Current Affairs
Hindi

क्विज पायनियर नील ओ ब्रायन का निधन

भारत में क्विज के पायनियर और एंग्लो इंडियन समुदाय के नेता नील ओ ब्रायन का शुक्रवार को कोलकाता में निधन हो गया। 
•    उनके बेटे और तृणमूल कांग्रेस से सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने यह जानकारी दी। वह 82 साल के थे। ब्रायन के परिवार में उनकी पत्नी जॉयस और तीन बेटे डेरेक, एंडी और बैरी हैं।
•    डेरेक ओ ब्रायन ने अपने ट्वीट में कहा, 'यह मेरा अब तक का सबसे दुखद ट्वीट है। मेरे पिता नील ओ ब्रायन नहीं रहे। कोलकाता स्थित घर में उनका निधन हो गया। वह क्विज के पायनियर, आईसीएसई के पूर्व प्रमुख, एंग्लो इंडियन समुदाय के आदर्श और शिक्षाविद थे।'
•    लोकसभा के पूर्व सदस्य नील ओ ब्रायन पश्चिम बंगाल में तीन बार एंग्लो इंडियन समुदाय के तहत मनोनीत विधायक भी रहे। 
•    वह एक जाने-माने शिक्षाविद थे। 
•    वह काउन्सिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशंस :सीआईएससीई: के अध्यक्ष और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस, इंडिया के प्रबंध निदेशक भी रहे। 
•    एंग्लो इंडियन समुदाय के नेता के तौर पर वह ऑल-इंडिया एंग्लो इंडियन एसोसिएशन के अध्यक्ष और फ्रैंक एंथनी समूह के स्कूलों के अध्यक्ष थे।

All Rights Reserved Top Rankers