Current Affairs
Hindi

भारतीय पुरुष की 4x400मी रिले टीम ने 18 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा

भारतीय पुरुष 4x400 मी रिले टीम ने 12 जून 2016 को अंतरराष्ट्रीय स्प्रिंट और रिले टीम कप में तीन मिनट 02.17 सेकेंड का समय में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया. 
•    इस तरह उन्होंने बैंकाक में 1998 एशियई खेलों में बनाये गये पिछले तीन मिनट 02.62 सेकेंड के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.
•    भारतीय महिला 4x400मी रिले टीम ने तीन मिनट 30.16 सेकेंड का समय निकाला. 
•    मौजूदा एशियाई खेलों की चैम्पियन और रिकॉर्डधारी भारतीय टीम इस तरह विश्व रैंकिंग में 12वें नंबर पर पहुंच गयी है जिससे वह 2016 ओलंपिक खेलों के क्वालीफिकेशन के लिये मजबूत दावेदार के रूप में उभर रही है.
•    इससे पहले भारतीय टीम प्रबंधन ने रिले स्पर्धाओं के दोनों वर्गों में दो दो टीमें उतारने का फैसला किया. 
•    पुरुषों की दूसरी टीम (बी टीम) ने तीन मिनट 06.61 सेकेंड जबकि महिलाओं की दूसरी टीम (बी टीम) ने तीन मिनट 34.45 सेकेंड का समय निकाला. 
•    पुरुषों की रिले टीम अभी विश्व रैकिंग में 17वें स्थान पर है.

Read More
Read Less

वरिष्ठ पत्रकार इंद्र मल्होत्रा का निधन

वरिष्ठ पत्रकार इंद्र मल्होत्रा का लम्बी बीमारी के बाद 11 जून 2016 को निधन हो गया. वे 86 वर्ष के थे.
•    मल्होत्रा वर्ष 1965 से 1971 तक द स्टेट्समैन में रेजिडेंट एडिटर पद पर कार्यरत रहे.
•    वर्ष 1965 से 1978 तक वे राष्ट्रीय संवाददाता भी रहे.
•    वर्ष 1978 से 1986 तक वे टाइम्स ऑफ़ इंडिया में एडिटर (सम्पादक) पद पर कार्यरत रहे.
•    1986 से वे विभिन्न दैनिक पत्र-पत्रिकाओं में लेख एवं स्तम्भ लिखने लगे.   
•    वर्ष 1991 में उन्होंने इंदिरा गांधी की जीवनी लिखी.
•    वर्ष 2013 में उन्हें रामनाथ गोयनका पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
•    राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने जाने माने पत्रकार इंद्र मल्होत्रा के निधन पर गहन शोक जताया है।
•    राष्ट्रपति ने अपने शोक संदेश में कहा, “ अग्रणी पत्रकार इंद्र मल्होत्रा के निधन पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। 
•    देश ने अपने पेशे में दूसरों के लिये रोल मॉडल के रूप में माने जाने वाला पत्रकार खो दिया।”

Read More
Read Less

प्रसिद्ध नाटककार और अभिनेता अच्युत लहकर का निधन

नाटककार और अभिनेता तथा असम के मोबाइल थिएटर आंदोलन के अच्युत लहकर का 12 जून 2016 को असम में निधन हो गया. वे 85 वर्ष के थे.
•    अच्युत लहकर का जन्म असम में वर्ष 1931 में हुआ था.
•    उन्हें मोबाइल थिएटर के असम के जनक के रूप में जाना जाता था.
•    वे अपने बचपन के दिनों से थिएटर के प्रति उत्साही था.
•    वे एक अग्रणी अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और निर्माता थे तथा मोबाइल थिएटर मंच पर कई यादगार नाटकों का मंचन भी किये.
•    उन्होंने नटराज थिएटर 1963 में जो बाद में मोबाइल थिएटर आंदोलन एक सफल मनोरंजन उद्योग का आकार दिया तथा असम की पहली मोबाइल थिएटर कंपनी की स्थापना किया.
•    उन्होंने कुछ समय के लिए एक सचित्र पत्रिका दीपावली संपादित और प्रकाशित किया.
•    उन्हें कमल कुमारी राष्ट्रीय पुरस्कार से वर्ष 1997 में सम्मानित किया गया.
•    वे मंच प्रभाकर पुरस्कार, भाबेन बरुआ पुरस्कार और ब्रज नाथ सरमा पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया.

Read More
Read Less

•    पीरियोडिक टेबल में 4 नए नाम शामिल कर लिए गए हैं. 
•    निहोनियम, मॉस्कोवियम, टेनेसाइन और ओगेनेशन नाम के इन तत्वों की एटोमिक संख्या आवर्त सारणी में क्रमश: 113, 115, 117 और 118 होगी.
•    रसायनशास्त्र संबंधी शोधों के अंतराष्ट्रीय संगठन इंटरनेश्नल यूनियन ऑफ प्योर एंड एप्लाइड कैमिस्ट्री यानि आईयूपीएसी ने इन नामों को अस्थायी रूप से सारणी में शामिल करते हुए इन्हें सार्वजनिक समीक्षा के लिए पेश किया है.
•    इससे पहले आईयूपीएसी ने दिसंबर 2015 में इन चार नए नामों की खोज के बारे में बताया था. 
•    उसके बाद आईयूपीएसी की अकार्बनिक रसायनशास्त्र शाखा ने इसकी समीक्षा कर इन्हें स्वीकार्यता के लिए प्रस्तावित किया. 
•    हालांकि अभी यह नाम सारणी में अस्थायी रूप से ही शामिल किए गए हैं लेकिन 8 नवंबर 2016 तक की सार्वजनिक समीक्षा की अवधि के बाद आईयूपीएसी काउंसिल की ओर से पुष्टि मिलने पर इन्हें स्थयी तौर पर शामिल कर लिया जाएगा.
•    तत्व संख्या 113 यानि निहोनियम (एनएच) की खोज का श्रेय जापान के रिकेन रिसर्च इंस्टिट्यूट को दिया गया है. 
•    यह आवर्त सारणी का पहला ऐसा तत्व है जिसकी खोज किसी एशियाई देश में हुई है.
•    अन्य तीन तत्वों की खोज का श्रेय यूरोप, अमेरिका और रूस के साझे सहयोग से बनाये गए परमाणु शोध संस्थान और यूएस लॉरेंस लिवरमोर एंड ओक रिज नेश्नल लैबोरेट्रीज को दिया गया है.

Read More
Read Less

नॉर्वे वनों की कटाई को प्रतिबंधित करने के लिए दुनिया का पहला देश बन गया है

नॉर्वे वनों की कटाई को प्रतिबंधित करने के लिए दुनिया का पहला देश बन गया है.यहाँ की संसद में ये फैसला लिया गया है की किसी भी तरह के ऐसे काम की अनुमति नहीं दी जाएगी जिसमे पेड़ों को काटना पड़े 
•    नॉर्वे की संसद ने सरकार द्वारा वनों को नहीं काटे जाने के फैसले का भी समर्थन किया। नॉर्वे दुनियाभर में वनों के संरक्षण की योजनाओं के लिए पैसे मुहैया करता है। 
•    इसके अलावा नॉर्वे वन्य समुदायों के लिए मानवाधिकार कार्यक्रमों का भी समर्थन करता है। 
•    इसके साथ ही नॉर्वे अगले 10 साल में अपने यहां जीवाश्‍म ईंधनों जैसे पेट्रोल और डीजल से चलने वाली सभी कारों को पूरी तरह प्रतिबंधित कर देगा। 
•    इस तरह से पहले से ही पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर दुनिया के सबसे प्रगतिशील देशों में से एक नॉर्वे ने पर्यावरण के रक्षा की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
•    बताया जा रहा है कि सत्तापक्ष और विपक्ष, दोनों में ही इस मामले में आपसी सहमति बन गई है। 
•    यह तय किया गया है कि 2025 तक नॉर्वे में सभी कारें हरित ऊर्जा से चलाई जाएंगी।
•    डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की 2007 की रिपोर्ट के अनुसार, 2030 तक अमेज़न वर्षावन का लगभग 60 % हिस्सा पूरी तरह से खत्म हो सकता है 

Read More
Read Less

सेबी ने पी-नोट के लिए कड़े केवाईसी, खुलासा नियम जारी किए

बाजार नियामक सेबी ने भागीदारी पत्रों “पी नोट” के लिए कड़े ग्राहक को जानो “केवाईसी” तथा खुलासा नियम आज जारी किए। इसके तहत धन स्रोत व उसके उपयोगकर्ताओं का ब्योरा दिए बिना इन विदेशी व्युत्पन्न पत्रों का इस्तेमाल करना कठिन हो जाएगा।
•    कालेधन पर विशेष जांच दल एसआईटी ने यह सुनिश्चित करने का सुझाव दिया था कि इस माध्यम का इस्तेमाल मनी लांड्रिंग के लिए नहीं हो।
•    बोर्ड द्वारा मंजूर प्रस्तावों को आगे बढाते हुए सेबी ने आज ओडीआई के लिए केवाईसी व खुलासा जरूरतों को कड़ा करने संंबंधी विस्तृत परिपत्र जारी किया। 
•    ओडीआई को आम में पी नोट कहा जाता है। विदेशी निवेशक इसकी मदद से भारतीय बाजारों में आसानी से तथा कम लागत में निवेश कर सकते हैं और इसमें उन्हें सीधे तौर पर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक के रूप में पंजीबद्ध भी नहीं होना पड़ता।
•    नये नियमों के तहत ओडीआई के सभी उपयोक्ताओं को भारतीय केवाईसी तथा मनी लांड्रिंग निरोधक कानूनों का पालन करना होगा भले ही वे किसी भी देश या न्यायिक क्षेत्र में आते हों।
•    इसी तरह ओडीआई जारी करने वालों को किसी भी संदिग्ध लेनदेन की जानकारी भारतीय वित्तीय आसूचना इकाई को देनी होगी।
•    मौजूदा व्यवस्था के तहत ओडीआई धारकों की जानकारी मासिक आधार पर सेबी को अनिवार्य रूप से देनी होगी।

Read More
Read Less

चीन ने 23वां नेवीगेशन सैटेलाइट प्रक्षेपित किया

दक्षिण पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में कल शिचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र (बीडीएस) से बईदोउ नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (बीडीएस) के 23वें उपग्रह का प्रक्षेपण किया गया।
•    लांग मार्च-3सी रॉकेट द्वारा उपग्रह को कक्षा में पहुंचाया गया। लांग मार्च रॉकेट का यह 229वां प्रक्षेपण था। 
•    बीडीएस उपग्रह प्रणाली का विकास अमेरिका के ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) के विकल्प के तौर पर किया गया है।
•    उपग्रह अपने कक्षा में पहुंचने और इन-ऑर्बिट परीक्षण के बाद कक्षा में पहले से मौजूद 22 दूसरे उपग्रहों के समूह का हिस्सा बन जाएगा और प्रणाली की स्थिरता सुधारेगा जिससे बीडीएस वैश्विक दायरे में सेवा देने में सक्षम होगा।
•    बेईदोउ नेविगेशन उपग्रह प्रणाली को अमेरिका के जीपीएस के विकल्प के रूप में विकसित किया जा रहा है. 
•    यह उपग्रह अपनी कक्षा में पहुंचने के पश्चात् इस क्षेत्र में कार्यरत अन्य उपग्रहों के साथ मिलकर कार्य करेगा. 
•    इससे इस प्रणाली में सशक्तता एवं वैश्विक मानदंडों के अनुसार स्थापित किये जाने को बल प्राप्त होगा.

Read More
Read Less

भारतीय रेलवे ने 'जननी' सेवा की शुरुआत की, ट्रेन में ही मिलेगा बेबी फूड

छोटे बच्चों को साथ लेकर ट्रैवल करने वाली महिलाओं को भारतीय रेल तोहफा दे रही है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने 'जननी' सेवा का उद्घाटन किया । 
•    जननी सेवा के तहत चुनिंदा ट्रेनों के अलावा स्टेशन्स पर भी दूध, गर्म पानी, बेबी फूड, चॉकलेट, बिस्किट की उपलब्धता रहेगी। 
•    अब बच्‍चे के लिए आपको गर्म दूध, चॉकलेट और बेबी फूड कैरी करने की जरूरत नहीं है।
•    रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने 2016-17 के रेल बजट में इस नई सुविधा के बारे में ऐलान किया था। ऐलान के 3 महीने बाद प्रभु इसे लागू करने जा रहे हैं। 
•    निश्चित तौर पर बच्चों को साथ लेकर चलते समय अब महिलाओं को उनके खान पान को लेकर चिंता नहीं करनी पड़ेगी। 
•    इस सुविधा के तहत रेलवे स्टेशनों पर जोनल रेलवे, भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के स्टॉलों पर अब अनिवार्य रूप से गर्म दूध, गर्म पानी, चॉकलेट आदि बेबी फूड उपलब्ध करवाया जाएगा।
•    रेल बजट में किए गए एलान के मुताबिक रेल मंत्रालय स्टेशनों पर RO वॉटर वेंडिंग मशीन लगाने का काम तेजी से कर रहा है। 
•    इसके तहत दिल्ली में अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर 10 वॉटर वेंडिंग मशीन लगाई गई। इसके अलावा आनंद विहार और कानपुर पर इस सर्विस की शुरूआत हो चुकी है। 
•    जबकि देश के कई अन्य कई स्टेशनों पर मशीनें लग चुकी हैं। 
•    इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) द्वारा गलाए गए वेंडिंग मशीन से आप 1 रुपए में 300 ml पानी खरीद सकते हैं। 

Read More
Read Less

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस 12 जून को पूरे विश्व में मनाया गया

‘नो टू चाइल्ड लेबर-यस टू क्वालिटी एजुकेशन’ विषय के साथ वैश्विक स्तर पर 12 जून 2016 को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया गया.
•    इस दिन को वैश्विक स्तर पर मनाने की मुख्य वजह बाल श्रम के विरुद्ध लोगों में जागरूकता लाने के संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रयास को समर्थन देना है.
•    कम से कम रोजगार प्राप्ति की न्यूनतम उम्र तक के सभी बच्चों को  नि: शुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना.
•    राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा प्रणालियां जो बच्चों की जरूरतों के लिए संवेदनशील हैं औऱ बाल श्रम से लड़ने में मदद करना.
•    गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा अध्यापन के पेशे को अपनाने के लिए प्रभावशाली नीतियों के उपयोग को सुनिश्चित करना.
•    नवीनतम सर्वेक्षणों के अनुसार बहुत से बच्चे स्कूल जाने की बजाय काम करते हैं. कुछ बच्चों के पास तो खेलने जैसे उनके नसैर्गिक अधिकार के लिए भी समय नहीं होता. 
•    बहुत बच्चे गुलामी के शिकार हैं तथा नशीले पदार्थों की तस्करी और वेश्यावृत्ति जैसे अन्य अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं.
•    भारत में श्रम कानून 14 वर्ष की आयु के बच्चों को कम खतरनाक उद्योगों में काम करने के लिए अनुमति देता है जबकि 15-18 वर्ष तक के उम्र के बच्चों के लिए कुछ कम प्रतिबन्ध है.
•    अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) द्वारा बाल श्रम के उन्मूलन हेतु वैश्विक स्तर पर 12 जून 2002 में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाने की प्रक्रिया का शुभारम्भ किया गया.
•    प्रति वर्ष 12 जून को श्रमिकों की दुर्दशा को उजागर करने तथा बाल श्रम के पूर्ण उन्मूलन में सहयोग करने के प्रयास के क्रम में पूरे विश्व में सरकार,नियोक्ता,श्रमिक संगठन,सामाजिक नागरिक आदि इस दिशा में चिंतन करते हुए एक साथ प्रयास करने की कोशिश करते हैं.

Read More
Read Less

साइना नेहवाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज़ जीती

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने 12 जून 2016 को चीन की सून यू को 2-1 से हराते हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता. 
•    सिडनी में खेले गये मैच में पहले सेट में साइना नेहवाल को 11-21 से हार मिली, लेकिन साइना ने जबरदस्त वापसी करते हुए दूसरा सेट 21-14 से जीत लिया. 
•    इसके बाद साइना ने तीसरा सेट 21-19 से जीता. 
•    7.5 लाख डॉलर इनाम वाला यह टूर्नामेंट साइना का इस वर्ष का पहला ख़िताब था. 
•    साइना ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता. 
•    साइना 2016 में इंडिया ओपन सुपर सीरीज, मलेशिया सुपर सीरीज, स्विस ओपन ग्रां प्री और एशियाई चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पराजित हुई थीं.
•    वह ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में हार गई थीं.
•    इससे पहले वर्ष 2014 में भी उन्होंने यह खिताब जीता.
•    साइना नेहवाल भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वर्तमान में वह दुनिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाडी हैं तथा इस मुकाम तक पहुँचने वाली वे प्रथम भारतीय महिला हैं। 
•    साथ ही एक महीने में तीसरी बार प्रथम वरीयता पाने वाली भी वो अकेली महिला खिलाडी हैं। 
•    वह बीडबल्युएफ विश्व कनिष्ठ प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय हैं। 
•    वर्तमान में वह शीर्ष महिला भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और भारतीय बैडमिंटन लीग में अवध वैरियर्स की तरफ से खेलती हैं।

Read More
Read Less

All Rights Reserved Top Rankers