Current Affairs
Hindi

ग्लोबल पीस इंडेक्स में भारत 141वें स्थान


ग्लोबल पीस इंडेक्स में भारत को बुरुंडी, बुर्किना फासो और सर्बिया जैसे देशों से भी कम शांति वाला देश बताया गया है। 
•    लिस्ट में इस साल भारत 141वें स्थान पर है। ग्लोबल इंस्टीट्यूट ‘इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (आईईपी ) ने यह स्टडी की है।
•    पिछले साल से भारत की रैंकिंग में दो नंबर का सुधार हुआ है, इसके बावजूद देश की शांति के स्तर में गिरावट बताई गई है। 
•    भारत की रैंकिंग में सुधार दूसरे देशों के प्रदर्शन में और गिरावट आने से हुआ है। 
•    इसके अनुसार, भारत में 2015 में हिंसक गतिविधियों के कारण अर्थव्यवस्था को 680 अरब डॉलर (करीब 4,521 हजार करोड़ रुपए) का नुकसान हुआ।
•    लिस्ट में कुल 163 देश हैं। दक्षिण एशियाई देशों में भूटान सबसे शांत है। वैश्विक स्तर पर वह 13वीं पायदान पर है। 
•    दक्षिण एशिया की सूची में भारत के बाद सबसे अशांत पाकिस्तान है। वह 153वें स्थान पर है। 
•    अफगानिस्तान 160वें स्थान पर है। विश्व स्तर पर हिंसा से निपटने के लिए दुनिया की कुल जीडीपी का 13.3 फीसदी हिस्सा खर्च किया गया है।
•    सबसे शांत पांच देश
1-आइसलैंड 
2- डेनमार्क 
3- ऑस्ट्रिया 
4- न्यूजीलैंड 
5- पुर्तगाल
•    सबसे अशांत पांच देश
1-सीरिया 
2- दक्षिण सूडान 
3- इराक 
4- अफगानिस्तान 
5- सोमालिया

Read More
Read Less

विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय महासागर दिवस मनाया गया

विश्व भर में 8 जून 2016 को अंतरराष्ट्रीय महासागर दिवस मनाया गया जिसका विषय था - स्वस्थ महासागर, स्वस्थ ग्रह.
•    महासागरों में गिरने वाले प्लास्टिक प्रदूषण के कारण महासागर धीरे-धीरे अपशिष्ट होते जा रहे हैं. 
•    इससे समुद्री जीवों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. वे गलती से प्लास्टिक को अपना आहार समझ लेते हैं जिससे उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है. 
•    वैज्ञानिक इससे मनुष्यों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंतित हैं.
•    संयुक्त राष्ट्र ने इस अवसर पर एक फोटो प्रतियोगिता का आयोजन किया था जिसके विजेताओं को इसके मुख्यालय में पुरस्कृत किया गया.
•    इसका उद्देश्य लोगों को उनके जीवन में महासागरों के महत्व के बारे में बताना है. महासागर पृथ्वी के लिए फेफड़ों के समान है जहां से संपूर्ण पृथ्वी को अधिकतर ऑक्सीजन प्राप्त होता है.
•    लोगों को समुद्र में फैलाये जा रहे प्रदूषण के प्रभाव के बारे में बताना.
•    महासागरों के प्रति विश्व भर में जागरुकता फैलाना.
•    समुद्र भोजन एवं दवाओं का सबसे बड़ा स्रोत है इसलिए इसके संरक्षण के उपायों के बारे में लोगों को बताना.
•    वर्ष 2008 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रस्ताव 63/111 के तहत 8 जून 2009 से विश्व महासागर दिवस मनाये जाने की  घोषणा की.
•    विश्व के विभिन्न देशों ने रियो डी जेनेरियो में 1992 में हुए पर्यावरण अधिवेशन के उपरांत इस दिवस को मनाना आरंभ किया.

Read More
Read Less

अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ द्वारा मारिया शारापोवा पर दो वर्ष का प्रतिबंध

अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने 8 जून 2016 को रूस की महिला टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा पर दो वर्ष के प्रतिबन्ध की घोषणा की. उन पर यह प्रतिबंध डोपिंग टेस्ट में फेल होने पर लगाया गया.
•    शारापोवा को ऑस्ट्रलियन ओपन के दौरान प्रतिबंधित दवा मेल्डोनियम के सेवन के लिए पॉजिटिव पाया गया था जिसके चलते उन्हें डोपिंग टेस्ट से गुजरना पड़ा. 
•    वर्ष 2016 डोपिंग रोधी कार्यक्रम के अनुच्छेद 8.1 के तहत नियुक्त किए गए स्वतंत्र न्यायाधिकरण ने मारिया शरापोवा को डोपिंग रोधी नियम के अनुच्छेद 2.1 का दोषी पाया.
•    29 वर्षीय शारापोवा पर यह प्रतिबंध वर्ष 2016 की 26 जनवरी से लागू माना जाएगा जिसके परिणामस्वरूप शारापोवा द्वारा ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने का परिणाम रद्द माना जाएगा.
•    गौरतलब है कि शारापोवा रियो ओलंपिक का हिस्सा हैं एवं इस प्रतिबन्ध के बाद वे ओलम्पिक में भाग नहीं ले पाएंगी.
•    शारापोवा ने अब तक 25 डब्ल्यूटीए ख़िताब जीते हैं तथा वे विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी हैं. मारिया शारापोवा अब इस फैसले के खिलाफ खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) में अपील करेंगी.
•    उनका जन्म 19 अप्रैल 1987 में साइबेरिया स्थित रूस में हुआ.
•    वे अगस्त 2005 में विश्व की नम्बर 1 खिलाड़ी घोषित की गयीं.
•    उन्होंने वर्ष 2008 में ऑस्ट्रेलियन ओपन ख़िताब जीता.
•    वर्ष 2012 में उन्होंने फ्रेंच ओपन जीता.
•    इसके अतिरिक्त वे 2004 में विम्बल्डन तथा 2006 में अमेरिकन ओपन विजेता रहीं.

Read More
Read Less

भारत और एशियाई विकास बैंक के बीच 120 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर

भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक ने 120 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर जून 2016 में हस्ताक्षर किए. यह समझौता ओडिशा में सिंचाई के आधुनिकीकरण और जल प्रबंधन सुधार के लिए किया गया.
•    उपरोक्त ऋण समझौते पर भारत सरकार की ओर से संयुक्त सचिव (बहुपक्षीय संस्थान), आर्थिक मामलों के विभाग श्री राजकुमार तथा एशिया विकास बैंक की भारत रेजिडेंट मिशन की कंट्री डायरेक्टर सुश्री एम. टेरेसा खो ने हस्ताक्षर किए.
•    यह ऋण ओडिशा एकीकृत सिंचाई कृषि तथा जल प्रबंधन निवेश कार्यक्रम के अंतर्गत 157.5 मिलियन डॉलर की वित्तीय सुविधा का दूसरा भाग है. 
•    इस राशि का इस्तेमाल सात सिंचाई उप-परियोजनाओं को आधुनिक बनाने के लिए किय़ा जाएगा. आधुनिकीकरण से 100,000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की स्थिति सुधरेगी, जल उपयोगकर्ता संघ (डब्ल्यूयूए) सुदृढ़ होंगे तथा ओडिशा के जल संसाधन विभाग की संस्थागत क्षमता बढ़ेगी. निवेश के लिए चयनित क्षेत्र हैं वेतरणी, ब्राहम्णी, बुढ़ाबालंगा, सुबर्णरेखा नदी बेसिन तथा महानदी डेल्टा.
•    एडीबी के साधारण पूंजी संसाधनों से मिलने वाले ऋण के दूसरे भाग की अवधि 20 वर्ष की है. 
•    ओडिशा अपने जल संसाधन विभाग के माध्यम से दूसरे भाग की गतिविधियों तथा समग्र कार्यक्रम को लागू करने के लिए उत्तरदायी है. इस कार्यक्रम के दोनों भागों को सितंबर, 2018 तक पूरा करना है.

Read More
Read Less

थाईलैंड माँ से बच्चे को एड्स से बचाने में सफल होने वाला एशिया का पहला देश बना

एशिया में थाईलैंड पहला देश बन गया है, जिसने एड्स पीड़ित मां से रोग का वाइरस बच्चे में जाने से रोकने में सफलता पाई है। 
•    इसी देश ने सिफिलिस बीमारी को भी आगे की पीढ़ी में बढ़ने से रोकने में सफलता पाई है।
•    यह घोषणा करते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे जानलेवा बीमारी से लड़ाई में अहम सफलता बताया। 
•    थाईलैंड एशिया के सर्वाधिक एड्स प्रभावित देशों में से एक है।
•    थाईलैंड ने यह सफलता पीड़ित मां के लगातार टीकाकरण और वाइरस के बच्चे में जाने से रोकने के लिए तमाम प्रयास के बाद पाई है। 
•    बेलारूस और आर्मेनिया ने भी एड्स वाइरस को नई पीढ़ी से जाने में रोकने में सफलता पाई है। 
•    दोनों देशों में एचआइवी पीड़ित लोगों की संख्या बहुत कम है।
•    डब्ल्यूएचओ के मानकों के अनुसार क्यूबा अकेला देश है, जिसने मां से बच्चे में इस बीमारी को जाने से रोकने में सफलता पाई है। 
•    मां के एड्स होने की स्थिति में उसके बच्चे को यह बीमारी होने की 15 से लेकर 45 फीसद तक आशंका होती है। 
•    बच्चे को यह बीमारी जन्म से और मां के दुग्धपान से भी हो सकती है।

Read More
Read Less

सबसे ज्यादा तेल के दोहन में भारत दुनियाभर तीसरे स्थान पर

जापान को पछाड़कर भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता देश बन गया है। 
•    ‘बीपी स्टेटिस्टिकल रिव्यू ऑफ वर्ल्ड एनर्जी’ के अनुसार भारत की तेल मांग 2015 में 8.1 प्रतिशत बढ़ी।
•    इसके अनुसार 41 लाख बैरल प्रतिदिन मांग के साथ भारत तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता देश बन गया है। 
•    साल 2015 में विश्व तेल खपत में भारत का हिस्सा 4.5 प्रतिशत रहा। 
•    तेल खपत के लिहाज से अमेरिका पहले जबकि चीन दूसरे स्थान पर है। 
•    1990 के दशक में चीन में तेल की खपत उतनी थी जितनी आज भारत की है। 
•    1999 में चीन की अर्थव्यवस्था अभी के 10 खरब डॉलर का दसवां हिस्सा थी और शंघाई जैसे प्रमुख शहरों की सड़कों पर साइकिल, टैक्सी और बसों की भीड़ रहती थी। 
•    इससे अगले 17 वर्षों में चीन की अर्थव्यवस्था 7वें पायदान से दूसरे स्थान पर पहुंच गई। 
•    वाहन बिक्री बढ़ी और तेल की मांग लगभग उसके बाद से तीन गुनाअधिक हो गई। भारत भी उसी राह पर है।

Read More
Read Less

वायरस (मैलवेयर) के मामले में पाक सबसे ऊपर

पाकिस्तान के कंप्यूटर्स खतरनाक वायरस की गिरफ्त में हैं। विश्व की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की एक स्टडी में यह संभावना व्यक्त की गई है कि एशियाई देशों में 10 में से कम से कम 4 कंप्यूटर मालवेयर की गिरफ्त में आ चुके हैं। 
•    इन देशों की लिस्ट में सबसे ऊपर पाकिस्तान का नाम है। 
•    मालवेयर इन्फेक्शन इन्डेक्स 2016 की लिस्ट में इंडिया 8वें नंबर पर है।
•    मालवेयर एक प्रकार का सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है जो आपके कंप्यूटर के लिए खतरनाक साब‌ित हो सकता है। 
•    इस सॉफ्टवेयर को हैकर्स कंप्यूटर से पर्सनल डेटा चोरी करने के लिए डिजाइन करते हैं। 
•    मालवेयर आपकी निजी फाइलों तक पहुंचकर उन्हें दूसरी किसी डिवाइस में ट्रांसफर कर सकता है। 
•    इसके जरिए हैकर्स आपकी सूचनाएं, फोटो, विडियो, बैंक या अकाउंट से जुड़ी जानकारियां चुरा सकते हैं। 
•    इस इंडेक्स में सबसे ज्यादा पाए गए टॉप 3 मालवेयर्स हैं, गामारू, पील्स और स्कीया। 
•    विश्वभर के 5 सबसे ज्यादा मालवेयर इन्फेक्शन की गिरफ्त में आए देशों में से 4 एशियाई देश हैं, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, बांग्लादेश और नेपाल। 

Read More
Read Less

भारतीय रिज़र्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष (2016-2017) की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा पेश की

भारतीय रिज़र्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा पेश की। 

•    घरेलू स्तर पर वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में आर्थिक विकास की रफ्तार उम्मीद के अनुरूप रही। लेकिन पूरे वित्त वर्ष में औद्योगिक उत्पादन में गिरावट दर्ज हुई।
•    उपभोक्ता खर्च में इजाफा हो रहा है। मानसून बेहतर रहने और सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने पर घरेलू मांग बढ़ने की संभावना है। 
•    केंद्रीय बैंक ने बीते डेढ़ साल में रेपो दर में 1.5 फीसदी कटौती की है, लेकिन बैंकों ने इसका पूरा लाभ अभी भी ग्राहकों तक नहीं पहुंचाया है। 
•    रेट कट का लाभ बैंक ग्राहकों अपने तक पहुंचा सके, इसके लिए आरबीआई ने इस साल अप्रैल से बैंकों के लिए मार्जिनल कास्ट लैंडिंग रेट (एमसीएलआर) की प्रणाली लागू की थी। 
•    रेपो - 6.50%
•    रिवर्स रेपो - 6.0%,
•    सीआरआर - 4.0 
•    बैंक रेट - 7.0 %
•    एमएसएफ - 7.0 %
•    आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए विकास दर के अनुमान को 7.6% पर और अच्छे मानसून की उम्मीद और मजबूत आपूर्ति तंत्र के मद्देनजर महंगाई दर के अनुमान को 5% पर यथावत रखा है।

Read More
Read Less

उमंग बेदी होंगे फेसबुक इंडिया के नए मैनेजिंग डायरेक्टर

एडोब एशिया पैसिफिक के मैजेनिंग डायरेक्ट उमंग बेदी अब फेसबुक इंडिया के एमडी होंगे। मंगलवार को फेसबुक ने उनके अप्वाइंटमेंट की घोषणा की। उमंग जुलाई 2016 से यह पोस्ट संभालेंगे। उमंग कर्थिगा रेड्डी की जगह लेंगे। 
•    सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के मुताबिक उमंग रिजनल एजेंसी और टॉप क्लाइंट्स के साथ स्ट्रैटिजिक रिलेशनशिप्स को मजबूत करने का काम करेंगे। 
•    वे करीब 20 सालों तक सेल्स, पार्टनरशिप और मार्केटिंग की फील्ड में कई मल्टीनेशनल कंपनियों में जिम्मेदारी निभा चुके हैं। एडोब में भी उमंग बेदी के पास इंडिया में कंपनी का बढ़ाने और इंडियन मार्कट में ज्यादा से ज्यादा पहुंच बनाने की रिस्पॉन्सिबिलिटी थी। 
•    बेदी के मुताबिक यह इंडिया की डिजिटल ग्रोथ में भागीदार बनने का उनके पास बेहतर मौका है। उमंग का कहना है कि वे इससे बेहतर जगह के बारे में सोच भी नहीं सकते। 
•    बेदी इंडिया में किर्तिगा रेड्डी से फेसबुक की कमान लेंगे। रेड्डी को अमेरिका में मेलनो पार्क स्थित कंपनी के हेडक्वार्टर में फेसबुक ग्लोबल में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।
•    गौरतलब है कि वर्ल्ड में अमेरिका के बाद भारत में सबसे ज्यादा फेसबुक के यूजर हैं। इंडिया मे लगभग 150 मिलियन मंथली ऐक्टिव यूजर्स हैं। 
•    उमंग बेदी पुणे यूनिवर्सिटी से इंजीनियर हैं। वे हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के एलुमिनाइ भी हैं। उन्हें 2014 में इंडियन भारतीय हॉटेस्ट बिजनेस लीडर अवॉर्ड में '40 अंडर 40' से नवाजा गया था।

Read More
Read Less

दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में भारत की चार महिलाएं: फोर्ब्‍स

प्रतिष्ठित फोर्ब्‍स मैगजीन ने दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की जो लिस्‍ट जारी की है, उसमें भारत की चार महिलाओं ने जगह बनाई है। 

•    भारत की तरफ से इस लिस्‍ट में सबसे ऊपर स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया की पहली महिला चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य हैं। 
•    फोर्ब्स ने भट्टाचार्य को वित्त क्षेत्र की दुनिया की पांचवी सबसे प्रभावशाली महिला बताया है। 
•    उनके अलावा भारत की तरफ से और जिन महिलाओं के नाम हैं, उनमें आईसीआईसीआई बैंक की चंदा कोचर, बायोकॉन की किरण मजूमदार शॉ और एचटी मीडिया ग्रुप की शोभना भरतीया हैं। 
•    100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्‍ट में अरुंधति भट्टाचार्य को 25वां स्‍थान, चंदा कोचर को 40वां स्‍थान, किरण को 77वां स्‍थान और शोभना को 93वां स्‍थान मिला है। 
•    मैगजीन की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, 'भट्टाचार्य जहां देश के सबसे बड़े बैंक का कार्यभार संभाल रहीं हैं वहीं कोचर भारत के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्‍टर बैंक का नेतृत्‍व कर रही हैं।' 
•    स्टेट बैंक ने एक बयान में बताया कि पिछले साल के मुकाबले अरुंधति पांच स्थान ऊपर चढ़कर इस साल वित्‍त सूची में पांचवें स्थान पर रही हैं। 
•    इसके अलावा फोर्ब्स की सौ सबसे प्रभावशाली महिलाओं की लिस्‍ट में उन्हें 25वां स्थान प्राप्त हुआ है। 
•    इस लिस्‍ट में उद्यमी, निवेशक, वैज्ञानिक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी इत्यादि क्षेत्रों में काम करने वाली शीर्ष महिलाओं के नाम संकलित किए गए थे।

Read More
Read Less

All Rights Reserved Top Rankers