Current Affairs
Hindi

द संडे टाइम्स की 2016 की रईसों की सालाना सूची में डेविड और सिमोन रुबेन शीर्ष पर हैं

द संडे टाइम्स की 2016 की रईसों की सालाना सूची में शीर्ष दोनों स्थानों पर भारतीय काबिज हैं। मुंबई में जन्मे डेविड और सिमोन रुबेन शीर्ष पर हैं। 
•    उनकी कुल संपत्ति 13.1 अरब पौंड (करीब 1244.5 अरब रुपये) है। जबकि हिंदुजा बंधु 13 अरब पौंड (करीब 1235 अरब रुपये) की दौलत के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
•    रुबेन बंधु का जन्म भारत में एक धनी इराकी-यहूदी परिवार में हुआ था। 1950 के दशक में वे ब्रिटेन चले आए। उन्होंने मेटल और प्रॉपर्टी के कारोबार में हाथ आजमाया। लंदन ऑक्सफोर्ड एयरपोर्ट और लंदन हेलीपोर्ट के मालिक रुबेन बंधु की दौलत पिछले एक साल में करीब 3.4 अरब पौंड बढ़ी। इस तरह वे बीते साल पांचवें स्थान से उछलकर शीर्ष पर पहुंच गए। लंदन में उनकी प्रॉपर्टियों में मिलबैंक टावर, विक्टोरिया में जॉन लुइस पार्टनरशिप हेडक्वार्टर और स्लोएन स्ट्रीट में दुकानें शामिल हैं। मेट्रो बैंक में वे प्रमुख निवेशक हैं। 
•    डेविड की उम्र 77 साल और सिमोन की 74 साल है। हिंदुजा ग्रुप के श्रीचंद और गोपीचंद हिंदुजा इस सूची में पिछले साल की तरह ही दूसरे स्थान पर बने रहे। उनकी संपत्ति में कोई खास इजाफा नहीं हुआ।
•    रिच लिस्ट में तीसरे स्थान पर वॉर्नर म्यूजिक के मालिक लेन ब्लवातनिक हैं। उनकी संपत्ति 11.59 अरब पौंड है। 
•    इस साल उनकी संपत्ति में 1.58 अरब पौंड की कमी आई है। सेलिब्रिटी में साचा बैरन कोहेन उर्फ अली जी और उनकी अभिनेत्री पत्नी इस्ला फिशर का नाम भी सूची में शुमार है। 
•    ब्रिटेन के रेसिंग ड्राइवर लुईस हैमिल्टन भी इस सूची में हैं। इन तीनों ने पहली बार इसमें स्थान बनाया है।
•    ब्रिटेन में इस साल सूची में बिलियनेयर की संख्या 120 रही है जो 2006 के बाद सबसे अधिक है। 

All Rights Reserved Top Rankers