Current Affairs
Hindi

टेक महिंद्रा ने ब्रिटेन की बीआईओ एजेंसी का अधिग्रहण किया

टेक महिंद्रा ने 22 जून 2016 को ब्रिटेन की बीआईओ एजेंसी (बीआईओ) का 4.5 करोड़ पाउंड के नकदी सौदे में अधिग्रहण किया.
•    जिससे भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी को अपने डिजिटल सेवा पोर्टफोलियो के विस्तार में मदद मिलेगी. 
•    टेक महिंद्रा ने नकदी सौदे में महिंद्रा बीआईओ के 100 प्रतिशत शेयरों का अधिग्रहण करेगी.
•    टेक महिंद्रा ने यह सौदा जुलाई 2016 के पहले सप्ताह में पूरा होने उम्मीद है.
•    अप्रैल 2006 में बनी कंपनी बीआईओ की आय 2015-16 में बढ़कर 1.25 करोड़ पाउंड हो गई जो 2014-15 में 73 लाख पाउंड थी.
•    कंपनी के वित्तीय सेवा, खुदरा, संपत्ति, यात्रा और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में सेवा ब्रांड हैं.
•    महिन्द्रा समूह 6.7 बिलियन अमरिकी डॉलर के सम्पत्ति आधार के साथ भारत के श्रेष्ठ दस औद्योगिक घरानों में से एक है तथा यह दुनिया की श्रेष्ठ तीन ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में से एक है। 
•    इन तमाम वर्षों में, महिन्द्रा ग्रुप ने भारतीय अर्थव्यवस्था के सभी महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में महत्त्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज की है। 
•    लगातार नये स्तर बनाते हुए, आज यह देश की एक प्रमुख कार्यक्षम कंपनी के रूप में स्थापित हो चुकी है।

All Rights Reserved Top Rankers