Current Affairs
Hindi

ब्राज़िलियन संगीतकार नाना वास्कोनसेलोस का निधन

ब्राज़ील के निवासी एवं आठ बार के ग्रैमी पुरस्कार विजेता नाना वास्कोनसेलोस का 9 मार्च 2016 को ब्राज़ील स्थित रेसीफ में निधन हो गया. 
•    वे 71 वर्ष के थे.
•    ब्राजील के यह संगीतकार 1970 और 1980 के दशक में उत्साही जैज़ और वर्ल्ड म्यूजिक में विस्तृत रेंज और प्रमुख भूमिका के लिए जाने जाते थे.
•    वे एक तार वाले परकशन वाद्य यंत्र जिसे पुर्तगाली भाषा में बेरिम्बो कहा जाता है, के उस्ताद माने जाते थे. 
•    अमेरिकी जैज़ पत्रिका डाउन बीट ने वास्कोनसेलोस को वर्ष 1983 से 1991 तक प्रतिवर्ष ‘परकशनिस्ट ऑफ़ द इयर’ चुना.
•    नाना वास्कोनसेलोस ने संगीत की शिक्षा अपने पिता से प्राप्त की. उन्होंने 12 वर्ष की आयु में ड्रम किट बजाना आरंभ कर दिया. 
•    इसके बाद वे वर्ष 1960 में रियो डी जेनेरियो चले गये एवं नस्सिमेंटो के साथ संगीत जारी रखा.
•    वे ब्राज़ीलियन संगीतकारों मिल्टन नासिमेंटो एवं एग्बर्तो गिस्मोंती, अर्जेंटीना के गाटो बारबेरी एवं डॉन चेरी एवं पैट मेथेनी के साथ मिलकर संगीत के लिए विशेष रूप से जाने गये.

All Rights Reserved Top Rankers