Current Affairs
Hindi

भारत के राष्ट्रपति ने वर्ष 2008, 2009 और 2010 के लिए डॉ. बी सी रॉय राष्ट्रीय पुरस्कार वितरित किए

भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 1 जुलाई 2016 को चिकित्सक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में वर्ष 2008, 2009 एवं 2010 के लिए डॉ. बी सी रॉय राष्ट्रीय पुरस्कार वितरित किए. यह पुरस्कार चिकित्सकीय क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है.
पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की सूची : वर्ष 2008
•    डॉ मेमन चांडी
•    प्रोफेसर राजेश्वर दयाल
•    डॉ रोहित वी भट्ट
•    डॉ नीलम मोहन
•    प्रो. मोहन कामेश्वरन
•    डॉ हर्ष जौहरी
•    डॉ गोपाल बदलानी
•    डॉ यश गुलाटी
वर्ष 2009
•    डॉ के एच संचेटी
•    डॉ अतुल कुमार
•    डॉ रेनु सक्सेना
•    डॉ कनन ए येलिकर
•    डॉ ए के कृपलानी
•    डॉ जी वी राव
•    डॉ एच एस भानुशाली
•    डॉ मोती लाल सिंह
•    डॉ सी एन पुरुंद्रे
•    डॉ सी वी हरिनारायण
वर्ष 2010
•    डॉ निखिल सी मुंशी
•    डॉ तेजिंदर सिंह
•    प्रो ओ पी कालरा
•    डॉ अमरिंदर जीत कंवर
•    डॉ सुभाष गुप्ता
•    डॉ राजेन्द्र प्रसाद
•    डॉ ग्लोरी एलेग्जेंडर

डॉ. बिधान चंद्र राय बहुमुखी प्रतिभा के धनी एक वरिष्ठ चिकित्सक, विद्वान शिक्षाविद, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी, कुशल राजनीतिज्ञ और प्रसिद्ध समाज सेवक के साथ साथ आधुनिक भारत के राष्ट्र निर्माता के रूप में भी बड़ी श्रद्धा व सम्मान के साथ स्मरण किया जाता है। विशेषकर बंगाल के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में उनके द्वारा किए गये उल्लेखनीय कार्यों के संदर्भ में उन्हें 'बंगाल का मसीहा' भी कहा जाता है।

All Rights Reserved Top Rankers