Current Affairs
Hindi

भारत बना समुंद्री समस्या जागरूकता कार्यसमूह का सह-अध्यक्ष

भारत को समुद्री समस्या जागरूकता(एमएसए) के लिए गठित कार्य समूह का आम सहमति से सह अध्यक्ष बनाया गया है। 
•    सेशल्स के माहे में सोमालिया तट पर समुद्री लुटेरों (सीजीपीसीएस) की समस्या से निपटने के लिए गठित सम्पर्क ग्रुप के 31 मई से 3 जून तक आयोजित19 वें पूर्ण सत्र में यह निर्णय लिया गया। 
•    सेशल्स के विदेश मंत्री जोएल मोर्गन की अध्यक्षता में हुए इस अधिवेशन में भारत को क्षेत्र में समुद्री स्थिति जागरूकता बढाने के लिए गठित कार्यसमूह का आम सहमति से सह अध्यक्ष चुना गया। चार दिन के सत्र में 60 से अधिक देशों और संगठनों ने भाग लिया। 
•    वर्ष 2016-17 के लिए सेशल्स सीजीपीसीएस का अध्यक्ष है।   
•    इस महत्वपूर्ण बैठक में जहाजरानी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल तथा नौसेना, विदेश मंत्रालय और जहाजरानी महानिदेशालय के अधिकारियों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। 
•    बैठक में सोमालिया के तट पर हिन्दमहासागर में समुद्री लुटेरों से निपटने के लिए की गयी कार्रवाइयों और उनके नतीजों पर विचार विमर्श किया गया।

All Rights Reserved Top Rankers