Current Affairs
Hindi

उजाला 2019 तक देश भर में लागू किया जाएगा

भारत सरकार का महत्त्वाकांक्षी राष्ट्रीय एलईडी कार्यक्रम उजाला 2019 तक देशभर में लागू कर दिया जाएगा। 
•    इसके तहत मार्च 2016 तक नौ करोड़ एलईडी बल्ब लोगों को बेचे गए हैं। इससे बिजली की खपत में कमी होने से लोगों को बिजली के बिल में लगभग 5,500 करोड़ रुपए की बचत हुई है। 
•    2019 तक उजाला कार्यक्रम के तहत देश में 77 करोड़ एलईडी बल्ब बेचे जाएंगे और पुराने परंपरागत बल्बों को हटाकर इन बल्बों के उपयोग से देश में लोगों के करीब 40,000 करोड़ रुपए की बचत बिजली के बिलों में होगी। 
•    इससे देश में कीमती ऊर्जा का संरक्षण भी होगा और हमारी कोयला आदि पर निर्भरता कम होगी। 
•    इससे पर्यावरण में भी सुधार आएगा। 
•    एक नौ वॉट का एलईडी बल्ब सौ वॉट के विद्युत के परंपरागत बल्ब के समान रोशनी देता है जबकि उसकी तुलना में करीब दसवां भाग कम विद्युत खपत करता है। 
•    उजाला कार्यक्रम के तहत 85 रुपए की दर से एलईडी बल्ब बेचे जा रहे हैं। 
•    मध्य प्रदेश में अगले डेढ़ साल में सारे बल्ब एलईडी में परिवर्तन करने का लक्ष्य रखा गया है। 
•    पिछले दो सालों में प्रदेश में अक्षय ऊर्जा का उत्पादन 800 मेगावाट से बढ़ाकर 3000 मेगावाट हो गया है। 
•    दुनिया के सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्थापित होगा। 
•    उजाला योजना के साथ ही केंद्र सरकार की उज्जवला योजना के तहत गरीब महिलाओं को एलपीजी गैस कनेक्शन दिए जाएंगे ताकि धुएं के चूल्हों से गरीब महिलाओं को निजात मिल सके। 
•    प्रदेश के ऊर्जा मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि उजाला योजना के तहत तीन करोड़ एलईडी बल्ब प्रदेश में बेचने के बाद दूसरे चरण में सात करोड़ एलईडी बल्ब बेचे जाएंगे

All Rights Reserved Top Rankers