अंतर्राष्ट्रीय नस्लीय भेदभाव उन्मूलन दिवस-2016 मनाया गया
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 21 मार्च 2016 को अंतर्राष्ट्रीय नस्लीय भेदभाव उन्मूलन दिवस मनाया गया जिसका विषय था, ‘डरबन घोषणापत्र एवं कार्य योजना की उपलब्धियां एवं चुनौतियां.’
• वर्ष 2016 को इस दिवस की पंद्रहवीं वर्षगांठ मनाई गयी. वर्ष 2001 में डरबन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नस्लवाद के खिलाफ विश्व सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें नस्लीय भेदभाव, विद्वेष और संबंधित असहिष्णुता पर कार्ययोजना तैयार की गयी.
• 21 मार्च 1960 को दक्षिण अफ्रीका के शार्पविले नामक स्थान पर रंगभेद पर आधारित पारित किये गये कानून के विरोध में शांति से प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने फायरिंग कर दी जिसमे 69 लोग मारे गये.
• संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1966 में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को नस्लीय भेदभाव के सभी रूपों को समाप्त करने के लिए किये जा रहे प्रयासों को बढ़ाने हेतु आह्वान किया.
• डरबन घोषणापत्र एवं कार्य योजना को वर्ष 2001 में आयोजित नस्लवाद, नस्ली भेदभाव, विद्वेष और संबंधित असहिष्णुता के खिलाफ विश्व सम्मेलन में अपनाया गया.
• यह नस्लवाद, असहिष्णुता एवं भेदभाव के संबंधित रूपों से लड़ने के लिए सबसे व्यापक रूप से तैयार की गयी रूपरेखा है.
• यह विश्व समुदाय द्वारा भेदभाव एवं असिष्णुता के खिलाफ लिए गये संकल्प को दर्शाती है.
• इसके मेनिफेस्टो में नस्लवाद का मुकाबला करने के उद्देश्य से विभिन्न उपायों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल की गयी है जिसमें सभी समुदायों के खिलाफ हो रहे नस्लीय भेदभाव को रोकने हेतु उपाय शामिल हैं.
• इस दस्तावेज़ में पीड़ितों को राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन में स्वतंत्रता देने और समानता से भाग लेने के अधिकार पर जोर दिया गया है.





