Current Affairs
Hindi

जियानी इनफेनटीनो बने नए FIFA प्रेजिडेंट

 45 साल के जियानी इनफेनटीनो को शुक्रवार को यहां हुए चुनाव में वर्ल्ड फुटबॉल को चलाने वाली संस्था FIFA का नया प्रेजिडेंट चुन लिया गया। जियानी यूरोपीयन फुटबॉल फेडरेशन के जनरल सेक्रटरी भी हैं और माइकल प्लातिनी का करीबी माने जाते हैं। 
•    भ्रष्टाचार के आरोप के बाद 79 साल के ब्लाटर को पिछले साल FIFA प्रेजिडेंट का पद छोड़ना पड़ा था।
•    जियानी ने करीबी मुकाबले में एशियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन के प्रेजिडेंट शेख सलमान बिन इब्राहिम अल-खलीफा को पछाड़ा। 
•    उन्हें चुनौती देने के लिए तीन और लोग साउथ अफ्रीका के पूर्व मिनिस्टर टोक्यो सेख्वाले, फ्रांस के 57 साल के जेरोम शैंपन और जॉर्डन के राजा के छोटे भाई प्रिंस अली बिन-हुसैन भी थे। 
•    जियानी के अलावा होड़ में चार और दावेदार थे। 57 वर्षीय जेरोम शैंपेन भी रेस में थे जो कि FIFA के डिप्टी सेक्रटरी जनरल रह चुके हैं।
•    जॉर्डन के किंग के छोटे भाई प्रिंस अली दावेदार थे। 40 साल के अली FIFA के वाइस प्रेजिडेंट रह चुके हैं और प्रेजिडेंट पद के लिए हुए पिछले इलेक्शन में सेप ब्लाटर को टक्कर दे चुके थे।

All Rights Reserved Top Rankers