Current Affairs
Hindi

भारत और घाना के बीच तीन समझौतों पर हस्ताक्षर

भारत और घाना के बीच राजनयिक और आधिकारिक पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा समाप्त करने और एक संयुक्त आयोग की स्थापना सहित तीन समझौते पर आज हस्ताक्षर किए गए। 
•    तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा के पहले चरण में यहां पहुंचे राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और घाना के जॉन द्रमानी महामा के बीच प्रतिनिधि स्तर की वार्ता के बाद इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
•    श्री मुखर्जी ने कल अपने संबोधन में घाना को आश्वासन दिया था कि भारत विकास की उसकी यात्रा में हरसंभव मदद करेगा। 
•    उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत और अफ्रीका को सही स्थान देने और आतंकवाद की समस्या को हल करने के लिए एकसाथ काम करने पर भी जोर दिया था।
•    भारतीय कंपानियां घाना में निवेश करने के लिए तैयार हैं। 
•    दोनों देशों के द्विपक्षीय व्यापार एवं निवेश में सतत वृद्धि हुई है। 
•    घाना में भारत का निवेश अब तक बढ़कर एक अरब डॉलर पर तथा द्विपक्षीय व्यापार तीन अरब डॉलर तक पहुँच गया है। 

All Rights Reserved Top Rankers