Current Affairs
Hindi

फ़्रांसिसी वैज्ञानिक आंद्रे ब्रहिका का निधन

नेपच्यून की खोज करने वाले फ्रांसीसी खगोलशास्त्री आंद्रे का निधन हो गया है । 
•    आन्द्रे ब्रहिका का जन्म 30 नवम्बर 1942 में  पेरिस में हुआ और उसी शहर में 15 मई को उनका निधन हो गया .
•    उन्हें नेपच्यून  के चारो ओर के रिंग को खोजने वाले एक महान वैज्ञानिक के तौर पर जाना जाता है .

•    1980 के दशक में उन्होंने अमेरिका - यूरोप कैसिनी मानवरहित मिशन में भी काम किया ।
•    वो परमाणु ऊर्जा और वैकल्पिक ऊर्जा के लिए आयोग (सीईए) और पेरिस विश्वविद्यालय में एक खगोल प्रोफेसर भी थे।
•    नेप्च्यून के सबसे बाहरी रिंग तीन आर्क्स में बांटा गया है "स्वतंत्रता ", समानता " और " भाईचारा "
•    1990 में एक तारे का नाम उनके नाम पर रखा गया था , ये उन्हें सम्मानित करने के लिए किया गया था

Read More
Read Less

थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री बन्हार्न सिल्पा-अर्चा का निधन

थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री बन्हार्न सिल्पा-अर्चा का बैंकॉक में 23 अप्रैल 2016 को निधन हो गया. वे 83 वर्ष के थे.
उनके कार्यकाल में विभिन्न घोटालों एवं भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण थाईलैंड की अर्थव्यवस्था 1990 में चरमरा गयी थी.
•    उनका जन्म 19 अगस्त 1932 में सुफानबुरी, सियाम में एक चीनी व्यापारिक परिवार में हुआ. उनका चीनी नाम मा डेक्सियांग है.
•    वे 11 बार थाई संसद में चुनाव जीत कर नियुक्त हुए, उन्हें उनके पैतृक जन्म स्थान के कारण बन्हार्नबुरी नाम दिया गया.
•    वे क्षेत्रीय पावर ब्रोकर थे एवं राजनीति में पैसे का महत्व भली-भांति जानते थे.
•    वे थाईलैंड के 21वें प्रधानमंत्री के रूप में लगभग 16 महीनों तक, 13 जुलाई 1995 से 24 नवम्बर 1996 तक, पद पर रहे.  
•    उनकी सरकार पर भ्रष्टाचार एवं आर्थिक अव्यवस्था के आरोप लगते रहे जिसके कारण देश में आर्थिक संकट भी आया.
•    वे राष्ट्रीय राजनीति में काफी समय से सक्रिय थे, वे विभिन्न पदों पर आसीन रहे. उन्हें अपने सहयोगियों से लाभ उठाने के कारण मिस्टर एटीएम के नाम से भी जाना जाता है.

Read More
Read Less

All Rights Reserved Top Rankers