) में मंगोलिया, कतर और ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ एशिया-प्रशांत क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगा.
•    न्यायमूर्ति दत्तू 28 सितंबर 2014 से 2 दिसंबर 2015 तक भारत के प्रधान न्यायाधीश थे. दत्तू केरल और छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी रह चुके हैं. 23 फरवरी 2016 को उन्हें भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष चुना गया.  
•    वर्ष 1950 में कर्नाटक के चिकमगलुरू जिले में जन्मे न्यायमूर्ति दत्तू ने बेंगलुरू में एलएलबी की पढ़ाई की और 23 अक्तूबर, 1975 को एक वकील के तौर पर कर्नाटक बार काउंसिल में पंजीकरण कराया. 
•    उन्होंने दीवानी, फौजदारी, संवैधानिक और कराधान मामलों में वकालत की.
•    उन्हें 18 दिसंबर, 1995 को कर्नाटक उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया गया और 12 फरवरी, 2007 को वह छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने.
•    8 मई 2007 को उनका तबादला कर उन्हें केरल उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया. 
•    उन्हें 17 दिसंबर, 2008 को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश बनाया गया और 28 सितंबर, 2014 को वह देश के प्रधान न्यायाधीश बने. 
•    2 दिसंबर 2015 को वह सेवानिवृत्त हो गए.

Read More
Read Less

महाराष्ट्र: एडवोकेट जनरल श्रीहरि अणे ने दिया इस्तीफा

महाराष्ट्र के महाधिवक्ता श्रीहरि अणे ने पृथक मराठवाड़ा राज्य संबंधी बयान पर छिड़े विवाद के बाद राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। 
•    शिवसेना ने एडवोकेट जनरल के बयानों पर आपत्ति जताते हुए यह टिप्पणी की है .हालांकि विरोध के बाद एजी ने 22-03-2016 को इस्तीफा दे दिया .
•    नागपुर के रहने वाले श्रीहरि ने विदर्भ को महाराष्ट्र से अलग करने की मांग का समर्थन किया था और एजी बनने के बाद बी उन्होंने इस मांग को दोहराया.
•    महाराष्ट्र के महाधिवक्ता श्रीहरि अणे की अलग मराठवाड़ा राज्य बनाने संबंधी टिप्पणी पर महाराष्ट्र विधानमंडल के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ था। 
•    उन्होंने यह भी कहा है कि न तो राज्यपाल ने और न ही मुख्यमंत्री ने उन्हें महाधिवक्ता पद से इस्तीफा देने को कहा था। मगर मैंने दो वजहों से महाधिवक्ता पद से इस्तीफा दिया।
•    राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने विधानसभा में इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इस्तीफे को स्वीकार करने के लिए राज्यपाल से आग्रह किया जाएगा।

Read More
Read Less

भारत का अगस्त्यमाला बायोस्फीयर रिजर्व, यूनेस्को बायोस्फीयर रिज़र्व नेटवर्क में शामिल

भारत के पश्चिमी घाट में स्थित अगस्त्यमाला बायोस्फीयर रिजर्व को यूनेस्को द्वारा विश्व के 20 नए बायोस्फीयर रिज़र्व नेटवर्क में 19 मार्च 2016 को शामिल किया गया.
•    अन्तरराष्ट्रीय समन्वय परिषद द्वारा पेरू की राजधानी लीमा में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में इसे शामिल किया गया. 
•    इससे विश्व के 120 देशों में कुल बायोस्फीयर रिज़र्व की संख्या 669 हो गयी जिसमें 16 ट्रांसबाउंड्री साइट्स (दो देशों में मौजूद) हैं.
•    दक्षिण भारत में पश्चिमी घाट पर स्थित अगस्त्यमाला बायोस्फीयर रिजर्व में अनेक चोटियां हैं जो समुद्र से 1868 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं. उष्णकटिबंधीय वनों वाले इस क्षेत्र में 2254 प्रकार के पौधे हैं जिसमें लगभग 400 प्रजातियां स्थानीय हैं.
•    कुछ खेतिहर पौधे जैसे जामुन, जायफल, काली मिर्च और केला भी इस प्रदेश में मौजूद हैं. तीन वन्यजीव अभ्यारणय, शेंदुरनी, पेप्पारा, नेयार एवं कलाकड़ मुंडनथुराई टाइगर रिज़र्व इस क्षेत्र में ही शामिल हैं.
•    अगस्त्यमाला बायोस्फीयर रिजर्व की स्थापना वर्ष 2001 में की गयी, यह केरल एवं तमिलनाडु दो राज्यों में फैला हुआ है.
•    प्रत्येक वर्ष नए बायोस्फीयर रिजर्व को यूनेस्को की अंतर्राष्ट्रीय समन्वय परिषद द्वारा शामिल किया जाता है जिसमें यूनेस्को के 34 प्रतिनिधि शामिल होते हैं.
 

Read More
Read Less

निको रोसबर्ग ने ऑस्ट्रेलिया ग्रां प्री 2016 का खिताब जीता

फॉर्मूला वन टीम मर्सिडीज के चालक निको रोसबर्ग ने 21 मार्च 2016 को अल्बर्ट पार्क, मेलबोर्न, ऑस्ट्रेलिया में वर्ष 2016 सत्र की पहली फॉर्मूला वन रेस ऑस्ट्रेलियाई ग्रां प्री का खिताब जीत लिया. 
•    इस रेस में 11 टीमों ने हिस्सा लिया.
•    निको रोसबर्ग – मर्सिडीज – प्रथम स्थान 
•    लुईस हैमिल्टन – मर्सिडीज – द्वितीय स्थान 
•    सेबेस्टियन वेट्टेल – फेरारी – तृतीय स्थान 
•    डैनियल रिकार्डो - रेड बुल – चतुर्थ स्थान 
•    फेलिप मासा – विलियम्स – पाँचवाँ स्थान 
•    निको रोसबर्ग के करियर का यह 15वां फॉर्मूला वन ग्रां प्रि खिताब है. मर्सिडीज के लुईस हैमिल्टन दूसरे और फेरारी के सेबेस्टियन वीटल तीसरे स्थान पर रहे.
•    रोसबर्ग ने रेस तीन बार के विश्व चैंम्पियन हैमिल्ट से आठ सेकेंड जल्दी पूरी की। हैमिल्टन ने पोल पोजिशन से रेस शुरु की थी। 
•    हैमिल्टन द्वारा 2015 में अंतिम तीन रेस जीतने के बाद यह रोसबर्ग की लगातार चौथी ग्रां प्री जीत थी।
•    फेरारी चालक सेबेस्टियन वेट्टेल, जिन्होंने मर्सिडीज जोड़ी की तुलना में तेजी से शुरुआत की थी, 36 लैप पूरा करने पर उन्हें टायर बदलवाना पड़, इसके बावजूद वह स्थानीय नायक डैनियल रिकार्डो और फेलिप मासा को पीछे छोड़ते हुए तीसरे स्थान पर रहे।

Read More
Read Less

पंजाब विधानसभा ने कृषि ऋणग्रस्तता निपटान विधेयक-2016 पारित किया

22 मार्च 2016 को पंजाब विधानसभा ने कृषि ऋणग्रस्तता निपटान विधेयक-2016 पारित किया. बिल में निर्दिष्ट किया गया है कि ऋण पर देय ब्याज की गणना सरकार द्वारा अधिसूचित दर पर ही की जाएगी.
•    यह वार्षिक आधार पर बैंकों द्वारा दी जाने वाली ब्याज की दरों के अनुसार तय होगा.
•    इस विधेयक का उद्देश्य किसानों को कर्ज से संबंधित विवादों का निष्पक्ष और शीघ्र निपटान करना है.
•    इसमें यह भी निर्देश दिया गया है कि यदि देनदार गिरवी रखी गयी संपत्ति की मूल राशि से अधिक अथवा दोगुनी राशि का भुगतान कर देता है तो वह संपत्ति ऋण से मुक्त समझी जाएगी.
•    विधानसभा ने भी यह प्रस्ताव रखा कि अधिनियम के लागू होने से कोई भी सिविल कोर्ट ऋण सम्बन्धी पारित किये गये विधेयक के तहत मामले की सुनवाई कर सकेगा.
•    अधिनियम लागू हो जाने के पश्चात् सिविल कोर्ट में मौजूद इस प्रकार का कोई भी केस क्षेत्राधिकार वाले फोरम में स्थानांतरित हो जाएगा.

Read More
Read Less

All Rights Reserved Top Rankers