Current Affairs
Hindi

केंद्र सरकार पर्यावरण संतुलन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है

केंद्र सरकार पर्यावरण संतुलन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है ,इसके लिए सरकार दुनियाभर से तकनीकी व वित्तिय सहायता जुटाएगी।  
•    पंचकुला जिला के पिंजौर क्षेत्र के गिद्ध संरक्षण प्रजनन केंद्र में एशिया का पहला ‘जिप्स वल्चर रि-इंटरोडकशन प्रोग्राम’ लांच किया गया.
•    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल नेपौधारोपण भी किया और गिद्ध संरक्षण प्रजनन केंद्र से दो गिद्धों (हिमालयन ग्रीफोनस प्रजाति) को स्वच्छंद किया। 
•    इन गिद्धों की पहचान के लिए उनको टैग लगाए गए और पैरों में छल्ला लगाया गया। 
•    भारत में आज वन क्षेत्र मात्र 20 प्रतिशत बचा है जबकि सरकार ने इसको 33 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य रखा है। 
•    लोगों को वनों की खेती करने तथा दूसरी फसलों के साथ खेत की मेड़ पर पेड़ लगाने के लिए भी किसानों को प्रेरित किया जाएगा। 
•    उन्होंने आज यहां से मध्यप्रदेश के लिए वहां के वन्य अधिकारियों को 10 गिद्ध भी सौंपे। 
•    इस अवसर पर एक गिद्ध का नाम जोध सिंह रखा गया। 
•    मानव की गलतियों के कारण आज वन्य प्राणियों की कई प्रजातियां लुप्त होने के कगार पर हैं जिसके कारण प्राकृतिक असंतुलन पैदा हो गया है। 
•    गिद्धों की संख्या देश से करीब 95 प्रतिशत लुप्त हो चुकी है। इनकी संख्या को बढ़ाने के लिए आज जंगल के खुले वातावरण में छोड़ा जा रहा है। 
•    करीब 15 साल पहले पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में गिद्ध की संख्या बढ़ाने की दिशा में कोशिश की गई थी जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। 
•    देश में गिद्ध के संरक्षण एवं संवर्धन में ‘मुंबई नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी’ भी सहयोग कर रही है। 
•    राज्य सरकार शिवालिक और अरावली क्षेत्र में भी वन संरक्षण एवं प्रकृति संरक्षण के लिए प्रयासरत है।
•    मोरनी क्षेत्र में 500 एकड़ में हर्बल पार्क बनाया जाएगा।  

All Rights Reserved Top Rankers