Current Affairs
Hindi

गुरमीत सिंह 20 किमी पैदल चाल चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने

गुरमीत सिंह ने 20-03-2016 को इतिहास रच दिया जब वह एशियाई 20 किमी पैदल चाल चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए। 
•    उन्होंने इस सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास से पुरुष स्पर्धा जीत ली।
•    30 वर्षीय गुरमीत ने एक घंटे 20 मिनट 29 सेकेंड का समय लिया। उन्होंने जापान के इसामु फुजीसावा एक घंटे, 20 मिनट 49 सेकेंड को अंतिम पांच किमी में मिली करीबी चुनौती में पीछे छोड़ दिया। 
•    कजाखस्तान के जार्जिये शेको ने एक घंटे 21 मिनट 52 सेकेंड के समय से कांस्य पदक अपने नाम किया।
•    एशियाई खिताब जीतकर गुरमीत ने रियो ओलंपिक खेलों के चयन के लिए अपना दावा मजबूत कर दिया। नौ भारतीयों ने अभी तक पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल में खेलों के क्वालीफाइंग मानक से बेहतर प्रदर्शन किया है और केवल तीन ही रियो के लिए जा सकेंगे।
•    गुरमीत की उपलब्धि इसलिए भी काफी अहम है क्योंकि किसी भारतीय ने 34 साल में पहली बार इस स्पर्धा की किसी एशियाई चैम्पियनशिप या एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है।
•    हकम सिंह और चांद राम ने क्रमश: 1978 और 1982 एशियाई खेलों में 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। 
•    गुरमीत भी छठी बार में भाग्यशाली रहे, उन्होंने इस चैम्पियनशिप में पिछले पांच प्रयासों में एक रजत और दो कांस्य पदक जीते थे। वह 2011 में पहली बार सातवें स्थान पर रहे थे, 2012 में उन्होंने रजत पदक तथा 2013 और 2014 में कांस्य पदक जीता था। पिछले साल वह नौंवे स्थान पर रहे थे।
•    गुरमीत का प्रयास उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 2012 में भुवनेश्वर में एक घंटे 20 मिनट 22.60 सेकेंड और राष्ट्रीय रिकॉर्ड केटी इरफान के नाम एक घंटे 20 मिनट और 21 सेकेंड प्रदर्शन से महज कुछ सेंकेड बाहर था।
•    महिलाओं की 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में राष्ट्रीय खेलों की चैम्पियन और रियो खेलों के लिए जाने वाली सपना एक घंटे 35 मिनट 57 सेकेंड के समय से चौथे स्थान पर रहीं। 
•    चीन की रूई लियांग ने एक घंटे 28 मिनट 43 सेकेंड से स्वर्ण जबकि जापान की कुमिको ने एक घंटे 30 मिनट 03 सेकेंड से रजत और दक्षिण कोरिया की जियोंगयून ली ने एक घंटे 33 मिनट 53 सेकेंड के समय से कांस्य पदक जीता।

All Rights Reserved Top Rankers