Current Affairs
Hindi

आईआईटी शोधकर्ता के. अशोक कुमार ने अंतरराष्ट्रीय पौध पोण विद्वान पुरस्कार जीता

आईआईटी खड़गपुर (केजीपी) के शोधकर्ता के. अशोक कुमार ने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पौध पोषण विद्वान पुरस्कार जीता. 
•    वे बंगाल में आईआईटी कृषि और खाद्य इंजीनियरिंग विभाग में शोध विद्वान हैं. उन्हें हाल ही में अमेरिका स्थित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पौध पोषण संस्थान (आईपीएनआई) द्वारा सम्मानित किया गया. इस पुरस्कार में 2000 अमेरिकी डॉलर और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है. 
•    अशोक अभी चने के कार्बनिक एवं अकार्बनिक पोषक तत्वों के प्रबंधन एवं अवशिष्ट 
•    प्रभाव के तुलनात्मक आकलन पर पीएचडी कर रहे हैं. इस शोध का उद्देश्य मृदा के पोषक तत्वों का पता लगाना है. 
•    उनके शोध द्वारा आर्गेनिक फ़र्टिलाइज़र्स का सही मात्रा में उपयोग सुनिश्चित किया जायेगा विशेषकर धान की फसल के दौरान इसके उपयोग के लिए मात्रा निर्धारित करना आवश्यक है. इसके उपयोग से चावल एवं चने की फसल में 10 प्रतिशत की वृद्धि की जा सकती है.
•    इसके अतिरिक्त आर्गेनिक फ़र्टिलाइज़र के प्रयोग से धान का पोषण एवं पकाते समय उसकी गुणवत्ता में वृद्धि हो सकती है.
•    अंतरराष्ट्रीय पौध पोषण संस्थान (IPNI) के निदेशक मंडल द्वारा पौध पोषण क्षेत्र में कार्यरत शोधकर्ताओं एवं छात्रों को यह पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं. इसे आईपीएनआई विज्ञान पुरस्कार के नाम से भी जाना जाता है.

•    यह पौध पोषण से सम्बन्धित स्नातक छात्रों एवं शोधकर्ताओं को दिया जाने वाला पुरस्कार है. पुरस्कार के लिए उन छात्रों एवं विद्वानों का चयन किया जाता है जिनके द्वारा द्वारा प्रस्तावित शोध को आईपीएनआई की प्रासंगिकता प्राप्त हो.
•    मृदा एवं संयंत्र विज्ञान में कृषि विज्ञान, बागवानी, पारिस्थितिकी, मिट्टी की उर्वरता, मृदा रसायन, फसल फिजियोलॉजी आदि विषयों में अध्ययन कर रहे छात्रों को इस पुरस्कार के लिए प्रोत्साहित किया जाता है.

Read More
Read Less

मनोज बाजपेयी को ' अलीगढ़ ' के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा

बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर खास मुकाम बनाने वाले अभिनेता मनोज बाजपेयी को फिल्म 'अलीगढ़' में उनके दमदार अभिनय के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
•    उन्हें हंसल मेहता की फिल्म 'अलीगढ़' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स च्वॉइस) की श्रेणी में यह अवॉर्ड मिलेगा।
•    पुरस्कार समारोह 1 मई 2016 को आयोजित होगा।
•    मनोज की आगामी फिल्म 'ट्रैफिक' है, जो छह मई को रिलीज हो रही है। इसमें वह ट्रैफिक कांस्टेबल की भूमिका में हैं।
•    मनोज बाजपेयी भारतीय हिन्दी फिल्म उद्योग बॉलीवुड के एक जाने माने अभिनेता हैं। 
•    मनोज को प्रयोगकर्मी अभिनेता के रुप में जाना जाता है। 
•    उन्होने अपना फिल्मी कैरियर शेखर कपूर निर्देशित अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फिल्म बैंडिट क्वीन से शुरु किया। 
•    बॉलीवुड मे उनकी पहचान राम गोपाल वर्मा निर्देशित फिल्म सत्या से बनी। 
•    इस फिल्म ने मनोज को उस दौर के अभिनेताओं के समकक्ष ला खङा किया। 
•    इस फिल्म के लिये उनन्हे सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ।

Read More
Read Less

All Rights Reserved Top Rankers