Current Affairs
Hindi

भारतीय प्रोफेसर पराशर कुलकर्णी नें एशिया क्षेत्र का 2016 राष्ट्रमंडल लघु कथा पुरस्कार जीता

5 मई 2016 को भारतीय प्रोफेसर पराशर कुलकर्णी ने एशिया क्षेत्र का 2016 राष्ट्रमंडल लघु कथा पुरस्कार जीता.
सामाजिक विज्ञान के प्रोफेसर कुलकर्णी को उनकी "काउ एंड कंपनी" नामक लघु कथा के लिए यह सम्मान दिया जाएगा.
एक गाय को ढूंढ़ने में जुटे चार लोगों वाली कुलकर्णी की "काउ एंड कंपनी" को एशिया से "अंग्रेजी में अप्रकाशित सर्वश्रेष्ठ लघु कथा" चुना गया है.
पुरस्कार स्वरूप उन्हें 2500 पौंड (करीब ढाई लाख रुपये) की राशि प्रदान की जाएगी.
कुलकर्णी 2016 राष्ट्रमंडल लघु कहानी पुरस्कार के पांच विजेताओं में से एक है। अन्य चार क्षेत्रों से विजेताओं के नाम निम्न है:
•    फ़राज़ मुहम्मद: द पीजन के लिए
•    स्टेफ़नी सेड्डन – मछली के लिए
•    लांस डोरिच  - एथ्लेबेर्ट और फ्री चीज़ के लिए
•    टीना मकेरिती: ब्लैक मिल्क के लिए
पांच हजार पौंड के ग्रैंड प्राइज के लिए पराशर का मुकाबला अब चार क्षेत्रों अफ्रीका, कनाडा और यूरोप, कैरेबियन और प्रशांत के विजेताओं से होना है.

All Rights Reserved Top Rankers