Current Affairs
Hindi

दो भारतीय अमेरिकी छात्रों ने जीती यु.एस स्पेल्लिंग बी प्रतियोगिता

दुनिया की प्रतिष्ठित स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में इस बार दो भारतवंशी इसके संयुक्त विजेता बने हैं। 
•    इनमें एक छात्र ने तो यह उपलब्धि सबसे कम उम्र में हासिल की। यह लगातार तीसरा साल है जब भारतीयों ने इसे संयुक्त रूप से जीता है।
•    जयराम जगदीश हथवार (13) और निहार रेड्डी जंग (11) को स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता का संयुक्त विजेता घोषित किया गया है। 
•    कक्षा पांचवीं के निहार टेक्सास के रहने वाले हैं जबकि सातवीं में पढ़ने वाले जयराम न्यूयॉर्क के हैं। 
•    निहार इस प्रतियोगिता को सबसे कम उम्र में विजेता बन गए हैं।
•    कक्षा आठवीं की स्नेहा गणेश कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। कैलिफोर्निया की रहने वाली स्नेहा पिछले साल पांचवें स्थान पर आई थीं। 
•    निहार ने सफलता का श्रेय अपनी मां को दिया है। जबकि जयराम ने जीत के लिए अपनी भाई श्रीराम को श्रेय दिया है। 
•    श्रीराम 2014 में सहविजेता बने थे। 
•    उस साल श्रीराम हथवार और अंसुन सुजोए को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था। 
•    जबकि पिछली साल की प्रतियोगिता को वान्या शिवशंकर और गोकुल वेंकटचलम ने संयुक्त रूप से जीता था।
•    24वें राउंड में निहार ने "गेजेलसाफ्ट" का सही उच्चारण किया जबकि जयराम ने "फेल्डेनक्रेस" को सही तरीके से उच्चारित किया।
•    फाइनल में कुल दस प्रतिभागियों ने जगह बनाई थी। इनमें से सात भारतीय रहे। 

All Rights Reserved Top Rankers