Current Affairs
Hindi

पांच भारतीय मरणोपरांत संयुक्त राष्ट्र के डैग ह्मर्सकोल्ड पदक हेतु चयनित

संयुक्त राष्ट्र ने मई 2016 के तीसरे सप्ताह में भारतीय शांतिदूतों एवं नागरिकों सहित 124 लोगों को प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र पदक के लिए चयनित किया.
हेड कांस्टेबल शुभकरण यादव, राइफलमैन मनीष मलिक, हवलदार अमल डेका, नायक राकेश कुमार एवं गगन पंजाबी को मरणोपरांत डैग ह्मर्सकोल्ड पदक से सम्मानित किया गया.   
•    इन 124 लोगों को अंतरराष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांतिदूत दिवस पर सम्मानित किया जायेगा. 
•    हेड कांस्टेबल शुभकरण यादव कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (MONUSCO) में संयुक्त राष्ट्र के स्थिरीकरण मिशन में कार्यरत थे.
•    उन्होंने अप्रैल 2015 को बलिदान दिया.
•    मनीष मलिक भी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र के स्थिरीकरण मिशन में कार्यरत थे.
•    वे अगस्त 2015 को मिशन के दौरान शहीद हुए.
•    हवलदार अमल डेका संयुक्त राष्ट्र मुक्ति पर्यवेक्षक सेना में कार्यरत थे.
•    उनका निधन जून 2015 को हुआ.
•    नायक राकेश कुमार दक्षिणी सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन पर कार्यरत थे.
•    उनका निधन जनवरी 2015 को हुआ.
•    गगन पंजाबी संयुक्त राष्ट्र के स्वयंसेवक कार्यक्रम के तहत एक नागरिक की हैसियत से MONUSCO में सेवारत थे एवं जनवरी 2015 में एक हादसे में उनका निधन हो गया.
•    डैग ह्मर्सकोल्ड पदक संयुक्त राष्ट्र द्वारा उन लोगों को मरणोपरांत दिया जाता है जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हो.

All Rights Reserved Top Rankers