प्रियदर्शिनी चटर्जी एफबीबी मिस इंडिया वर्ल्ड-2016 चयनित
दिल्ली निवासी प्रियदर्शनी चटर्जी 9 अप्रैल 2016 को एफबीबी फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड-2016 चुनी गयीं. फेमिना मिस इंडिया की यह 53वीं प्रतियोगिता मुंबई में आयोजित की गयी. उन्हें वर्ष 2015 की फेमिना मिस इंडिया अदिति आर्या द्वारा ताज पहनाया गया.
• बंगलौर निवासी सुश्रुती कृष्णा फेमिना मिस इंडिया सुपरनेशनल-2016 चयनित हुईं जबकि लखनऊ निवासी पंखुड़ी गिडवानी को फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल-2016 चयनित किया गया.
• चटर्जी मिस वर्ल्ड-2016 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, कृष्णा मिस इंटरनेशनल-2016 जबकि गिडवानी मिस ग्रैंड इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.
• इन विजेताओं को संजय दत्त एवं सानिया मिर्ज़ा एवं अन्य जजों के पैनल द्वारा चयनित किया गया.
• स्पेशल अवार्ड जीतने वाले अन्य प्रतियोगी -
• ब्यूटी विद अ पर्पज़ - सुश्रुती कृष्णा
• सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय परिधान - रोश्मिता हरीमूर्ति
• सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा - दयान्द श्रृंगारपुरे, गायत्री रेड्डी एवं पंखुड़ी गिडवानी
• मिस फोटोजेनिक - सुश्रुती कृष्णा
• मिस बॉडी ब्यूटीफुल - राजकन्या बरुआ
• मिस फैशन आइकॉन - आराधना बुरागोहैन एवं गायत्री रेड्डी
• मिस रैंपवॉक - प्रियदर्शिनी चटर्जी
• मिस कंजेंटली - नताशा सिंह





