Current Affairs
Hindi

चीनी कीट चांस मेगास्टिक विश्व का सबसे लम्बा कीट घोषित

पश्चिमी चीन में स्थित कीट संग्रहालय द्वारा 5 मई 2016 को एक स्टिक कीट को विश्व का सबसे लम्बा कीट घोषित किया गया, इसकी लम्बाई 62.4 सेंटीमीटर दर्ज की गयी. 
•    इस कीट ने अभी तक दर्ज 807625 कीटों की लम्बाई का रिकॉर्ड तोड़ा.
•    फोबायेटिकस चानी अथवा चान्स मेगास्टिक की खोज चीन के दक्षिणी प्रांत गौन्ग्ज़ी में की गयी.
•    इससे पहले वर्ष 2008 में मलेशिया के स्टिक कीट के नाम 56.7 सेंटीमीटर लम्बाई का रिकॉर्ड था. 
•    इसे लंदन के प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय में रखा गया है.
•    फोबायेटिकस चानी अथवा चान्स मेगास्टिक कीट श्रेणी का एक जीव है.
•    इसका नाम मलेशिया के प्रकृतिविशेषज्ञ दातुक चान चियु लुन के नाम पर रखा गया है.
•    इसके जीव विज्ञान के विषय में अभी तक बहुत कम जानकारी प्राप्त की जा सकी है. 
•    ऐसा माना जा रहा है कि यह वर्षावनों में पाया जाता है.
•    इसे विश्व की टॉप 10 नयी प्रजातियों की खोज में चयनित किया गया.
इन प्रजातियों को बीबीसी टेलीविज़न डॉक्यूमेंट्री में भी दिखाया गया.

All Rights Reserved Top Rankers