Current Affairs
Hindi

महाराणा प्रताप के स्मरण में 100 रुपये एवं वितरण हेतु 10 रुपये का सिक्का जारी

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 9 मई 2016 को महाराणा प्रताप के स्मरण में 100 रुपये का स्मारक सिक्का एवं 10 रूपये का सिक्का वितरण हेतु जारी किया. 
यह महाराणा प्रताप की 475वें जन्मदिवस थी .
यह सिक्का संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा द्वारा जारी किया गया.
•    महाराणा प्रताप एक वीर योद्धा थे तथा वे कुशल रणनीतिज्ञ भी थे. 
•    उन्होंने बहादुरी से मुगलों के खिलाफ युद्ध किया एवं लोगों की रक्षा की.
•    वे मेवाड़ के शासक थे, यह क्षेत्र वर्तमान के राजस्थान के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में मौजूद है.
•    प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ शुक्ल के तीसरे दिन उनका जन्मदिवस मनाया जाता है.
•    वे उदयपुर के संस्थापक उदय सिंह द्वितीय एवं महारानी जयवंता बाई के बड़े पुत्र थे.
•    वे राजपूत परिवार में सिसोदिया घराने से ताल्लुक रखते थे.
केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा वर्ष 2015-16 में महाराणा प्रताप का जन्मदिवस राजस्थान सरकार के सहयोग से मनाया जा रहा है.

Read More
Read Less

इन्फोसिस फाउंडेशन ने आईआईएसईआर के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए

9 मई 2016 को इन्फोसिस की इन्फोसिस फाउंडेशन ने भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं शैक्षणिक संस्था के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए.इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना है.
•    इस समझौते के तहत इनफ़ोसिस आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को छात्रवृत्ति, फेलोशिप और यात्रा भत्ते के जरिए उच्च गुणवत्ता वाली विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान का मौका प्रदान करेगा.
•    इस समझौते के मुताबिक ‘द इंफोसिस एंडाओमेंट फंड' के तौर पर पांच करोड़ रुपये के कोष के जरिए सालाना कम से कम 50 छात्रों को फायदा पहुंचाया जायेगा.
•    इसकी स्थापना 1996 में समाज के वंचित वर्गों के छात्रो को सहायता पहुचाने के लिए की गयी थी.
•    फाउंडेशन शिक्षा, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, कला और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में कार्यक्रमों का समर्थन करता है.
•    फाउंडेशन सुधा मूर्ति, इन्फोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी, के नेतृत्व में कार्यरत है.

Read More
Read Less

11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया गया

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 11 मई 2016 को भारत भर में मनाया गया.
•    राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता में एक समारोह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया.
•    राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2016 का विषय ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान’ है.
•    पूरे देश में शैक्षणिक संस्थान तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से सम्बन्धित संस्थान इसे भारत की प्रौद्योगीकीय क्षमता के विकास को बढ़ावा देने के लिये मनाते हैं.
•    इस दिन उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिये वैज्ञानिकों एवं प्रौद्योगिकीविदों को पुरस्कृत भी किया जाता है.
•    राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस वर्ष 1998 में 11 मई के दिन भारत द्वारा अपना दूसरा सफल परमाणु परीक्षण करने के याद में मनाया जाता है.
•    यह परमाणु परीक्षण पोखरण, राजस्थान में किया गया था.
•    घरेलू स्तर पर तैयार एयरक्राफ्ट 'हंस-3' ने भी 11 मई को बेंगलुरु में परीक्षण उड़ान भरी थी और इसी दिन त्रिशूल मिसाइल का भी सफल परिक्षण किया गया था.

Read More
Read Less

शशांक मनोहर ने बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

10 मई 2016 को शशांक मनोहर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड, आईसीसी और एशियन क्रिकेट परिषद में भारतीय बोर्ड के प्रतिनिधि पद से त्यागपत्र दे दिया. 
•    आईसीसी अध्यक्ष का चुनाव इसी महीने के अंत में उसकी स्वतंत्र लेखा परीक्षा समिति के अध्यक्ष की निगरानी में होगा. आईसीसी के सभी पूर्व और वर्तमान निदेशक चुनाव लड़ने के पात्र होंगे.
•    उम्मीदवारों को साथी आईसीसी निदेशक ही नामित कर सकता है और एक निदेशक सिर्फ एक नामांकन कर सकता है.
•    कोई भी नामित कम से कम दो पूर्ण सदस्य निदेशकों के समर्थन से चेयरमैन पद के लिए उम्मीदवारी पेश कर सकता है.
•    उनका कार्यकाल जून 2016 में समाप्त हाना था
•    शशांक मनोहर की छवि भारतीय क्रिकेट में 'मिस्टर क्लीन' की रही है.
•    वे इससे पहले साल 2008 से 2011 तक भी बीसीसीआई अध्यक्ष रह चुके हैं.

Read More
Read Less

भारतीय-अमेरिकी रेवती बालकृष्णन ‘टेक्सस एलिमेंटरी टीचर आफ दि ईयर’ से सम्मानित

11 मई 2016 को भारतीय-अमेरिकी अध्यापक रेवती बालकृष्णन अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा द्वारा ‘टेक्सस एलिमेंटरी टीचर आफ दि ईयर’ से सम्मानित की गयी.
•    उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए वाइट हाउस द्वारा सम्मानित किया गया.
•    वे पैटसी सोमर प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका के रूप में कार्यरत है. 
•    उनके स्कूल में करीब 30 प्रतिशत विद्यार्थी एशियाई या भारतीय हैं.
•    53 वर्ष की रेवती बालकृष्णन वर्तमान में सोमर में पांचवी ग्रेड के जरिए तीसरी कक्षा में गणित पढ़ा रहीं है और अब वे ‘नेशनल टीचर आफ दि ईयर’ प्रतिस्पर्धा में टेक्सास का प्रतिनिधित्व करेंगी.
•    ऑस्टिन में बसी रेवती मूलतः चेन्नई की है और शिक्षक बतौर काम करने से पहले वे लिबर्टी म्यूच्यूअल कंपनी में 12 साल तक सिस्टम एनालिस्ट के रूप में काम कर चुकी है.
•    उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया और वे अपने सीधी शिक्षण शैली के लिए जानी जाती है.

Read More
Read Less

आईएनएएस 300 में भारतीय नौसेना के सी-हैरियर विमान की विदाई

गोवा में आयोजित एक समारोह में भारतीय नौसेना एयर स्क्वायड्रन (आईएनएएस 300) के सी-हैरियर विमानों को विदाई दी गई. उसके स्थान पर  मिग-29के लड़ाकू विमान शामिल किए गए हैं.
•    आईएनएएस 300 ने 33 वर्षों तक भारतीय नौसेना को अपनी सेवाएं दी.
•    6 दशक पहले आईएएनएस 300 ब्राउड्री में इसे कमीशन किया गया 
•    दो दशकों तक उल्लेखनीय सेवा के बाद 1983 में स्क्वायड्रन को सी-हैरियर के साथ लगाया गया.
•    इस विमान का स्थान मिग-29 के से लैस नए स्क्वायड्रन ने लिया है.
•    एडमिरल आर.के. धोवन ने देश की रक्षा में स्क्वायड्रन द्वारा निभाई गई भूमिका
•    बैटन मिग-29के स्क्वायड्रन को सौंपा.
•    मिग-29के स्क्वायड्रन ने सबसे कम समय में आईएनएस विक्रमादित्य के साथ लड़ाकूओं का एकीकरण किया.
•    समारोह में आईएनएएस 300 की गौरवशाली परंपरा के अनुसार पुराने की जगह नए के स्थान लेने का संकेत प्रदान किया गया.
•    वायु प्रदर्शन के बाद परंपरागत रूप से सी-हैरियर वासिंग डाउन कार्यक्रम हुआ.
•    एडमिरल आर.के. धोवन ने इस अवसर पर फस्ट डे कवर जारी किया.

Read More
Read Less

स्विट्ज़रलैंड में यश चोपड़ा की कांसे की मूर्ति स्थापित की गयी

4 मई 2016 को स्विट्ज़रलैंड सरकार ने यश चोपड़ा के सम्मान में विशेष मूर्ति स्थापति की.
•    250 किलोग्राम की इस कांसे की मूर्ति का उनकी पत्नी पामेला चोपड़ा एवं बहू रानी मुखर्जी द्वारा उद्घाटन किया गया. 
•    इस मूर्ति को कुर्साल क्षेत्र में इंटरलेकेन के मध्य स्थापित किया गया है.
•    उन्हें स्विट्ज़रलैंड की खूबसूरत लोकेशन में शूटिंग करने के कारण यह सम्मान प्रदान किया गया. इस कारण स्विट्ज़रलैंड में दक्षिण एशिया से पर्यटकों का आना जाना बढ़ा.  
•    यश चोपड़ा को इससे पहले भी इंटरलेकेन सरकार द्वारा सम्मानित किया जा चुका है.
•    इससे पहले उन्हें वर्ष 2011 में इंटरलेकेन सरकार द्वारा एम्बेसडर ऑफ़ इंटरलेकेन अवार्ड से सम्मानित किया गया.
•    इसके अतिरिक्त जुन्ग्फ्राऊ रेलवे द्वारा उनके नाम पर एक रेल का नाम भी रखा गया, उनके अतिरिक्त केवल एडोल्फ़ गुएर को यह सम्मान दिया गया था.
•    पांच सितारा विक्टोरिया जुन्ग्फ्राऊ ग्रैंड होटल एवं स्पा में एक स्वीट भी उनके नाम पर रखा गया.

Read More
Read Less

भारतीय रेल मंत्रालय ने शुरू की ‘भारत दर्शन’

भारतीय रेल मंत्रालय ने तीर्थ यात्रियों को बड़ी सुविधा देते हुए ‘भारत दर्शन’ ट्रेन की शुरुआत की है। यह ट्रेन तीर्थयात्रियों को कई तीर्थस्थानों के दर्शन कराएगी। ट्रेन का सफ़र होगा 15 दिनों का होगा
•    भारतीय रेल मंत्रालय ने तीर्थयात्रियों के लिए ‘भारत दर्शन’ नाम से एक ट्रेन की शुरुआत की है।
•    इस ट्रेन में दस डिब्बे लगे हुए हैं, और इसका पूरा सफ़र 15 दिनों का है।
•    यह ट्रेन 8 मई को अपनी पहली यात्रा से पहले टेस्ट के लिए चंडीगढ़ से रवाना हुई।
•    जिसके तहत यह ट्रेन दिल्ली से होते हुए अयोध्या, वाराणसी, गया, बैद्द्यानाथ धाम, जगन्नाथ पुरी से होते हुए गंगासागर पहुंचेगी।
•    भारतीय रेल मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, “यह ट्रेन तीर्थयात्रियों को बजट फ्रेंडली पैकेज की सुविधा देगी। 
•    इस ट्रेन में सफर के लिए एक यात्री को  एक दिन का 830 रुपये किराया चुकाना होगा 
•    यह ट्रेन महत्व0पूर्ण धार्मिक स्था नों को कवर करेगी”।
•    इस ट्रेन में प्रशिक्षित टूर मैनेजर भी उपलब्ध होंगे।
•    रेल मंत्रालय ने ‘भारत दर्शन’ पैकेज में रेल यात्रा, सड़क परिवहन, ठहरने की व्यजवस्थाम, भोजन की व्य्वस्थार और तीर्थ स्थाेनों के दर्शन सभी को सम्मिलित किया है।
•    इस योजना के तहत यह ट्रेन सात ज्योइतिर्लिंगों की यात्रा भी कराएगी, जिसके लिए यह ट्रेन 23 मई को ही चंडीगढ़ से रवाना होगी।
•    इसके अलावा ट्रेन शिरडी समेत दक्षिण दर्शन की यात्रा भी कराएगी, इस रूट पर ट्रेन को 27 जून को भेजा जायेगा 

Read More
Read Less

वैज्ञानिकों ने पहली बार मंगल ग्रह के वातावरण में ऑक्सीजन ढूंढ़ निकाला है।

•    चार दशक पहले इसके कुछ संकेत मिले थे।
•    हालांकि ऑक्सीजन की जो मात्रा पाई गई है, वह उम्मीद से आधी है। 
•    इस खोज में वैज्ञानिकों ने स्ट्राटोफेरिक ऑब्जरवेटरी फॉर इन्फ्रारेड एस्ट्रोनॉमी (सोफिया) मशीन का प्रयोग किया था। 
•    सोफिया की मदद से वह लाल ग्रह के पर्यावरण की विविधता का अध्ययन आगे भी जारी रखेंगे।
•    सोफिया अभियान से जुड़ी वैज्ञानिक पामेला मैरकम के मुताबिक, मंगल के पर्यावरण में आणविक ऑक्सीजन को मापना काफी मुश्किल काम है। 
•    मैरकम ने कहा कि ग्रह पर इन्फ्रारेड तंरगों का पता लगाने के लिए भी परमाणुओं का पता लगाना जरूरी है और सोफिया के द्वारा यह संभव है। 
•    इसकी मदद से अंतरिक्ष वैज्ञानिक लाल ग्रह पर मौजूद ऑक्सीजन और धरती पर मौजूद ऑक्सीजन में आसानी से अंतर कर पाते हैं। 
•    सोफिया अभियान अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और जर्मनी के अंतरिक्ष केंद्र का संयुक्त अभियान है। इसमें 100 इंच के व्यास का टेलीस्कोप लगा है।
•    ग्रह पर 95 फीसदी कार्बन डाईऑक्साइड और तीन फीसदी नाइट्रोजन है, जो जीवन की संभावना के लिए मुफीद नहीं है। 
•    1970 के दशक में द वाइकिंग और मारीनर अभियान ने भी मंगल ग्रह के पर्यावरण में मौजूद परमाणु ऑक्सीजन का आकलन किया था।

Read More
Read Less

वैज्ञानिकों ने पहली बार मंगल ग्रह के वातावरण में ऑक्सीजन ढूंढ़ निकाला है।

•    चार दशक पहले इसके कुछ संकेत मिले थे।
•    हालांकि ऑक्सीजन की जो मात्रा पाई गई है, वह उम्मीद से आधी है। 
•    इस खोज में वैज्ञानिकों ने स्ट्राटोफेरिक ऑब्जरवेटरी फॉर इन्फ्रारेड एस्ट्रोनॉमी (सोफिया) मशीन का प्रयोग किया था। 
•    सोफिया की मदद से वह लाल ग्रह के पर्यावरण की विविधता का अध्ययन आगे भी जारी रखेंगे।
•    सोफिया अभियान से जुड़ी वैज्ञानिक पामेला मैरकम के मुताबिक, मंगल के पर्यावरण में आणविक ऑक्सीजन को मापना काफी मुश्किल काम है। 
•    मैरकम ने कहा कि ग्रह पर इन्फ्रारेड तंरगों का पता लगाने के लिए भी परमाणुओं का पता लगाना जरूरी है और सोफिया के द्वारा यह संभव है। 
•    इसकी मदद से अंतरिक्ष वैज्ञानिक लाल ग्रह पर मौजूद ऑक्सीजन और धरती पर मौजूद ऑक्सीजन में आसानी से अंतर कर पाते हैं। 
•    सोफिया अभियान अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और जर्मनी के अंतरिक्ष केंद्र का संयुक्त अभियान है। इसमें 100 इंच के व्यास का टेलीस्कोप लगा है।
•    ग्रह पर 95 फीसदी कार्बन डाईऑक्साइड और तीन फीसदी नाइट्रोजन है, जो जीवन की संभावना के लिए मुफीद नहीं है। 
•    1970 के दशक में द वाइकिंग और मारीनर अभियान ने भी मंगल ग्रह के पर्यावरण में मौजूद परमाणु ऑक्सीजन का आकलन किया था।

Read More
Read Less

All Rights Reserved Top Rankers