108 फुट ऊंची जैन तीर्थंकर की प्रतिमा गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल
जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव की 108 फुट ऊंची प्रतिमा को गिनेस वर्ल्ड रिकार्ड्स में सबसे विशाल जैन प्रतिमा के तौर पर शामिल कर लिया गया है।
• इस प्रतिमा को एक ही पत्थर से तराशकर बनाया गया है।
• यह प्रतिमा नासिक जिले में बेगलान तहसील के तेहराबाद गांव के मंगी तुंगी पर्वत पर स्थित है।
• पिछले महीने एक समारोह के दौरान प्रतिमा को प्रतिष्ठित किया गया था। इस दौरान कई दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान चला था।
• मंगी तुंगी ट्रस्ट के महासचिव संजय पापादीवाल ने बताया कि गिनेस वर्ल्ड रिकार्ड्स के अधिनिर्णायक स्वप्निल दांगीकर ने रविवार को इसे दुनिया की सबसे विशाल जैन प्रतिमा का प्रमाणपत्र प्रदान किया।
• अभी तक कर्नाटक के श्रवनबेलागोला में स्थित 57 फुट ऊंची भगवान बाहुबली की प्रतिमा को दुनिया की सबसे विशाल प्रतिमा की मान्यता मिली हुई थी।
• मंगी तुंगी पर्वत के इकलौते पत्थर को तराशने में 300 से ज्यादा शिल्पकारों ने काम किया। इसका काम 2012 में शुरु किया गया था।





