Current Affairs
Hindi

प्रसिद्ध आइस हॉकी खिलाड़ी गोर्दी होवे का निधन

कनाडा के प्रसिद्ध आइस हॉकी खिलाड़ी गोर्दी होवे का 88 वर्ष की अवस्था में बीमारी से 10 जून 2016 को निधन हो गया. 
मिस्टर हॉकी उनका उपनाम था. उस समय के वह सबसे बड़ी आइस हॉकी खिलाड़ियों में से एक माने जाते है.
•    उनका जन्म फ्लोरल सस्कैश्वन में 1928 में हुआ.
•    राष्ट्रीय हॉकी लीग (NHL) में वह 26 सत्रों में और विश्व हॉकी एसोसिएशन में छह सत्रों (WHA) में खेले.
•    उन्होंने स्टैनले कप खिताब हेतु चार बार डेट्रोइट रेड विंग्स का नेतृत्व किया.
•    वह अंक जुटाने के साथ कैरियर के लक्ष्यों को बखूबी अंजाम देते थे.
•    1971 में वह सेवानिवृत्त हुए और 1972 में उन्हें टोरंटो में हॉकी हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल किया गया.
•    2008 में आरम्भ हुआ एनएचएल लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रथम बार उन्हें ही दिया गया.

All Rights Reserved Top Rankers