Current Affairs
Hindi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘द बर्ड्स ऑफ बन्नी ग्रासलैंड’ पुस्तक का विमोचन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ‘द बर्ड्स ऑफ बन्नी ग्रासलैंड’ नामक पुस्तक का विमोचन किया। 
•    प्रधानमंत्री को यह पुस्तक गुजरात इंस्टीट्यूट ऑफ डेजर्ट इकोलॉजी (जीयूआईडीई) के वैज्ञानिकों ने भेंट की। 
•    यह पुस्तक गुजरात में कच्छ के बन्नी क्षेत्र में पाए जाने वाली पक्षियों की 250 प्रजातियों पर किए गए शोध कार्यों का संग्रह है। 
•    गुजरात इंस्टीट्यूट ऑफ डेजर्ट इकोलॉजी भुज में है। 
•    यह संस्थान पिछले 15 साल से अधिक समय से पौधों, पक्षियों और कच्छ के रन में मौजूद समुद्री जीवन के बारे में अध्ययन कर रहा है।
•    गुजरात यात्रा कच्छ जिले के भ्रमण के बिना अधूरी मानी जाती है। 
•    पर्यटकों को लुभाने के लिए यहां बहुत कुछ है। 
•    जिले का मुख्यालय है भुज। 
•    जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष कच्छ महोत्सव आयोजित किया जाता है। 
•    45652 वर्ग किमी. के क्षेत्रफल में फैले गुजरात के इस सबसे बड़े जिले का अधिकांश हिस्सा रेतीला और दलदली है। 
•    जखाऊ, कांडला और मुन्द्रा यहां के मुख्‍य बंदरगाह हैं। 
•    जिले में अनेक ऐतिहासिक इमारतें, मंदिर, मस्जिद, हिल स्टेशन आदि पर्यटन स्थलों को देखा जा सकता है।

All Rights Reserved Top Rankers