Current Affairs
Hindi

भारत और स्लोवेनिया के बीच दोहरे कराधान निवारण संधि में संशोधन के लिए प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर

भारत और स्लोवेनिया के बीच दोहरे कराधान निवारण और एलजुबलजाना में आय पर टैक्स के संबंध में वित्तीय चोरी निषेध संधि में संशोधन के लिए प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए गए। 
•    भारत की ओर से स्लोवेनिया में भारत के राजदूत श्री सर्वजीत चक्रवर्ती और स्लोवेनिया की ओर से वहां के वित्त मंत्री श्री दुसान मरामोर ने हस्ताक्षर किए।
•    इस प्रोटोकॉल से कर संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान के वर्तमान ढांचे का दायरा बढ़ेगा और दोनों देशों के बीच कर की चोरी और कर निवारण पर अंकुश लगेगा और करों की उगाही में पारस्परिक सहायता मिलेगी।
•    स्लोवेनिया आधिकारिक तौर पर 'स्लोवेनिया गणराज्य', मध्य यूरोप में स्थित आल्प्स पर्वत से लगा हुआ भूमध्य की सीमा से लगा देश है। 
•    स्लोवेनिया की सीमा पश्चिम में इटली, दक्षिण-पश्चिम में एड्रियाटिक सागर, दक्षिण और पूर्व में क्रोएशिया, उत्तर-पूर्व में हंगरी और उत्तर में आस्ट्रिया स्थित है। 
•    देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर ल्युब्ल्याना है। स्लोवेनिया 20,273 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला हुआ देश है, जिसकी जनसंख्या लगभग 20 लाख है। 
•    देश की बहुसंख्यक जनसंख्या स्लोवेनियाई भाषा का प्रयोग करती है, जो देश की आधिकारिक भाषा भी है। 
•    इसके अलावा स्थानीय स्तर पर संरक्षित भाषा हंगरी और इटालियन है।

All Rights Reserved Top Rankers