Current Affairs
Hindi

ईसीबी ने 500 यूरो के नोटों के उत्पादन को समाप्त करने का निर्णय लिया

4 मई 2016 को यूरोपियन सेंट्रल बैंक (ईसीबी) ने यह घोषणा की कि वह वर्ष 2018 के अंत तक 500 यूरो के बैंक नोटों का उत्पादन बंद कर देगा. 
•    वर्ष 2018 में 100 यूरो एवं 200 यूरो के बैंक नोटों का उत्पादन आरंभ किया जायेगा 
•    उस समय 500 यूरो के इस नोट को बंद कर दिया जायेगा.
•    हालांकि 500 यूरो के बैंक नोट दूसरे नोटों की भांति अपना मूल्य नहीं खोएंगे 
•    उन्हें राष्ट्रीय सेंट्रल बैंक में विनिमय किया जा सकता है.
•    इसे बिन लादेन नोट के नाम से भी जाना जाता है. 
•    इसका मूल्य अमेरिका के 100 डॉलर बिल से अधिक है इसलिए बड़े लेन-देन में कम नोटों के साथ इसका उपयोग किया जाता रहा है. 
•    20 अप्रैल 2010 को इंग्लैंड के मनी एक्सचेंज ऑफिसों द्वारा 500 यूरो के नोटों का प्रयोग बंद कर दिया गया.
•    500 यूरो का नोट सबसे अधिक मूल्य का नोट है जिसे 2002 से यूरो के आरंभ होने से उपयोग किया जा रहा है.
•    इसमें विभिन्न सुरक्षा उपाय किये गये हैं जैसे – वॉटरमार्क, इनविजिबल इंक, होलोग्राम एवं माइक्रोप्रिंटिंग आदि.

All Rights Reserved Top Rankers