Current Affairs
Hindi

प्रदीप राव भारत के उप नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक नियुक्त

ऑडिट सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हिंदूपुर प्रदीप राव को शुक्रवार को उप नियंत्रक व महालेखा परीक्षक (कैग) नियुक्त किया गया।

•    राव भारतीय अंकेक्षण व लेखा सेवा के 1981 बैच के अधिकारी हैं। 
•    वे इस समय अतिरिक्त कैग के रूप में काम कर रहे हैं।
•    कार्मिक व प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने राव को एक जुलाई 2016 से डिप्टी कैग नियुक्त करने को मंजूरी दी है। 
•    कैग देश का शीर्ष अंकेक्षण निकाय है। 
•    कैग के सामने जो कागजात रखे जाते हैं उसमें जो वर्णन होता है उसमें सही प्रक्रिया अपनाई गई या नहीं अपनाई गई यह पता चलता है।
•    कैग बजट की छानबीन भी करता है खासकर राजस्व की.
•    कैग की रिपोर्ट तकनीकी और आर्थिक पैरामीटर के आधार पर रिपोर्ट तैयार करती है। 

Read More
Read Less

अक्षय ऊर्जा में निवेश आकर्षित करने में तीसरे स्थान पर भारत

भारत सोलन एनर्जी और दूसरे अक्षय ऊर्जा विकल्प  के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 
•    अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में देश के आकर्षण संबंधी सूचकांक में भारत तीसरे स्थान पर हैं। 
•    इसमें पहले और दूसरे स्थान पर क्रमश: अमेरिका तथा चीन हैं।

•    रेटिंग एजेंसी अर्नस्ट् एंड यंग की एक रिपोर्ट के अनुसार, इसका मुख्य कारण भारत सरकार का अक्षय ऊर्जा पर जोर के साथ नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा परियोजनाओं का समय पर क्रियान्वयन है।
•    अन्स्र्ट एंड यंग के बयान के मुताबिक सूचकांक में उभरते बाजारों की हिस्सेदारी आधी है। 
•    वहीं शीर्ष 30 देशों में चार अफ्रीकी देशों को जगह मिली है। 
•    एक दशक पहले केवल चीन तथा भारत इस मामले में आकर्षक गंतव्य थे और अक्षय उर्जा निवेश के मामले में विकसित देशों से प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। 
•    चिली, ब्राजील तथा मैक्सिको सूचकांक में उपर आये हैं जबकि जर्मनी तथा फ्रांस की रैंकिंग घटी है।

Read More
Read Less

डॉक्टरों की टीम ने अमेरिका में किया पहला लिंग प्रत्यारोपण

अमेरिका में डॉक्टेरों ने पहली बार किसी पुरुष के गुप्तांग का सफल प्रत्यारोपण किया है। 
•    साल 2012 में थॉमस मैनिंग (64) के पुरुष जननांग में कैंसर हो गया था, जिसके चलते उसे काटना पड़ा था। 
•    मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल में 15 घंटों के लंबे ऑपरेशन में 50 से अधिक डॉक्टरों और नर्स की टीम ने काम किया था।
•    ट्रांसप्लांट का यह ऑपरेशन 8 और 9 मई को 15 घंटे तक चला। 
•    डॉक्टरों ने इस प्रक्रिया को चिकित्सा के क्षेत्र में मील का पत्थंर करार दिया है। प्रत्यारोपण के लिए लिंग एक मृतक डोनर से मिला था। 
•    यह सर्जरी एक रिसर्च कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य कैंसर या दुर्घटना के कारण गुप्तांग खो चुके लोगों की मदद करना है। 
•    इस ऑपरेशन को प्लास्टिक सर्जन डॉ. कर्टिस एल सेट्रुलो के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने पूर्ण  दिया। 
•    इससे पहले अभी तक सिर्फ 2 बार लिंग का ट्रांसप्लांट किया गया है। 
•    पहला प्रत्याीरोपण साल 2006 में चीन में किया गया था, लेकिन वह कामयाब नहीं हुआ। 
•    दूसरा ट्रांसप्लांट, साल 2014 में दक्षिण अफ्रीका में हुआ, जिसके बाद वह व्यक्ति एक बच्चे का पिता भी बना। 

Read More
Read Less

परमाणु निशस्त्रीकरण पर जागृति फैलाने के लिए आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में संयुक्त राष्ट्र ने 22 साल की एक भारतीय कलाकार समेत तीन कलाकारों को पुरस्कृत किया है।
•    संयुक्त राष्ट्र निशस्त्रीकरण कार्यालय :ओडीए: ने न्यूयार्क आधारित डिजाइनर एवं ‘आर्टिविस्ट’ अंजलि चंद्रशेखर को ‘शांति के लिए संयुक्त राष्ट्र पोस्टर’ प्रतियोगिता में तीसरे पुरस्कार से नवाजा।
•    ‘शांति से अवरोधों को काटना’ शीषर्क वाले अंजलि के पोस्टर में शांति के फाख्ता को एक परमाणु हथियार कुतरते हुए दिखाया गया है।
•    संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने तीन मई को तीसरे पुरस्कार का सर्टिफिकेट सौंपा। 
•    इस प्रतियोगिता में 123 देशों से 4100 प्रविष्टियां शामिल की गईं थी जिनमें से तीन विजेताओं के अतिरिक्त नौ ‘सम्मानजनक चर्चा’ चुनी गईं।
•    पहला पुरस्कार पेरू के 38 साल के आइवान सिरो पलोमिनो हुआमानी के पोस्टर ‘स्पिन्निंग पीस’ को मिला। 
•    दूसरा पुरस्कार 15 साल की मिशेल ली के पोस्टर ‘पीस इन आवर हैंड्स’ को मिला है। 

Read More
Read Less

सेलिना जेटली हार्वे मिल्क फाउंडेशन पदक से सम्मानित

बॉलीवुड स्टार और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, सेलिना जेटली, को द्वितीय वार्षिक  डाइवर्सिटी ऑनर्स में हार्वे मिल्क फाउंडेशन का लीला वॉटसन ग्लोबल चैम्पियन मेडल दिया गया । 
•    इसकी शुरुआत सेमिनाल हार्डराक होटल एवं कसीनो फ्लोरिडा में शुक्रवार 13 मई को संध्या सात बजे हुई। 
•    डाइवर्सिटी ऑनर्स का ये कार्यक्रम विश्व हार्वे मिल्क दिवस के उत्सव कें साथ मनाया जाता है । 
•    केलिफोर्निआ में यह दिन राजकीय अवकाश के रूप में मनाया जाता है तथा इस दिन को दूध को आशा और वीरता के पर्याय के रूप में महत्व दिया जाता है।
•    
सेलिना जेटली को भारत में एलजीबीटी अधिकार आंदोलन के लिए उन की वकालत और समर्थन के लिए सम्मानित किया गया। 
•    जेटली संयुक्त राष्ट्र स्वतंत्रता और समानता अभियान की आधिकारिक चैम्पियन हैं और कई पुरस्कार विजेता बॉलीवुड फिल्मों और अन्य सिनेमाई प्रस्तुतियों में अभिनय करने वाली एक अत्यधिक प्रशंसित भारतीय अभिनेत्री हैं। 
•    पूर्व मिस इंडिया विजेता और मिस यूनिवर्स उपविजेता, वह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में समलैंगिक संबंधों के अपराधीकरण के खिलाफ सबसे सक्रिय हिमायतियों में से एक हैं। 

Read More
Read Less

चीन का रिमोट सेंसिंग उपग्रह याओगान -30 प्रक्षेपित

चीन ने 15 मई को 10 बजकर 43 मिनट पर लांच मार्च रॉकेट के जरिये याओगान 30 रिमोट सेंसिंग उपग्रह प्रक्षेपित किया ।

•    यह उपग्रह मुख्य तौर पर वैज्ञानिक प्रयोग, भूमि संसाधन सर्वेक्षण, ग्रामीण उत्पादों का मूल्यांकन तथा आपदा निवारण जैसे क्षेत्रों में इस्तेमाल किया जाएगा ।
•    नम्बर 30 रिमोट सेंसिंग उपग्रह और इसका प्रक्षेपण करने वाला रॉकेट चीन के तुंगफांगहूंग उपग्रह लिमिटेड कंपनी और शांघाई अंतरिक्ष उड्डयन अनुसंधानशाला द्वारा उत्पादित किये गये हैं ।
•    लांग मार्च-2डी रॉकेट के जरिए याओगान-30 को ले जाया गया।
•    यह चीन के लांच मार्च रॉकेट शृंखला द्वारा किया गया 227वां प्रक्षेपण है ।
•    चीन ने वर्ष 2006 में याओगान श्रृंखला का प्रथम उपग्रह प्रक्षेपित किया था।
•    अब तक इस श्रंखला के 29 उपग्रह छोड़े जा चुके हैं.
•    चीन इन उपग्रहों के माध्यम से न सिर्फ अपनी ज़मीन सुरक्षित रखना चाहता है बल्कि कई संसाधनों के उत्पाद और किसी तरह के आपदा को रोकने का काम कर रही है .

Read More
Read Less

सुधा सिंह ने महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज में राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ा

रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी सुधा सिंह ने प्रतिष्ठित डाइमंड लीग के दूसरे चरण में महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज में राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ा.
•    वो आठवें स्थान पर रही। 
•    नई दिल्ली में फेडरेशन कप राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के दौरान रियो खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली सुधा ने नौ मिनट 26.55 सेकेंड के समय के साथ नौ मिनट 27.09 सेकेंड के राष्ट्रीय रिकार्ड में सुधार किया जो उनकी ट्रेनिंग साथी और ओलंपिक के क्वालीफाई कर चुकी ललिता बाबर के नाम था।
•    गत एशियाई चैम्पियन ललिता ने भी शनिवार को दौड़ में हिस्सा लिया और नौ मिनट 43.30 सेकेंड के निराशाजनक प्रदर्शन के साथ 14 खिलाड़ियों के बीच 13वें स्थान पर रही। 
•    पिछले साल विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में आठवें स्थान पर रही ललिता फेडरेशन कप में स्वर्ण पदक के दौरान राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया था। 
•    सुधा ने दूसरे स्थान पर रहते हुए रियो के लिए क्वालीफाई किया था। 
•    विश्व चैम्पियनशिप 2015 की स्वर्ण पदक विजेता कीनिया की हाइविन कियेंग जेपकेमोई ने नौ मिनट 7.42 सेकेंड के निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीता।

Read More
Read Less

जस्टिस मुकुल मुदगल फीफा संचालन समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त

अंतरराष्ट्रीय फुटबाल महासंघ (फीफा) ने आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग की जांच करने वाले जस्टिस मुकुल मुदगल को 14 मई 2016 को अपनी संचालन समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया.
•    यूरोपीय कोर्ट ऑफ़ जस्टिस (ECJ) के अधिवक्ता जनरल  लुइस मिगुएल मादुरो (पुर्तगाल) को फीफा संचालन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया.
•    इसके अलावा जस्टिस मुदगल और लुइस मिगुएल मादुरो को फीफा के इंडिपेंडेंट रिव्यु समिति का अध्यक्ष भी नियुक्त निया गया.
•    मुदगल पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायधीश है और आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग जांच समिति के अध्यक्ष रह चके है.
•    जस्टिस मुदगल फिरोजशाह कोटला मैदान में अंतरराष्ट्रीय मैचों और आईपीएल के मैचों की देखरेख में शामिल थे.
•    एशियाई फुटबाल महासंघ (एएफसी) ने हाल ही में उन्हें इसी काम के लिए अपनी टीम में शामिल किया था.
•    उनके नियुक्ति की घोषणा मेक्सिको सिटी में आयोजित 66वें वार्षिक फीफा कांग्रेस के दौरान की गयी.

Read More
Read Less

एंडी मरे ने नोवाक जोकोविच को हराकर पहली बार इटालियन ओपन ख़िताब जीता

एंडी मरे ने 15 मई 2016 को अपना पहला इटालियन ओपन पुरुष एकल टेनिस ख़िताब जीता. 
•    रोम में खेले गये फाइनल मुकाबले में तीसरी वरीयता प्राप्त मुरे ने शीर्ष वरीयता प्राप्त जोकोविच को 6-3,6-3 से हराया.
•    यह मुरे द्वारा रोम में जीता गया पहला ख़िताब है, उन्होंने यह ख़िताब 22 मई 2016 को आरंभ हो रहे फ्रेंच ओपन से एक सप्ताह पहले जीता.
•    इससे पहले केवल जॉर्ज पैट्रिक ह्यूग्स इकलौते ब्रिटिश व्यक्ति थे जिन्होंने 1931 में यह ख़िताब जीता. 
•    इसके अतिरिक्त, सेरेना विलियम्स ने विश्व की 24 नम्बर खिलाड़ी मेडिसन कीज़ को 7-6, 6-3 हराकर महिला एकल इटालियन ओपन ख़िताब जीता.
•    वहीँ, सानिया मिर्ज़ा एवं उनकी स्विस पार्टनर मार्टिना हिंगिस ने महिला युगल ख़िताब जीता. 
•    फाइनल मुकाबले में इस जोड़ी ने सातवीं वरीयता प्राप्त रूस की एकतेरिना मकारोवा एवं एलिना वेसनिना की जोड़ी को 6-1,6-7,10-3 से हराया.

Read More
Read Less

सानिया मिर्ज़ा एवं मार्टिना हिंगिस ने इटालियन ओपन युगल ख़िताब-2016 जीता


विश्व नम्बर 1 महिला युगल खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा एवं मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने 15 मई 2016 को इटालियन ओपन ख़िताब जीता. 
इस जोड़ी ने रूस की एकतेरिना मकारोवा एवं एलिना वेसनिना की जोड़ी को 6-1,6-7,10-3 से हराया. सानिया मिर्ज़ा एवं मार्टिना हिंगिस ने सिडनी, ब्रिसबेन, ऑस्ट्रेलियन ओपन एवं सेंट पीटर्सबर्ग के बाद यह पांचवां ख़िताब जीता.यह मिर्ज़ा एवं हिंगिस का साथ में जीता गया 14वां महिला युगल ख़िताब है.

•    सानिया विश्व नम्बर 1 युगल खिलाड़ी हैं.
•    वर्ष 2003 से 2013 तक उनके द्वारा एकल मुकाबलों से रिटायरमेंट लेने तक वे महिला टेनिस एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया द्वारा नम्बर 1 खिलाड़ी रहीं.
•    वे सबसे सफल भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी हैं.
•    स्विट्ज़रलैंड की रहने वाली मार्टिना हिंगिस विश्व की नम्बर एक युगल खिलाड़ी हैं.
•    वे 209 सप्ताह तक महिला युगल नम्बर 1 स्थान पर रहीं.
•    उन्होंने पांच ग्रैंड स्लैम एकल मुकाबले भी जीते हैं, इनमें तीन ऑस्ट्रेलियन ओपन, एक विम्बल्डन एवं एक अमेरिकन ओपन ख़िताब शामिल है. उन्होंने 12 महिला युगल ग्रैंड स्लैम ख़िताब भी जीते एवं चार ग्रैंड स्लैम मिक्स डबल्स मुकाबले जीते.•    इटालियन ओपन एक वार्षिक टूर्नामेंट है जिसका आयोजन रोम, इटली में किया जाता है.•    फ्रेंच ओपन के पश्चात् लाल बजरी पर खेला जाने वाला यह दूसरा सबसे अधिक प्रसिद्ध मुकाबला है.

Read More
Read Less

All Rights Reserved Top Rankers