Current Affairs
Hindi

असीम छाबड़ा द्वारा लिखित शशि कपूर, द हाउसहोल्डर, द स्टार का लोकार्पण

बॉलीवुड के सदाबहार सितारे शशि कपूर की जीवनी शशि कपूर – द हाउसहोल्डर, द स्टार का 6 मई 2016 को लोकार्पण किया गया.इस पुस्तक में शशि कपूर के जीवन एवं उनके व्यक्तित्व के बारे में लिखा गया है, इसे फिल्म जर्नलिस्ट असीम छाबड़ा द्वारा लिखा गया है. यह इस लेखक की पहली जीवनी है.
•    18 मार्च 1938 को बलबीर राज पृथ्वीराज कपूर के नाम से जन्मे शशि कपूर भारतीय फिल्मों के फिल्म कलाकार एवं फिल्म निर्माता हैं.
•    वे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म निर्देशक एवं सहायक निर्देशक भी रह चुके हैं.
•    उन्होंने वर्ष 1940 से बचपन में ही फिल्मों में काम करना आरंभ कर दिया था. 
•    उस समय उन्होंने ‘संग्राम’ एवं ‘दाना पानी’ में शशिराज नाम से भूमिका निभाई.
•    बाल कलाकार के रूप में उन्होंने आग एवं आवारा में प्रशंसनीय भूमिकाएं निभाईं.
•    वर्ष 1961 में उन्होंने फिल्म धरमपुत्र में मुख्य भूमिका निभाई.
•    वर्ष 2011 में उन्हें पदम् भूषण से सम्मानित किया गया.
•    वर्ष 2015 में उन्हें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार-2014 से सम्मानित किया गया. 
•    पृथ्वीराज कपूर एवं राज कपूर के बाद कपूर परिवार के तीसरे सदस्य हैं जिन्हें यह सम्मान दिया गया.

All Rights Reserved Top Rankers