Current Affairs
Hindi

मनोज बाजपेयी को ' अलीगढ़ ' के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा

बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर खास मुकाम बनाने वाले अभिनेता मनोज बाजपेयी को फिल्म 'अलीगढ़' में उनके दमदार अभिनय के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
•    उन्हें हंसल मेहता की फिल्म 'अलीगढ़' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स च्वॉइस) की श्रेणी में यह अवॉर्ड मिलेगा।
•    पुरस्कार समारोह 1 मई 2016 को आयोजित होगा।
•    मनोज की आगामी फिल्म 'ट्रैफिक' है, जो छह मई को रिलीज हो रही है। इसमें वह ट्रैफिक कांस्टेबल की भूमिका में हैं।
•    मनोज बाजपेयी भारतीय हिन्दी फिल्म उद्योग बॉलीवुड के एक जाने माने अभिनेता हैं। 
•    मनोज को प्रयोगकर्मी अभिनेता के रुप में जाना जाता है। 
•    उन्होने अपना फिल्मी कैरियर शेखर कपूर निर्देशित अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फिल्म बैंडिट क्वीन से शुरु किया। 
•    बॉलीवुड मे उनकी पहचान राम गोपाल वर्मा निर्देशित फिल्म सत्या से बनी। 
•    इस फिल्म ने मनोज को उस दौर के अभिनेताओं के समकक्ष ला खङा किया। 
•    इस फिल्म के लिये उनन्हे सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ।

All Rights Reserved Top Rankers