Current Affairs
Hindi

भारत, जापान और अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर के पास शुरू किया मालाबार युद्धाभ्‍यास

भारत, जापान और अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर के करीब अपना संयुक्‍त समुद्री युद्धाभ्‍यास 'मालाबार युद्धाभ्‍यास' शुक्रवार को शुरू किया। 
•    दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच ये देश सैन्य संबंध गहरा करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
•    भारतीय नौसेना ने कहा कि उनके युद्धपोत सतपुड़ा, सहयाद्रि, शक्ति और किर्च इस नौसैनिक युद्ध अभ्‍यास के 20वें संस्करण में भागीदारी कर रहे हैं। 
•    इस अभ्‍यास से भारत-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा में सहयोग मिलेगा और वैश्विक समुद्री समुदाय लाभान्वित होगा।
•    यह युद्धाभ्‍यास इस लिहाज से अहम है कि यह दक्षिण चीन सागर के करीब ऐसे समय में किया जा रहा है जब चीन इस क्षेत्र पर अपना मजबूत दावा कर रहा है। 
•    भारत और अमेरिका 1992 से ही सालाना स्तर पर युद्धाभ्‍यास करते रहे हैं। इस अभ्‍यास का हार्बर चरण शुक्रवार को सासेबो में शुरू हुआ।
•    प्रशांत महासागर में समुद्री चरण 14 से 17 जून तक किया जाएगा।

All Rights Reserved Top Rankers